भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्रीअभिलाष चन्द्र कौशल ने प्रेस वार्ता करब्लॉक प्रमुख पति के खिलाफ खोला मोर्चा रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार ब्लाक में क्षेत्र पंचायत बैठक के दौरान हुआ विवाद अब धीरे धीरे बड़े पैमाने पर पहुंच रहा है । भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता करके ब्लॉक प्रमुख के पति के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया । उन्होंने ब्लाक प्रमुख और उनके पति पर कई गंभीर आरोप लगाए और मुख्यमंत्री से मिलकर पुजारी की हत्या समेत हर मामले की हकीकत बताने को कहा । ज्ञात हो कि बीते दिनों क्षेत्र पंचायत की बैठक में भाजपा नेता के भाई बीडीसी सदस्य पर ब्लॉक प्रमुख के बेटे द्वारा रिवाल्वर तानने का आरओ है । इस मामले को लेकर चल रही गहमा गहमी के दौरान गुरुवार को भाजपा नेता ने प्रेस वार्ता की और सिलसिलेवार ब्लाक प्रमुख के पति को कठघरे में खड़ा किया । उन्होंने कहा कि प्रमुख और उनके पति पर राम जानकी मंदिर मंदिर की बेस कीमती जमीन पर कब्जा करने के लिए दो दो पुजारियों की हत्या कर दी , जिसमें ब्लाक प्रमुख जेल गई थी । सेटिंग करके इस मुकदमें को रफा दफा किया गया । यही नहीं सरकारी जमीन और मंदिर की जमीन पर कब्जा करके कॉलेज बनाया गया , जिसे तहसीलदार न्यायालय द्वारा खारिज करके कार्रवाई की जा चुकी है । उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख का घर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बना हुआ है , इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी । भाजपा नेता ने कहा कि विगत चार वर्षों से क्षेत्र पंचायत का अविश्वास प्रस्ताव पारित है , मामला उच्च न्यायालय ने लंबित है , इस दौरान ब्लाक के विकास कार्यों में जमकर लूट की गई है । सारे नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है । अब यह सारा मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा और अपराधियों को सजा दिलाया जाएगा । भाजपा नेता ने दावा किया कि उनकी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक अपराधियों को सजा नहीं मिल जाती । पत्रकार वार्ता के दौरान जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजा जितेंद्र सिंह , भाजपा नेता ओम प्रकाश साहू , व्यापारी नेता राजू सोनी , प्रजापति समाज के चौधरी राजेश प्रजापति , क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डन यादव , भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार तिवारी , गजाधर पासी , संदीप पटेल , विजय पाल , ज्ञानेंद्र सिंह , विकास श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य और भाजपा नेता मौजूद थे ।

- ऊंचाहार/रायबरेली: जगतपुर: जनपद के थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव से दबंगई और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मारपीट के एक पुराने विवाद को लेकर एक युवक द्वारा खुलेआम अवैध शस्त्र (तमंचा) लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक हाथ में असलहा लेकर विपक्षी पक्ष को धमका रहा है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरेआम हथियार प्रदर्शन से शांति व्यवस्था भंग हो रही है। मुख्य बिंदु: स्थान: ग्राम चंदौली, थाना जगतपुर, तहसील ऊंचाहार। मामला: मारपीट के विवाद में अवैध असलहे का प्रदर्शन। असर: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप। फिलहाल, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच और आरोपी युवक की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- जगतपुर क्षेत्र के नवाबगंज के पास स्थित मैदान में आज लोक जनशक्ति पार्टी के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती विशाल जनसभा के रूप में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरुण भारती उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके द्वारा दिए गए संविधान और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।2
- रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के तापिय परियोजना एनटीपीसी ऊंचाहार में मजदूरों की आवाज को दबाने की पूरी कोशिश लेकिन कब तक एनटीपीसी प्रबंधन के साथ साथ पुलिस पर भी गम्भीर आरोप लगाएं गये है, ज्ञात हो कि एनटीपीसी तापिय परियोजना में काम कर रहे मजदूरों की उनकी आधी मजदूरी बैंक एकाउंट में आने के बाद भी तरह तरह से प्रताड़ित कर उनकी मेहनत की कमाई को लम्बे अरसे से वापस करा लिया जाता है। न वापस देने या आवाज उठाने वाले मजदूरों को या तो बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है,या उनका गेट पास जमा करा लिया जाता है। *मजदूरों की मजबूरी का फायदा कैसे उठाते है अधिकांश कम्पनियो के ठेकेदार* अधिकांश ठेका कम्पनियों द्वारा मजदूरों से मजदूरी देने के पहले या लाखों रुपए ले लिए जाते हैं या उनसे पहले ही बैंक एकाउंट में आई आधी मजदूरी वापस लौटा देने की बात कर ली जाती है जिसके कारण मजदूरों की मेहनत की कमाई पर लम्बे अरसे से डांका डाला जा रहा हैं यदि इसके बाद भी कोई मजदूर अपने मेहनत की कमाई पर आवाज उठाने का काम करता है ,तो उसे मजदूरी से बाहर कर दिया जाता है या उसका गेट पास जमा करा लिया जाता है, जिससे मजबूर होकर क्षेत्र के बेरोजगार युवक इनकी मनमानी और डकैती पर मौन धारण कर लेते है। दबी जुबान से इस शोषण की कहानी को मजदूर बाहर तो बताता है, लेकिन रोजी रोटी के जाने के डर से वह इनके शर्तों को मानने को मजबूर हैं, अब सवाल है कब तक? बढ़ती मंहगाई और मजदूरी करने के बावजूद जरुरते न पूरी होने पर नोएडा हरियाणा की तरह ऊंचाहार में उग्र रूप धारण करलें इससे पहले शासन प्रशासन को मजदूरों की आवाज को सुनकर उसकी परेशानी को दूर करने का काम करना चाहिए जिससे इस मंहगाई में उनकी रोटी कपड़ा मकान जैसी मूलभूत जरूरतें पूरी हो सके व ऐसी एजेंसियों व कम्पनियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएं जो मजदूरों की मेहनत की कमाई पर लम्बे अरसे से डांका डालने का काम कर रहे हैं।2
- Post by T B NEWS1
- Post by KEN1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- बाबा भीमराव अम्बेडकर की शोभायात्रा निकालकर मनाई गईं जयंती छोटे राज्यों के मजबूत हिमायती थे बाबा साहेब: प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने बाबा साहेब की जयंती पर नमन किया खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत खागा मे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई जा रही हैँ बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता विनोद गौतम के नेतृत्व मे निकाली गईं शोभा यात्रा इस शोभा यात्रा मे महिलाओ की उपस्थित रही। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के तत्वाधान में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहेब छोटे राज्यों के मजबूत हिमायती थे। उनका सारा जीवन सामाजिक समरसता एवं समाज में राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र के प्रस्थापना हेतू समर्पित रहा। उन्हे संविधान के शिल्पकार और समतामूलक समाज के सृजनकर्ता हमेशा याद किया जाएगा। बाबा साहेब के कृतित्व-व्यक्तित्व के बखान के साथ ही उनके पदचिह्नों का अनुसरण और उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। बाबा साहेब ने सदैव जाति-पांति से उठकर देश हित में निर्णय लिया और सभी को जीने का समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए तीन मंत्र शिक्षित बनो संगठित हो और संघर्ष करो के जरिए ही हम लोग समृद्ध भारत एवं लोकतंत्र की रक्षा कर सकते हैं। बाबा साहेब ने भारतीय संविधान में हर वर्ग व समुदाय के लोगों को ध्यान में रखते हुए विभिन्नता में एकता का परिचय दिया है। सभी वर्ग-समुदाय के लोगों के हक व अधिकार देते हुए सम्मान से जीने का अधिकार दिया।4
- ऊंचाहार, रायबरेली: ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीरामपुर (मजरे खुर्रामपुर) का निवासी लकी किसी निजी कार्य से ऊंचाहार आ रहा था। इसी दौरान, नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा के पास वह अचानक ई-रिक्शा से असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद, साथ में मौजूद मनीष नामक युवक ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल लकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊंचाहार पहुँचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि: "घायल अवस्था में एक किशोर को अस्पताल लाया गया था। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं। चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका उपचार किया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है।" क्षेत्र में ई-रिक्शा के अनियंत्रित संचालन और सड़कों पर बढ़ती भीड़ के कारण आए दिन इस तरह की छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, किशोर का उपचार अस्पताल में जारी है और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।1