गयाजी के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के विकास और सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मिली मंजूरी ऐतिहासिक कदम : मांझी गया जी।केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार द्वारा गयाजी के विष्णुपद मंदिर परिक्षेत्र के समग्र विकास तथा सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के लिए कुल 3,516 करोड़ 5 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं बिहार सरकार का आभार जताया है। मांझी ने कहा कि गयाजी केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सनातन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिकता का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में विष्णुपद मंदिर परिक्षेत्र का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकास किया जाना गयाजी के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विष्णुपद मंदिर परिक्षेत्र के विकास के लिए 2,520 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, 996 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए कुल 3,516 करोड़ 5 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति बिहार कैबिनेट द्वारा दिया जाना गयाजी के विकास के प्रति एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि विष्णुपद मंदिर क्षेत्र का योजनाबद्ध एवं आधुनिक विकास होने से यहां आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्रों और श्रद्धालुओं के लिए आधारभूत सुविधाओं के विकास से गयाजी को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का लाभ केवल धार्मिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे पर्यटन, स्थानीय व्यापार, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में भी व्यापक वृद्धि होगी। बड़ी संख्या में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के कारण होटल, परिवहन, खान-पान, हस्तशिल्प, स्थानीय बाजार और अन्य सेवा क्षेत्रों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। मांझी ने कहा कि सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना गयाजी के लिए एक दूरगामी और महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी। फल्गु नदी गयाजी की पहचान और धार्मिक आस्था का अभिन्न हिस्सा है। इस योजना से फल्गु नदी के संरक्षण एवं जल उपलब्धता की दिशा में महत्वपूर्ण काम होगा तथा गयाजी की धार्मिक महत्ता को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि विष्णुपद मंदिर क्षेत्र का विकास और सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना, दोनों परियोजनाएं मिलकर गयाजी के धार्मिक एवं भौतिक विकास को नई गति देंगी। इससे गयाजी की आध्यात्मिक संरचना के साथ-साथ शहर के समग्र विकास का नया अध्याय शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार सरकार का यह निर्णय गयाजी की प्राचीन विरासत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और बिहार को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने वाला कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर गयाजी को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए और अधिक सुविधाजनक, सुंदर एवं विकसित बनाया जाएगा। मांझी ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार को बधाई देते हुए कहा कि गयाजी के विकास के लिए लिया गया यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण विरासत साबित होगा।

- जनता की आवाज़ ही लोकतंत्र की पहचान है—लेकिन जब सवाल पूछने वाली आवाज़ पर ही सवाल उठने लगें, तो लोकतंत्र कितना मजबूत है?1
- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल राम लगन मौर्य की मां पार्वती देवी की मंगलवार को लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को हुई फायरिंग में घायल पार्वती देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ में मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, “अयोध्या पुलिस-प्रशासन दो-तीन और लाशें गिरने का इंतजार कर रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।”1
- पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 गिर/फ्तार, 2 देशी पिस्टल और 7 कार/तूस बरामद! #पटना_सिटी #पटना #PatnaCity #PatnaNews #BiharNews #BiharPolice #CrimeNews #CrimeInBihar #Pistol #DesiPistol #ArmsRecovered #7Cartridges #PoliceAction #CrimeUpdate #BreakingNews #BigBreaking #BiharCrime #LawAndOrder #SadhanaNews #SadhanaNewsBihar #TrendingNews #ViralNews #LatestNews #BiharNewsUpdate #PatnaCrime #PoliceAction #Trending #Breaking #NewsUpdate1
- BRICS शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को कोटि -कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी l BRICS ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को गया जी की पावन धरती से कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।डॉ. मनीष पंकजऔर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर लगातार अपनीमजबूतऔरप्रभावशाली पहचान बना रहा है। ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को व्यापक समर्थन मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की ब्रिक्स देशों द्वारा निंदा किया जाना यह दर्शाता है कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल रही है। भारत हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक एवं सशक्त कदम उठा रहा है।भाजपा नेता ने कहा कि ब्रिक्स के मंच पर भारत ने शांति, सहयोग, विकास और वैश्विक स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रस्तुत किया। विभिन्न मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण संवाद भारत की बढ़ती कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता हैडॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आवाज आज पूरी दुनिया में मजबूती से सुनी जा रही है। उन्होंने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को पुनः कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश इसी प्रकार विकास, शांति और विश्व कल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे ब्रिक्स की शानदार सफलता पर बाधाई सुभकामनाये देने बालो मे भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता श्याम किशोर मिश्रा दीपक पांडे संतोष कुमार गोपाल प्रसाद यादव नवलेश सिंह दीपक मिश्रा यश राज धर्मेंद्र कुमार राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग दीपक पांडे राजू मिश्रा बबलू रजक मंटू कुमार बबलू गुप्ता आकाश कुमार सुनील मिश्रा सुधीर कुमार बुंदेल चंद्रवंशी संजीव कुमार रविंद्र कुमार कुंदन कुमार सहित1
- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गया जी की पावन धरती से कोटि-कोटि बधाई कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की ब्रिक्स देशों द्वारा निंदा किया जाना यह दर्शाता है कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल रही है। गया जी।बी आर सी आइ एस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गया जी की पावन धरती से कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर लगातार अपनी मजबूत और प्रभावशाली पहचान बना रहा है। ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को व्यापक समर्थन मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की ब्रिक्स देशों द्वारा निंदा किया जाना यह दर्शाता है कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल रही है। भारत हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक एवं सशक्त कदम उठा रहा है।भाजपा नेता ने कहा कि ब्रिक्स के मंच पर भारत ने शांति, सहयोग, विकास और वैश्विक स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रस्तुत किया है।विभिन्न मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण संवाद भारत की बढ़ती कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता हैडॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आवाज आज पूरी दुनिया में मजबूती से सुनी जा रही है। उन्होंने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को पुनः कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश इसी प्रकार विकास, शांति और विश्व कल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे ब्रिक्स की शानदार सफलता पर बाधाई सुभकामनाये देने बालो मे भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता श्याम किशोर मिश्रा दीपक पांडे संतोष कुमार गोपाल प्रसाद यादव नवलेश सिंह दीपक मिश्रा यश राज धर्मेंद्र कुमार राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग दीपक पांडे राजू मिश्रा बबलू रजक मंटू कुमार बबलू गुप्ता आकाश कुमार सुनील मिश्रा सुधीर कुमार बुंदेल चंद्रवंशी संजीव कुमार रविंद्र कुमार कुंदन कुमार सहित1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज व्रत संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर हरितालिका तीज का व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ रखा। इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। संगीता देवी ने बताया कि हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से पति की दीर्घायु तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा की तैयारी की और तीज व्रत की कथा सुनी। व्रत में मंशा देवी, रानी देवी, सुनैना देवी, गीता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, परी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा, तुतुरखी, मुड़ेरा, परसावां, केर, श्रीगांव, गरारी सहित विभिन्न गांवों में हरितालिका तीज को लेकर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।1
- गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1