Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री राम टॉवर प्रतापगढ़ राजस्थान... कमेंट में जय श्री राम... जरूर लिखें...! श्री राम टॉवर प्रतापगढ़ राजस्थान... कमेंट में जय श्री राम... जरूर लिखें...! #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #reelsvideoシ #shortsreels #वायरलवीडियोシ #itnnational #videoviralシ #VistaarNews #viralvideoシ #मऊ #Mau #maunews #जयश्रीरराम #जयहनुमान #राम
दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
श्री राम टॉवर प्रतापगढ़ राजस्थान... कमेंट में जय श्री राम... जरूर लिखें...! श्री राम टॉवर प्रतापगढ़ राजस्थान... कमेंट में जय श्री राम... जरूर लिखें...! #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #reelsvideoシ #shortsreels #वायरलवीडियोシ #itnnational #videoviralシ #VistaarNews #viralvideoシ #मऊ #Mau #maunews #जयश्रीरराम #जयहनुमान #राम
More news from Azamgarh and nearby areas
- आजमगढ़। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक नफीस अहमद ने क्षेत्र में चल रही SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। गुरुवार को उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात कर सही फॉर्म भरने की अपील की और लोगों को जागरूक किया। विधायक ने कहा कि कुछ स्थानों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं पर दबाव बनाकर फॉर्म-7 भरवाने की शिकायतें मिल रही हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने इसे मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया। इस संबंध में नफीस अहमद ने आजमगढ़ जिलाधिकारी से मुलाकात कर विरोध पत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने परियोजना के श्रेय को लेकर चल रहे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब निरहुआ सांसद थे, तब ऐसी परियोजनाएं क्यों नहीं आईं। आज एआई के माध्यम से लेटर एडिट कर श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है, जो गलत है। विधायक ने दावा किया कि पूर्व सैनिक कैंटीन और अन्य बड़ी परियोजनाओं को दिलाने में समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और समय आने पर इसका जवाब देगी। नफीस अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनता के अधिकारों, लोकतंत्र और न्याय के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।1
- अंकुश राजा के घर पर खेसारी भैया बहनों के शादी में पहुंचे1
- देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बहादुर महिला महाविद्यालय को लेकर विवाद जोरो पर3
- मैरवा में बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर मैरवा |बमैरवा–दरौली मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उपाध्याय छापर के पास एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान तितरा गांव निवासी गब्बर लाठौर के पुत्र धोनी लाठौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मैरवा धाम जा रहा था, तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया। मौके से गुजर रहे इंग्लिश पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रंजीत सिंह ने तुरंत घायल को मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है।1
- बलिया में पूर्व प्रधान स्वर्गीय जय कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई... श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सैकड़ो ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया... 2 हजार से भी अधिक महिलाओं बुजुर्ग दिव्यांग जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया कंबल... पुण्यतिथि कार्यक्रम में कंबल वितरण के बाद प्रसाद वितरण किया गया... श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अखार गांव में किया गया...1
- थाना खामपार पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण से संबंधित चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार देवरिया के थाना खामपार पुलिस ने हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भटवा तिवारी के पास से दो अपाचे बाइक के साथ आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों पर बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- अंकुश राजा के घर पर खेसारी भैया बहनों के शादी में पहुंचे1
- बैतालपुर नगर पंचायत स्थित केन-यूनियन प्रांगण में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस यात्रा में रथ, हाथी, घोड़े और बैंड बाजे शामिल थे, जिसने नगर की सड़कों पर आस्था का माहौल बना दिया। यज्ञाचार्य पंडित चूड़ामणि दीक्षित उर्फ रामू बाबा और उनके सहयोगी आचार्यों - राजन तिवारी, अमित भारद्वाज, बृजभूषण मिश्रा व अभय मिश्रा के सानिध्य में यह महायज्ञ शुरू हुआ। इस दौरान सिर पर कलश धारण किए महिलाएं, हाथों में ध्वज लिए श्रद्धालु, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण दिव्य हो उठा। कलश यात्रा केन यूनियन प्रांगण से निकलकर विशुनपुरा, बैतालपुर बाजार, आयल डिपो और बरारी होते हुए रुच्चापार स्थित दुर्गा मंदिर के जलाशय तक पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया और वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच जलाशय से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रीरुद्र महायज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक भावनाओं को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति की परंपरा को भी जीवंत किया है। आयोजकों के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन रुद्राभिषेक, हवन, पूजन, धार्मिक प्रवचन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर राजकुमार मद्धेशिया, सुयश मणि, सूर्यप्रकाश मणि, अजय मणि, त्रिलोकी जायसवाल, धर्मेन्द्र मोदनवाल, प्रवीण दुबे, राघवेंद्र तिवारी, भरथ मणि, अनिल मणि (गुल्लू), संजय जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल और मुकुल मणि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।3
- देवरिया में शिक्षा के मंदिर पर हमला, प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़ से हड़कंप देवरिया जिले में असामाजिक तत्वों ने शिक्षा के माहौल पर सीधा हमला करते हुए एक प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया है। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के घटैला गाजी स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात लोगों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। कक्षाओं में रखी बेंचें तोड़ दी गईं, किताबें इधर-उधर बिखेर दी गईं और कई कक्षाओं के दरवाजों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय के शिक्षकों ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई है, वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।2