सवाई माधोपुर में इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाला शातिर दबोचा, मित्रपुरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई सवाई माधोपुर, 1 अगस्त। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मित्रपुरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी राइडिंग जॉब का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेत्रेयी (IPS) के निर्देशन में थाना मित्र पुरा के थानाधिकारी कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिलखुश मीणा पुत्र शंकर लाल मीणा (23 वर्ष), निवासी नानतौड़ी, थाना मित्रपुरा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी राइडिंग जॉब के आकर्षक विज्ञापन डालकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देता था और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ऑनलाइन रुपये ऐंठकर साइबर ठगी को अंजाम देता था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोगिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ मित्रपुरा थाने में भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अब तक ठगी का शिकार बने अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
सवाई माधोपुर में इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाला शातिर दबोचा, मित्रपुरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई सवाई माधोपुर, 1 अगस्त। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मित्रपुरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी राइडिंग जॉब का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेत्रेयी (IPS) के निर्देशन में थाना मित्र पुरा के थानाधिकारी कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिलखुश मीणा पुत्र शंकर लाल मीणा (23 वर्ष), निवासी नानतौड़ी, थाना मित्रपुरा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी राइडिंग जॉब के आकर्षक विज्ञापन डालकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देता था और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ऑनलाइन रुपये ऐंठकर साइबर ठगी को अंजाम देता था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोगिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ मित्रपुरा थाने में भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अब तक ठगी का शिकार बने अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
- सवाई माधोपुर जिले की बौली तहसील मैं साइबर ठगी पर मित्रपुरा पुलिस का बड़ा प्रहार फर्जी बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार1
- आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! विशेष संवाददाता | विशाखापटनम/भोगपुरम भोगपुरम (आंध्र प्रदेश): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम/भोगपुरम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आज का दिन न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण भारत के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। प्रमुख बिंदु एवं मुख्य घोषणाएं: 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं: पीएम मोदी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में ₹1,000 अरब (1 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। शत-प्रतिशत (100%) रेलवे विद्युतीकरण: आंध्र प्रदेश का संपूर्ण रेलवे नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकृत) हो चुका है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और तेज़ परिवहन संभव हो सका है। 70 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 70 से अधिक छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान से एकीकृत कनेक्टिविटी: पीएम गतिशक्ति योजना के तहत राज्य के रेल नेटवर्क, प्रमुख समुद्री बंदरगाहों (Ports) और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जा रहा है, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी। उड़ान योजना से आम नागरिक को लाभ: उड़ान (UDAN) योजना के जरिए छोटे शहरों के आम नागरिकों को भी अब हवाई सफर (फ्लाइट) की सुविधा सुलभ हो पाई है। "आंध्र का युवा पूरी दुनिया में लहरा रहा है परचम" – पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा: "आंध्र प्रदेश हमेशा से भविष्य की सोच (Forward Looking) रखने वाला प्रदेश रहा है। यहाँ के प्रतिभाशाली युवाओं ने सॉफ्टवेयर, आईटी और टेक (Tech) सेक्टर में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। केंद्र सरकार यहाँ की प्रतिभा और क्षमता को आंध्र प्रदेश की विकास शक्ति से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उद्योगों, किसानों और व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ इस आधुनिक लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क के तैयार होने से राज्य में 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' (Ease of Doing Business) को भारी बढ़ावा मिलेगा। इससे: उद्योगों को निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बड़े बाज़ारों तक आसानी से पहुँचाने में मदद मिलेगी। रोज़गार के नए-नए अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष नेताओं सहित हज़ारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन और इन अभूतपूर्व सौगातों का ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया।1
- सूरौठ कस्बे में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित, आगामी पंचायत व निकाय चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन सूरौठ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को सूरौठ स्टेशन रोड स्थित अग्रसेन वाटिका धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरौठ द्वारा संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शनिवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया।बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा, टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर, हिंडौन विधायक अनीता जाटव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रिंकू जाटव सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- यह कचरा हमेशा पड़ा रहता है रास्ते में निकलने वाले को दिक्कत होता है कृपया करके इसको साफ करें1
- सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- स्कूल प्रबंधन पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप, जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती गंगापुर सिटी। क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के छात्र को कथित रूप से मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देने का मामला सामने आया है। परिजनों ने विद्यालय के संस्था प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार आकाश मीना, पुत्र भीमसिंह मीना, जय गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, तलावड़ा का छात्र है। आरोप है कि छात्र गलती से मोबाइल फोन स्कूल लेकर चला गया था। मोबाइल मिलने के बाद संस्था प्रमुख ने छात्र को कथित रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया तथा धमकाकर उसकी टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) भी काट दी। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद छात्र तीन दिनों तक गहरे मानसिक तनाव में रहा। उसने किसी से ठीक से बात नहीं की और न ही भोजन किया। इसके बाद तनाव में आकर उसने कथित रूप से कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत गंगापुर सिटी स्थित रिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र के साथ ऐसी घटना न हो।1