श्रावण के प्रथम सोमवार निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी रायसिंह मेवाड़ा ने थामा ध्वज, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का स्वागत श्रावण के प्रथम सोमवार निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी रायसिंह मेवाड़ा ने थामा ध्वज, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का स्वागत पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य बाबा महाकाल पालकी शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ निकाली। संध्या समय नगर के प्राचीन शंकर मंदिर, पार्वती नदी तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं भगवान महाकाल की आरती के पश्चात बाबा भोलेनाथ पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। पालकी शोभायात्रा के साथ बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े एवं भजन मंडली के भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। जैसे-जैसे पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” एवं “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ बाबा महाकाल का जयघोष किया तथा पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। बाबा महाकाल की पालकी पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार एवं प्रगति गली होते हुए बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पर भगवान महाकाल की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि एवं नगर के कल्याण की कामना की। कुशवाहा समाज ने किया बाबा महाकाल का भव्य स्वागत बुधवारा स्थित पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष एवं सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने पालकी में विराजमान बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कर श्रीफल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। परसराम कुशवाहा परिवार ने भजन मंडली के सदस्यों का भगवान महाकाल के नाम से अंकित दुपट्टे पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कुशवाहा समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की पालकी पर गुलाब की पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा कर अपनी अटूट आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की। शिव भक्ति में डूबी भजन मंडली के भक्तिमय भजनों एवं भगवान शिव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पालकी यात्रा में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शोभायात्रा का समापन बड़ा बाजार स्थित श्री गणेश मंदिर पर हुआ, जहां भगवान गणेश एवं बाबा महाकाल की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सकल हिंदू मुकेश नामदेव, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा, शेष नारायण मुकाती, प्रेमनारायण शर्मा, मनोज कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, दलकिशोर कुशवाहा, प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, मोंटू कौरी, गोपाल पांचाल, प्रतीक माहडिक सहित सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। प्राचीन शंकर मंदिर में आयोजित संध्या आरती में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती तथा पार्षद सुभाष नामदेव सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रावण के प्रथम सोमवार निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी रायसिंह मेवाड़ा ने थामा ध्वज, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का स्वागत श्रावण के प्रथम सोमवार निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी रायसिंह मेवाड़ा ने थामा ध्वज, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का स्वागत पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य बाबा महाकाल पालकी शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ निकाली। संध्या समय नगर के प्राचीन शंकर मंदिर, पार्वती नदी तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं भगवान महाकाल की आरती के पश्चात बाबा भोलेनाथ पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। पालकी शोभायात्रा के साथ बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े एवं भजन मंडली के भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। जैसे-जैसे पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” एवं “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ बाबा महाकाल का जयघोष किया तथा पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। बाबा महाकाल
की पालकी पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार एवं प्रगति गली होते हुए बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पर भगवान महाकाल की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि एवं नगर के कल्याण की कामना की। कुशवाहा समाज ने किया बाबा महाकाल का भव्य स्वागत बुधवारा स्थित पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष एवं सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने पालकी में विराजमान बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कर श्रीफल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। परसराम कुशवाहा परिवार ने भजन मंडली के सदस्यों का भगवान महाकाल के नाम से अंकित दुपट्टे पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कुशवाहा समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की पालकी पर गुलाब की पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा कर अपनी अटूट आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की। शिव भक्ति में डूबी भजन मंडली के भक्तिमय भजनों एवं भगवान शिव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। महिला, पुरुष, युवा
एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पालकी यात्रा में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शोभायात्रा का समापन बड़ा बाजार स्थित श्री गणेश मंदिर पर हुआ, जहां भगवान गणेश एवं बाबा महाकाल की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सकल हिंदू मुकेश नामदेव, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा, शेष नारायण मुकाती, प्रेमनारायण शर्मा, मनोज कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, दलकिशोर कुशवाहा, प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, मोंटू कौरी, गोपाल पांचाल, प्रतीक माहडिक सहित सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। प्राचीन शंकर मंदिर में आयोजित संध्या आरती में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती तथा पार्षद सुभाष नामदेव सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
- कालापीपल की सियासत में फिर बड़ा उलटफेर! आखिर क्यों बढ़ रही है भाजपा में शामिल होने की होड़? कालापीपल की सियासत में फिर बड़ा उलटफेर! आखिर क्यों बढ़ रही है भाजपा में शामिल होने की होड़? पूरी खबर देखें... 👇 #कालापीपल #GhanshyamChandravanshi #BJP #Congress #MPPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #Shajapur #HulchalNews #KhabarJaraHatke #BJPJoining #MadhyaPradeshPolitics1
- सावन में जटाशंकर महादेव के दिव्य दर्शन, देखें शुजालपुर से विशेष रिपोर्ट।1
- बीच रोड पर पानी भरा हुआ पानी के निकासी नहीं है2
- टंकी पुरा स्थित गेबशाह वली बाबा के मजार पर हर वर्ष कि तरह इस बार भी चालिसवे पर लंगर एवं चुल का आयोजन किया गया देवास हाटपीपल्या नगर हाटपीपल्या मे मोहर्रम के चालिसवे का किया गया आयोजन करीम खान नगर हाटपीपल्या के टंकी पुरा स्थित गेबशाह वली बाबा के मजार पर हर वर्ष कि तरह इस बार भी चालिसवे पर लंगर एवं चुल का आयोजन किया गया। सैकड़ों जायरिन यहां पर आकर चुल दहकते अंगारों पर से निकलते है। कहा जाता है कि चुल पर से निकलने पर बिमार दुखी स्वस्थ हो जाते हैं एवं बाहरी बाधाएं दूर होती है दरगाह खादिम उमर फारूक बाबा मेवालाल गंधर्व द्वारा 1987 से प्राचीन गेबशाह वली बाबा के यहां पर खिदमत कर रहे हैं। यहां पर जो भी बिमार दुखी आते हैं उनकी मान मन्नतें पूरी होती है4
- झिरन्या मार्ग से बाई जगवाड़ा रोड की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों की अपील झिरन्या मार्ग से बाई जगवाड़ा जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। इस सड़क को बने बिना लगभग 5–6 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। बारिश के दिनों में सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना पड़े, तो समय पर पहुंचना बहुत कठिन हो जाता है। इससे ग्रामीणों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हम देवास जिले के कलेक्टर महोदय से विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया एक बार स्वयं इस सड़क का निरीक्षण करें, ताकि यहां की वास्तविक स्थिति और ग्रामीणों की समस्याओं का पता चल सके। हमारा उद्देश्य केवल इतना है कि इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण हो, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। ऐसी ही छोटी-बड़ी लोकल खबरों के लिए Namnpur News पेज को फॉलो करें। झिरन्या मार्ग से बाई जगवाड़ा रोड की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों की अपील झिरन्या मार्ग से बाई जगवाड़ा जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। इस सड़क को बने बिना लगभग 5–6 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। बारिश के दिनों में सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना पड़े, तो समय पर पहुंचना बहुत कठिन हो जाता है। इससे ग्रामीणों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हम देवास जिले के कलेक्टर महोदय से विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया एक बार स्वयं इस सड़क का निरीक्षण करें, ताकि यहां की वास्तविक स्थिति और ग्रामीणों की समस्याओं का पता चल सके। हमारा उद्देश्य केवल इतना है कि इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण हो, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। ऐसी ही छोटी-बड़ी लोकल खबरों के लिए Namnpur News पेज को फॉलो करें।1
- 🚨 BREAKING NEWS | बड़ी खबर 📚 नई शिक्षा नीति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान नई शिक्षा नीति, नई तकनीक और कौशल आधारित शिक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फोकस। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मूल्य आधारित शिक्षा से नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ेगी, सशक्त बनेगी और प्रदेश व देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। 💬 क्या आप नई शिक्षा नीति का समर्थन करते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #DrMohanYadav #NewEducationPolicy #NEP #Education #HigherEducation #Students #ViralNews #Trending #HindiNews #FacebookNews #India1
- सीहोर जिले के बुधनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1187 लीटर अवैध शराब सहित बोलेरो पिकअप जब्त बुधनी (सीहोर) । सीहोर जिले की बुधनी थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,187.28 लीटर अवैध शराब से भरी बोलेरो पिकअप जब्त की है। जब्त शराब, वाहन एवं अन्य सामग्री सहित कुल जब्त मसरूका की कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 3 अगस्त,2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप क्रमांक MP05 G 7385 में स्नैक्स सामग्री और सब्जी की केरेटों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही गडरिया नाला क्षेत्र में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर चालक वाहन को तेज गति से रेलवे स्टेशन की ओर ले गया और स्टेशन के सामने वाहन छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर स्नैक्स की 18 बोरियों और सब्जी की 15 केरेटों के नीचे छिपाकर रखी गई 1,187.28 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 6.46 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब छिपाने में प्रयुक्त स्नैक्स सामग्री, सब्जी की केरेटें और बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किए गए। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शराब के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप जाट सहित प्रआर अजय जाटव, दिनेश जाट, आरक्षक सोनू चौहान, अनुज यादव, विजय मालवीय, अभिषेक मरकाम, दीपक एवं चंदन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1