मध्य प्रदेश के गुना जिले से प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शिवपुरी के पोहरी कोर्ट में शादी करने के बाद एक प्रेमी जोड़े ने कलेक्टर और एसपी से वीडियो के जरिए सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे अपने परिवार की नाराजगी और लगातार मिल रहे भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। युवती ने शपथ पत्र में बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से पोहरी न्यायालय में कोर्ट मैरिज की है। उसका कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और अपने जीवन के फैसले खुद लेने में सक्षम होने के साथ अपने रिश्ते में पूरी तरह खुश हैं। युवती का आरोप है कि उसके परिवार ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था, और उसे खाने-पीने से भी परेशान किया जाने लगा, जिसके बाद उसने घर छोड़ने का फैसला किया। सुरक्षा की मांग करते हुए इस प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की अपील की है और साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनके परिवार वालों या किसी अन्य ने उन पर दबाव बनाया या परेशान किया, तो वे दोनों मजबूर होकर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे।
मध्य प्रदेश के गुना जिले से प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शिवपुरी के पोहरी कोर्ट में शादी करने के बाद एक प्रेमी जोड़े ने कलेक्टर और एसपी से वीडियो के जरिए सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे अपने परिवार की नाराजगी और लगातार मिल रहे भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। युवती ने शपथ पत्र में बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से पोहरी न्यायालय में कोर्ट मैरिज की है। उसका कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और अपने जीवन के फैसले खुद लेने में सक्षम होने के साथ अपने रिश्ते में पूरी तरह खुश हैं। युवती का आरोप है कि उसके परिवार ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था, और उसे खाने-पीने से भी परेशान किया जाने लगा, जिसके बाद उसने घर छोड़ने का फैसला किया। सुरक्षा की मांग करते हुए इस प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की अपील की है और साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनके परिवार वालों या किसी अन्य ने उन पर दबाव बनाया या परेशान किया, तो वे दोनों मजबूर होकर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे।
- दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान बिल्कुल अलग और अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के सम्मान में जमकर तालियां बजाईं। इस अनोखे पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पुलिस के सम्मान में प्रदर्शनकारियों द्वारा तालियां बजाए जाने की इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।1
- नरवर में किसान के घर निकला भारत के सबसे विषैले करैत सांप से मची दहशत, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू नरवर वार्ड क्रमांक-2 में प्रजापति समाज के एक किसान के घर से अत्यंत विषैला करैत सांप निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के मार्गदर्शन में सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ सलमान पठान ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।1
- दिनारा में निकली भागवत कथा की कलश यात्रा गिरजेश शास्त्री के मुखारविंद से बहेगी ज्ञान गंगा हर वर्ष की भांति इस बार भी शीतला माता मंदिर दिनारा पर कथा वाचक पंडित श्री गिरजेश शास्त्री के द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा मुख्य यजमान श्रीमती रागिनी जय प्रकाश सोनी रहेंगे। यह आयोजन पिछले कुछ बरसों से लगातार गुरु पूर्णिमा समिति शीतला माता मंदिर द्वारा करवाया जा रहा है।3
- सिरसौद सहित आधा दर्जन से अधिक गावों में रुक-रुक कर हो रही बारिश बनी किसानों के लिए वरदान, फसलों को मिला जीवनदान शिवपुरी। जिले के सिरसौद सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में सोमवार रात से मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के कारण बाजारों में चहल-पहल कुछ कम जरूर रही, लेकिन किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह हल्की और अंतराल वाली बारिश फसलों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहती है, जबकि पानी का भराव भी नहीं होता। सिरसौद, आसपास के गांवों और ग्रामीण अंचलो मे फसलों को इस बारिश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों की बढ़वार के लिए संजीवनी साबित होगी। यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही, तो इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद और मजबूत होगी। सिरसौद सहित आधा दर्जन से अधिक गावों में रुक-रुक कर हो रही बारिश बनी किसानों के लिए वरदान, फसलों को मिला जीवनदान शिवपुरी। जिले के सिरसौद सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में सोमवार रात से मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के कारण बाजारों में चहल-पहल कुछ कम जरूर रही, लेकिन किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह हल्की और अंतराल वाली बारिश फसलों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहती है, जबकि पानी का भराव भी नहीं होता। सिरसौद, आसपास के गांवों और ग्रामीण अंचलो मे फसलों को इस बारिश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों की बढ़वार के लिए संजीवनी साबित होगी। यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही, तो इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद और मजबूत होगी।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दो छात्राओं ने पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में शांतिपूर्ण धरना और रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी है। सोम्या और श्रुति जैन नामक इन छात्राओं ने जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने की इच्छा जताई है। छात्राओं का कहना है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकी थीं, जिसके कारण अब वे शिवपुरी में ही अपना विरोध दर्ज कराना चाहती हैं। उनका मानना है कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। छात्राओं ने इन मामलों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है। सौंपे गए आवेदन के अनुसार, यह शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक पोलो ग्राउंड, माधव चौक पर आयोजित करने और शहर में रैली निकालने की अनुमति मांगी गई है। छात्राओं ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 19(1)(ख) (शांतिपूर्ण एवं निरस्त्र सभा करने का अधिकार) के अनुरूप पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा। इस प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। फिलहाल, इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन की ओर से अनुमति संबंधी निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।1
- PM आवास के बाहर धरने पर बैठे सपा सांसद अखिलेश यादव को पुलिस डिटेन करके ले गई है। इस दौरान पुलिस की बस के भीतर से अखिलेश यादव का एक वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में अखिलेश यादव पुलिस से यह पूछते नजर आ रहे हैं कि 'कहां ले जा रहे हो भाई'। उनके इस सवाल पर पीछे से किसी ने बोला- 'वहीं... जहां कोई आता जाता नहीं'।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रास्ता भटक रहे एक 11 वर्षीय बच्चे को दिनारा पुलिस ने सुरक्षित रूप से ढूंढकर उसके परिजनों से मिला दिया है। रास्ता भटक जाने के बाद दिनारा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित पाया और उसे सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया है।1
- पत्थर मारकर युवक को किया घायल, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी सतनवाड़ा थाने में का मामला दर्ज शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार सतनवाड़ा कला निवासी सुधर सिंह जाटव (35) ने शिकायत दर्ज कराई कि मजदूरी कर घर लौटने के दौरान उसके घर के सामने साहब सिंह शाक्य मिला। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने पत्थर उठाकर फरियादी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी बाईं आंख के ऊपर चोट आई और खून निकलने लगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान आरोपी ने रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है पत्थर मारकर युवक को किया घायल, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी सतनवाड़ा थाने में का मामला दर्ज शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार सतनवाड़ा कला निवासी सुधर सिंह जाटव (35) ने शिकायत दर्ज कराई कि मजदूरी कर घर लौटने के दौरान उसके घर के सामने साहब सिंह शाक्य मिला। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने पत्थर उठाकर फरियादी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी बाईं आंख के ऊपर चोट आई और खून निकलने लगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान आरोपी ने रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है1
- जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण भारी तबाही मची है, जिसमें अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं। इस आपदा का सबसे भयानक असर पुंछ और राजौरी जिलों में देखा गया है। इसी बीच, सुरनकोट में मलबा गिरने की एक दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों की जान चली गई है। खराब मौसम के चलते प्रशासन ने वैष्णो देवी, अमरनाथ, शिवखोड़ी और सरथल यात्राओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने आगामी 23 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और स्थानीय लोगों व यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।1