logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया बीघा गांव में बुधवार को एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। गोविंदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला की पहचान बनिया बीघा निवासी 27 वर्षीय तमन्ना बेगम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तमन्ना का पति जहांगीर आलम गुजरात में काम करता था और पहले पत्नी को भी अपने साथ रखता था। परिजनों का आरोप है कि गुजरात में रहते हुए जहांगीर अक्सर तमन्ना के साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर तमन्ना करीब एक वर्ष पहले अपने मायके बनिया बीघा आकर रहने लगी थी। दोनों की शादी लगभग 12 वर्ष पहले हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी की उम्र करीब आठ वर्ष बताई जा रही है। महिला का ससुराल थाली थाना क्षेत्र के थालीखुर्द गांव में है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को जहांगीर आलम चुपके से अपने ससुराल पहुंचा। उस समय तमन्ना बेगम घर के काम में व्यस्त थी, तभी जहांगीर ने पीछे से आकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला के सीने में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी जांघ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल तमन्ना बेगम को परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अधिक रक्तस्राव और गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_Kanhai chaudhary
Kanhai chaudhary
गोविंदपुर, नवादा, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड की लेदहा पंचायत के कझिया गांव में बुधवार को गांव के मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ हुआ, जिसकी अगुवाई मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राजवंशी ने की। शिलान्यास के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल पर खुशी और उत्साह व्यक्त किया। ग्रामीणों का मानना है कि इस प्रवेश द्वार के निर्माण से गांव की पहचान और सुंदरता बढ़ेगी, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को भी गांव की एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राजवंशी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है और यह प्रवेश द्वार गांव की गरिमा में वृद्धि करेगा। इस मौके पर जागेश्वर प्रसाद वर्मा, गानो सिंह, ललन कुमार, संतोष शर्मा, मनोज कुमार, योगेंद्र यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने गांव के इस विकास कार्य पर अपनी प्रसन्नता जताई। प्रवेश द्वार के शिलान्यास के साथ ही पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
    1
    नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड की लेदहा पंचायत के कझिया गांव में बुधवार को गांव के मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ हुआ, जिसकी अगुवाई मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राजवंशी ने की।

शिलान्यास के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल पर खुशी और उत्साह व्यक्त किया। ग्रामीणों का मानना है कि इस प्रवेश द्वार के निर्माण से गांव की पहचान और सुंदरता बढ़ेगी, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को भी गांव की एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राजवंशी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है और यह प्रवेश द्वार गांव की गरिमा में वृद्धि करेगा।

इस मौके पर जागेश्वर प्रसाद वर्मा, गानो सिंह, ललन कुमार, संतोष शर्मा, मनोज कुमार, योगेंद्र यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने गांव के इस विकास कार्य पर अपनी प्रसन्नता जताई। प्रवेश द्वार के शिलान्यास के साथ ही पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना में हुई एक बड़ी बैठक के बाद चर्चित शिक्षक 'खान सर' की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। यह जानकारी स्थानीय पुलिस सूत्रों से मिली है, जिससे सर की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है।
    1
    पटना में हुई एक बड़ी बैठक के बाद चर्चित शिक्षक 'खान सर' की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। यह जानकारी स्थानीय पुलिस सूत्रों से मिली है, जिससे सर की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है।
    user_Aaj Ka Naya Bharat News
    Aaj Ka Naya Bharat News
    Newspaper publisher नवादा, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • आज कीर्ति डिफेंस एकेडमी के छात्रों का बिहार पुलिस में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर एकेडमी द्वारा सभी चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कीर्ति डिफेंस एकेडमी के कोच ने अपनी बात रखी।
    1
    आज कीर्ति डिफेंस एकेडमी के छात्रों का बिहार पुलिस में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर एकेडमी द्वारा सभी चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कीर्ति डिफेंस एकेडमी के कोच ने अपनी बात रखी।
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    8 hrs ago
  • मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे नेशनल हाईवे 82 पर मंझवे के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बुलेट पर सवार दोनों नवयुवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ये दोनों नवयुवक मेसकौर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के रहने वाले थे और बुलेट से वजीरगंज जा रहे थे। दुर्घटना की आवाज़ सुनकर ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल नवयुवकों को इलाज के लिए एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया।
    1
    मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे नेशनल हाईवे 82 पर मंझवे के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बुलेट पर सवार दोनों नवयुवक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ये दोनों नवयुवक मेसकौर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के रहने वाले थे और बुलेट से वजीरगंज जा रहे थे। दुर्घटना की आवाज़ सुनकर ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल नवयुवकों को इलाज के लिए एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    17 hrs ago
  • झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया के प्रसिद्ध केसरिया कलाकंद को अब भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिल गया है। यह टैग उत्पाद की विशिष्ट पहचान और गुणवत्ता सुनिश्चित करता है, जो इसे एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र से जोड़ता है।
    1
    झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया के प्रसिद्ध केसरिया कलाकंद को अब भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिल गया है। यह टैग उत्पाद की विशिष्ट पहचान और गुणवत्ता सुनिश्चित करता है, जो इसे एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र से जोड़ता है।
    user_Mukesh Kumar Journalist
    Mukesh Kumar Journalist
    Local News Reporter डोमचांच, कोडरमा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • झारखंड के कोडरमा जिले में जेजे कॉलेज को बचाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। यह पहल जिले के डिग्री कॉलेज को बचाने के उद्देश्य से की गई है, क्योंकि विनोबा भावे विश्वविद्यालय (वीबीयू) से जेजे कॉलेज को हटाने के निर्णय को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है। इस अभियान के तहत 10 हज़ार छात्रों के हस्ताक्षर एकत्र किए जाएंगे। इन हस्ताक्षरों के माध्यम से छात्र मुख्यमंत्री से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग करेंगे।
    1
    झारखंड के कोडरमा जिले में जेजे कॉलेज को बचाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। यह पहल जिले के डिग्री कॉलेज को बचाने के उद्देश्य से की गई है, क्योंकि विनोबा भावे विश्वविद्यालय (वीबीयू) से जेजे कॉलेज को हटाने के निर्णय को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है।

इस अभियान के तहत 10 हज़ार छात्रों के हस्ताक्षर एकत्र किए जाएंगे। इन हस्ताक्षरों के माध्यम से छात्र मुख्यमंत्री से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग करेंगे।
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • जमीन पर दखल दिहानी कराने के उद्देश्य से पहुँची एक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
    1
    जमीन पर दखल दिहानी कराने के उद्देश्य से पहुँची एक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.