Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद श्रावस्ती के थाना क्षेत्र सिरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत माधवपुर के मजरे कुथनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत आज दिनांक 22/3/2026को जनपद श्रावस्ती के थाना क्षेत्र सिरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत माधवपुर के मजरे कुथनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत महिला का नाम सीमा देवी उम्र 26 वर्ष पत्नी तुलसीराम जो कि पति बाहर कमाता है घर के अंदर उसकी मां और दादी रहती हैं घटना लगभग 6:30 बजे का है वही पीआरबी 112 को सूचना दी गई prb द्वारा थाना सिरसिया को सूचना दिया गया उसके बाद का CO आलोक कुमार सिंह में मौके पर घटना की पूरी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं वही मौके पर पहुंचकर मायके पक्ष वालों का आरोप है कि दहेज के लिए मेरी बेटी की हत्या की गई पिता का भी बयान आया सामने पिता द्वारा थाना सिरसिया पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
जनपद श्रावस्ती के थाना क्षेत्र सिरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत माधवपुर के मजरे कुथनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत आज दिनांक 22/3/2026को जनपद श्रावस्ती के थाना क्षेत्र सिरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत माधवपुर के मजरे कुथनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत महिला का नाम सीमा देवी उम्र 26 वर्ष पत्नी तुलसीराम जो कि पति बाहर कमाता है घर के अंदर उसकी मां और दादी रहती हैं घटना लगभग 6:30 बजे का है वही पीआरबी 112 को सूचना दी गई prb द्वारा थाना सिरसिया को सूचना दिया गया उसके बाद का CO आलोक कुमार सिंह में मौके पर घटना की पूरी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं वही मौके पर पहुंचकर मायके पक्ष वालों का आरोप है कि दहेज के लिए मेरी बेटी की हत्या की गई पिता का भी बयान आया सामने पिता द्वारा थाना सिरसिया पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by गिरधारी गुप्ता पत्रकार1
- श्रावस्ती सोनपथरी विवाद! आस्था विवाद में एक्शन!इफ्तार के बाद बवाल!नाले में क्या फेंका गया? Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां धार्मिक स्थल के पास हुई एक घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। जानकारी के अनुसार इफ्तार के बाद कथित रूप से भोजन के अवशेष नाले में फेंक दिए गए, जिससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व मे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 33/26 धारा 137(2),352, 351(3), 87 बीएनएस 11/12 पाक्सो एक्ट व 3(1)द, ध , 3(2)(v) SC/ST Act थाना सोनवा में वांछित/नामजद अभियुक्त फिरोज पुत्र मुंशरीफ नि0 बहुबुलिया थाना रिसिया जनपद बहराइच को गौरीडिहवा मोड़ बहदग्राम तुलसीपुर के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 11.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना सोनवा पर उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी फिरोज द्वारा अन्य विपक्षियों के सहयोग से वादिनी की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व विरोध करने पर विपक्षी फिरोज ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा वादिनी की लडकी को छोड़ कर भाग गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 033/2026 धारा 137(2), 352, 351(3) बीएऩएस तथा 3(1)द,ध व 3(2)va एससी एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87 बीएनएस, 11/12 पाक्सो एक्ट, 3(1)द,ध व 3(2)v एससी एसटी एक्ट की बढोत्तरी की गयी। जिसके क्रम में थाना सोनवा पुलिस द्वारा अभियुक्त फिरोज उपरोक्त को दिनांक 22.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। *आपराधिक इतिहास* मु0अ0सं0 09/2026 धारा 351(3), 318(2) BNS थाना सोनवा1
- ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ कार्यक्रम के छठे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में 09 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार को कार्यक्रम के छठे दिन जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, नोडल अधिकारी/उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, जिला उद्यान अधिकारी बाली शरण चौधरी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग द्वारा नव चयनित 09 पंचायत सहायकों को प्रमाण पत्र व 05 पंचायत सहायकों को उनके उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उद्यान विभाग द्वारा पॉच प्रगतिशील कृषकों अवधेश चक्रवर्ती को मशरूम उत्पादन, शैलेन्द्र यादव को बागवानी में