logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्योहारा में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा बिजनौर÷÷÷ जनपद के स्योहारा क्षेत्र में रविवार शाम लगभग 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामलीला ग्राउंड के पास ट्रक की जोरदार टक्कर से ज्योति नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद महिला के पति मंगल उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1 hr ago
user_U.P 20 NEWS
U.P 20 NEWS
Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

स्योहारा में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा बिजनौर÷÷÷ जनपद के स्योहारा क्षेत्र में रविवार शाम लगभग 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामलीला ग्राउंड के पास ट्रक की जोरदार टक्कर से ज्योति नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद महिला के पति मंगल उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mayank Daksh Dakshloknews
    1
    Post by Mayank Daksh Dakshloknews
    user_Mayank Daksh Dakshloknews
    Mayank Daksh Dakshloknews
    नगीना, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by सुनील कुमार BJP 9389052332
    1
    Post by सुनील कुमार BJP 9389052332
    user_सुनील कुमार BJP 9389052332
    सुनील कुमार BJP 9389052332
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Bijnor Super News
    1
    Post by Bijnor Super News
    user_Bijnor Super News
    Bijnor Super News
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिजनौर बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के मुकर्रमपुर में गुलदार का आतंक जारी। खेत से लौट रही 10 वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची मां और भाई के साथ खेत गई थी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल।
    1
    बिजनौर 
बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के मुकर्रमपुर में गुलदार का आतंक जारी। खेत से लौट रही 10 वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची मां और भाई के साथ खेत गई थी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुकर्रमपुर से संबंधित एक बालिका की गुलदार के हमले से मृत्यु हो जाने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी धामपुर, जनपद बिजनौर सर की बाइट ।
    1
    थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुकर्रमपुर से संबंधित एक बालिका की गुलदार के हमले से मृत्यु हो जाने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी धामपुर, जनपद बिजनौर सर की बाइट ।
    user_Rajkumar Raj
    Rajkumar Raj
    Chartered Accountant बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिजनौर के थाना नहटौर के गांव मुकर्रमपुर गांव में खेत से घर जा रही 10 वर्षीय बालिका पर गुलदार ने किया हमला। स्थानीय लोगों ने गुलदार के चंगुल से बालिका को बामुश्किल छुड़ाया। घायल अवस्था में बालिका को कराया अस्पताल में भर्ती। डॉक्टरों ने बालिका को किया मृत घोषित। मृतक बालिका के परिजनों में मचा हड़कंप।
    1
    बिजनौर के थाना नहटौर के गांव मुकर्रमपुर गांव में खेत से घर जा रही 10 वर्षीय बालिका पर गुलदार ने किया हमला।
स्थानीय लोगों ने गुलदार के चंगुल से बालिका को बामुश्किल छुड़ाया।
घायल अवस्था में बालिका को कराया अस्पताल में भर्ती।
डॉक्टरों ने बालिका को किया मृत घोषित।
मृतक बालिका के परिजनों में मचा हड़कंप।
    user_Saleem Ahmad Journalist
    Saleem Ahmad Journalist
    पत्रकार बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बिजनौर गन्ने के ट्रक ने बाईक सवार को मारी टक्कर बाईक पर बैठी ज्योति की मौत,युवक गंभीर घायल हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़ फरार हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल पुलिस ने महिला के शव को पीएम हाउस भेजा बिजनौर के थाना स्योहारा रामलीला ग्राउंड के सामने हुआ हादसा
    1
    बिजनौर
गन्ने के ट्रक ने बाईक सवार को मारी टक्कर
बाईक पर बैठी ज्योति की मौत,युवक गंभीर घायल
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़ फरार
हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
पुलिस ने महिला के शव को पीएम हाउस भेजा
बिजनौर के थाना स्योहारा  रामलीला ग्राउंड के सामने हुआ हादसा
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पीड़ित महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक बिजनौर से न्याय की लगाई गुहार , जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत, पुलिस अधीक्षक बिजनौर को भेजा प्रार्थना पत्र,, किरतपुर। एक पीड़ित महिला जैनब ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि किरतपुर थाना पुलिस कथित सट्टेबाज का पक्ष ले रही है और शिकायत करने वाली महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पीड़िता जैनब ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बिजनौर के पुलिस अधीक्षक को डाक के जरिए प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि मोहल्ला वालीपुरा निवासी एक व्यक्ति, जो कथित रूप से वर्षों से सट्टे का कारोबार करता है, उसके परिवार को लंबे समय से परेशान कर रहा है। पीड़िता के अनुसार उसके पति कश्मीर में मजदूरी करते हैं और लगभग एक वर्ष से उसका जेठ उसे परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और केवल शांति भंग में चालान कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को उसका पति घर आया हुआ था। उसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके पति को गंभीर चोटें आईं। महिला अपने घायल पति को लेकर थाने पहुंची, जहां पुलिस ने मेडिकल तो कराया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय आरोपी का केवल शांति भंग में चालान कर दिया। महिला का यह भी आरोप है कि 11 मार्च 2026 को जब वह अपने घर की छत पर गई तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और छत को अपना बताते हुए विवाद किया। बाद में आरोपी ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया, जिसका फोकस उस स्थान की ओर है जहां महिला कपड़े धोती और घरेलू काम करती है। महिला का कहना है कि इससे उसकी निजता भंग हो रही है। पीड़िता के अनुसार 13 मार्च 2026 को वह दोपहर करीब 12 बजे शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत की रसीद नहीं दी गई और उसे लगभग तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया। महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और महिला कांस्टेबल से लिखवा लिया कि वह 10 दिन में आरोपी से समझौता कर लेगी तथा इस दौरान कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी। महिला का कहना है कि यह पूरी बातचीत आरोपी के सामने ही कराई गई, जिससे उसका मनोबल और बढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है और शिकायत करने वाली महिला का अपमान किया गया। पीड़ित महिला ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उसने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी उसके या उसके पति के साथ कोई गंभीर वारदात कर सकता है, क्योंकि उसे स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।
    3
    पीड़ित महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक बिजनौर से न्याय की लगाई गुहार
,
जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत, पुलिस अधीक्षक बिजनौर को भेजा प्रार्थना पत्र,,
किरतपुर। एक पीड़ित महिला जैनब ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि किरतपुर थाना पुलिस कथित सट्टेबाज का पक्ष ले रही है और शिकायत करने वाली महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
पीड़िता जैनब ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बिजनौर के पुलिस अधीक्षक को डाक के जरिए प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
महिला का आरोप है कि मोहल्ला वालीपुरा निवासी एक व्यक्ति, जो कथित रूप से वर्षों से सट्टे का कारोबार करता है, उसके परिवार को लंबे समय से परेशान कर रहा है। पीड़िता के अनुसार उसके पति कश्मीर में मजदूरी करते हैं और लगभग एक वर्ष से उसका जेठ उसे परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और केवल शांति भंग में चालान कर दिया गया।
पीड़िता के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को उसका पति घर आया हुआ था। उसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके पति को गंभीर चोटें आईं। महिला अपने घायल पति को लेकर थाने पहुंची, जहां पुलिस ने मेडिकल तो कराया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय आरोपी का केवल शांति भंग में चालान कर दिया।
महिला का यह भी आरोप है कि 11 मार्च 2026 को जब वह अपने घर की छत पर गई तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और छत को अपना बताते हुए विवाद किया। बाद में आरोपी ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया, जिसका फोकस उस स्थान की ओर है जहां महिला कपड़े धोती और घरेलू काम करती है। महिला का कहना है कि इससे उसकी निजता भंग हो रही है।
पीड़िता के अनुसार 13 मार्च 2026 को वह दोपहर करीब 12 बजे शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत की रसीद नहीं दी गई और उसे लगभग तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया। महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और महिला कांस्टेबल से लिखवा लिया कि वह 10 दिन में आरोपी से समझौता कर लेगी तथा इस दौरान कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी।
महिला का कहना है कि यह पूरी बातचीत आरोपी के सामने ही कराई गई, जिससे उसका मनोबल और बढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है और शिकायत करने वाली महिला का अपमान किया गया।
पीड़ित महिला ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उसने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी उसके या उसके पति के साथ कोई गंभीर वारदात कर सकता है, क्योंकि उसे स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।
    user_Hirendra Kumar
    Hirendra Kumar
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जनपद के धामपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत घर में घुसकर फायरिंग व चोरी करना तथा अभियुक्त द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने पर पुलिस मुठभेड के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पाण्डे जनपद बिजनौर की बाइट।
    1
    जनपद के धामपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत घर में घुसकर फायरिंग व चोरी करना तथा अभियुक्त द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने पर पुलिस मुठभेड के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पाण्डे जनपद बिजनौर की बाइट।
    user_Rajat Raj
    Rajat Raj
    Photographer बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.