इंदरगढ़ में 3 अगस्त को निकाली जाएगी मां शीतला की भव्य रथ यात्रा *अति आवश्यक सूचना* 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩 ******************** *समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ को सादर सूचित किया जाता है कि 🚩दिनांक 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे से नगर इंदरगढ़ में मां शीतला की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है*🚩 नगर इंदरगढ़ में मां शीतला की भव्य रथ यात्रा आयोजन के दौरान *नगर की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा इस दौरान केवल चिकित्सकीय वाहन एंबुलेंस आदि ही निकाली जा सकेगी।* *दिनांक 3 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से शाम 5 बजे तक नगर के मुख्य बाजार से भारी वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा इस दौरान आप जन मानस को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। *मां शीतला की भव्य रथ यात्रा में आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का भरपूर सहयोग प्राप्त हो आप सभी धर्म प्रेमी जनमानस दिनांक 3 अगस्त 2026 को मां शीतला की भव्य 🚩रथ यात्रा 🚩में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। इसी अपेक्षा के साथ मां शीतला भक्त मंडल इंदरगढ़।*🙏🙏🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
इंदरगढ़ में 3 अगस्त को निकाली जाएगी मां शीतला की भव्य रथ यात्रा *अति आवश्यक सूचना* 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩 ******************** *समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ को सादर सूचित किया जाता है कि 🚩दिनांक 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे से नगर इंदरगढ़ में मां शीतला की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है*🚩 नगर इंदरगढ़ में मां शीतला की भव्य रथ यात्रा आयोजन के दौरान *नगर की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा इस दौरान केवल चिकित्सकीय वाहन एंबुलेंस आदि ही निकाली जा सकेगी।* *दिनांक 3 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से शाम 5 बजे तक नगर के मुख्य बाजार से भारी वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा इस दौरान आप जन मानस को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। *मां शीतला की भव्य रथ यात्रा में आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का भरपूर सहयोग प्राप्त हो आप सभी धर्म प्रेमी जनमानस दिनांक 3 अगस्त 2026 को मां शीतला की भव्य 🚩रथ यात्रा 🚩में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। इसी अपेक्षा के साथ मां शीतला भक्त मंडल इंदरगढ़।*🙏🙏🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
- हेडलाइन: स्ट्रॉन्ग रूम के 100 मीटर दायरे में युवक लैपटॉप चलाते मिला, सूचना पर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह मौके पर पहुंचे वैकल्पिक हेडलाइन: स्ट्रॉन्ग रूम के पास लैपटॉप चलाने पर मचा हड़कंप, कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने उठाए सवाल हैशटैग: #Datia #DatiaByElection #StrongRoom #Election2026 #KunwarGhanshyamSingh #Congress #ElectionSecurity #BreakingNews #LakshyaNews #MadhyaPradesh1
- विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा कार्यालय में आयोजित सेवा निवृत्त विदाई समारोह में दिनांक 31 जुलाई 2026 को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 3 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। *सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी—* 1.कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री राममिलन 2.कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री बिहारी लाल 3.कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री उत्तम सिंह इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री उत्तम सिंह स्वास्थ्यगत कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनके स्थान पर उनके पुत्र ने समारोह में उपस्थित होकर सम्मान ग्रहण किया। सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।4
- दतिया में उपचुनाव हो जाने के बाद राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह आमने सामने ............. दतिया में उपचुनाव हो जाने के बाद राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह आमने सामने1
- तालबेहट कैंट माताटीला डैम में इंडियन आर्मी की पैराशूट जम्पिंग ट्रेनिंग....1
- झांसी में जमीनों पर बढ़ रहे अवैध कब्जे की शिकायतों पर झांसी मंडलायुक्त की जनता से अपील। प्लॉट, जमीन खरीदने से पहले क्या करे।1
- ईमानदारी के साथ पुलिस विभाग से हुए रिटायरमेंट सिपाही का किया गया सम्मान दतिया पुलिस विभाग में अपने ईमानदार व्यक्तित्व के साथ सेवाएं देते हुए रिटायरमेंट होने वाले पुलिस कर्मचारी सीरोठिया जी का ठंडी सड़क न्यू पब्लिक स्कूल के पास कविता पर्व कार्यक्रम के दौरान दूर-दूर से पहुंचे प्रख्यात कवियों द्वारा सॉल श्रीफल एवं कविताओं के माध्यम से किया गया सम्मान1
- मतगणना से ठीक पहले दामोदर यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस /वार्ता बुलाई मीडिया से कहा आजाद समाज पार्टी जीत रही है1
- राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत; पत्नी और साली घायल राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत; पत्नी और साली घायल दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलियापुरा के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और साली घायल हो गईं। जिन्हें डायल 112 की मदद से शुक्रवार को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू परिहार (24) पुत्र कालीचरण परिहार, निवासी रक्सा अपनी पत्नी सलोनी को इलाज के लिए बाइक से ग्वालियर लेकर जा रहे थे। उनके साथ पत्नी की बहन भी मौजूद थी। इसी दौरान गुलियापुरा के पास अचानक सड़क पर एक राहगीर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तीनों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू परिहार को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी सलोनी और साली घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।2
- बरकीसराय मोहल्ले में डीपी पर बिजली जोड़ने को लेकर विवाद, युवक और उसकी मां पर हॉकी-डंडों से हमला, चार लोगों पर केस दर्ज भांडेर थाना क्षेत्र के बरकीसराय मोहल्ले में बिजली की डीपी पर कनेक्शन जोड़ने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। पीड़िता राजकुमारी पत्नी गोविन्ददास अहिरवार ने भांडेर पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मोहल्ले के लोगों ने चंदा कर डीपी लगवाई थी। शुक्रवार शाम को उनका बेटा अनूप डीपी पर बिजली जोड़ने पहुंचा। तभी बादाम अहिरवार ने विरोध किया और कथित रूप से हॉकी से हमला कर दिया। इसके बाद रघुनाथ अहिरवार, किटू अहिरवार और विष्णुकांत अहिरवार भी डंडे लेकर पहुंचे और अनूप के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं राजकुमारी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उन्हें आंख, हाथ, कोहनी और मुंह में चोटें आईं। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कराया। घायल अनूप को शनिवार शाम 06 बजे उपचार के लिए भांडेर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।1