केला उत्पादन, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय को जैविक सब्जी/ताइवान पिंक अमरूद उत्पादन, रवि प्रकाश त्रिपाठी को ग्लैडियोलस, स्ट्राबेरी उत्पादन एवं सर्वजीत वर्मा को स्ट्राबेरी एवं ड्रैगन फूट उत्पादन हेतु अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पंजीकृत श्रावस्ती कल्चरल पार्टी एवं श्रीमंत अनाम पार्टी कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित लोकगीतों का प्रस्तुतिकरण कर लोगों का मनमोह लिया। इसी दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने वहीं पर उपस्थित एक दिव्यांग व्यक्ति को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल भी प्रदान किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, उद्यान विभाग, कौशल मिशन, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसका जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम जनमानस ने अवलोकन किया तथा सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक राजकुमार त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुनील प्रियदर्शी, जिला समन्वयक हरिगेन्द्र वर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।1
- बलरामपुर में तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर पहुंची पीर रतन नाथ की ऐतिहासिक शोभायात्रा। नेपाल से हजारों भक्तों के साथ 700 वर्षों पुरानी परंपरा निभाई जा रही है। नवरात्रि में पंचमी से दशमी तक मां पाटेश्वरी की पूजा करेंगे पुजारी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस बल तैनात। दशमी को यात्रा नेपाल के लिए करेगी प्रस्थान। बलरामपुर—आस्था, परंपरा और भाईचारे की अनोखी मिसाल।1
- #बलरामपुर में तेंदुवा का कहर क्षेत्र के लोगो में दहशत का माहौल वन विभाग की लापरवाही से ग़रीब की 17 बकरियों की गयी जान बलरामपुर जनपद के बनकटवा खुर्द मजरा डोडेडीह में वन विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है।बीती रात तेंदुए ने गांव निवासी स्वामी दयाल के घर में बंधी 17 बकरियों को बेरहमी से मार डाला, जिससे गरीब परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। तीन दिन पहले भी तेंदुए ने एक बकरी पर हमला किया था और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी जिसे वन विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है और उन्होंने इसे सीधी लापरवाही बताया है।गांव में तेंदुए के लगातार हमलों से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तेंदुए को नहीं पकड़ा गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसवारा के रहने वाले विशंभर उर्फ राधे श्याम पुत्र समय दीन,18 मार्च 2026 को लापता हो गए थे जिनकी तलाश परिजनों ने सभी रिश्तेदारियों में की परिजनों का कहना है कि विशंभर उर्फ राधे श्याम पुत्र समय दीन का जब कहीं पता नहीं चला तभी परिजनों ने स्थानीय थाना नानपारा को सूचना दी परिजनों का कहना है कि प्रार्थना देने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस ने आश्वासन दिया की खोज की जाएगी प्रार्थना पत्र देने के बाद दूसरे ही दिन थाना मटेरा क्षेत्र में पहलादी समय माता मंदिर के पास आम के बाग में संदिग्ध अवस्था में विशंभर उर्फ राधेश्याम पुत्र समय दिन की डेड बॉडी मिली सूचना मिलने मौके पर थाना मटेरा की पुलिस की पहुंची वहीं फॉरेंसिक टीम भी पहुंची जांच पड़ताल करने के बाद डेड बॉडी का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है3
- नाबालिग से जुड़े मामले में आरोपी गिरफ्तार श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के क्रम में थाना सोनवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित/नामजद अभियुक्त फिरोज पुत्र मुंशरीफ निवासी बहुबुलिया थाना रिसिया, जनपद बहराइच को गौरीडिहवा मोड़ (बहदग्राम तुलसीपुर) के पास से गिरफ्तार किया।दिनांक 11.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना सोनवा पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि आरोपी फिरोज ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी लड़की को छोड़कर फरार हो गया।प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सोनवा में मु0अ0सं0 033/2026 के तहत धारा 137(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। साक्ष्य संकलन के दौरान मामले में धारा 87 बीएनएस, 11/12 पॉक्सो एक्ट तथा अन्य प्रासंगिक धाराएं बढ़ाई गईं। थाना सोनवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 22.03.2026 को अभियुक्त फिरोज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और महिला एवं बाल अपराधों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।1