Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ बड़कागांव प्रखंड के सिकरी ओपी थाना के सिकरी गांव में ही 28 वर्षीय युवक को गला रेता शव मिलने से गांव में खलबली मची। युवक की पहचान तुलसी महतो पिता परमेश्वर महतो के रूप में की गई है।
BaरKaट्ठा Ki आwaज
ब्रेकिंग न्यूज़ बड़कागांव प्रखंड के सिकरी ओपी थाना के सिकरी गांव में ही 28 वर्षीय युवक को गला रेता शव मिलने से गांव में खलबली मची। युवक की पहचान तुलसी महतो पिता परमेश्वर महतो के रूप में की गई है।
- BaरKaट्ठा Ki आwaजBarkatha, Hazaribagh😢1 hr ago
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Kashif Adib1
- होली पर्व एवं ईद को लेकर जयनगर पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किया फ्लैग मार्च, सौहार्द वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील। #jharkhandupdates #happyholi2026 SP Koderma Jharkhand Police #KodermaNews #jharkhand #koderma1
- दारू प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रखंड प्रशासन के अधिकारी, थाना प्रभारी तथा क्षेत्र के पत्रकार साथियों ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां साझा कीं2
- होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त, रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना था कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों तथा भीड़-भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, महिला पुलिस बल एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, इसे शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @prdjharkhand1
- होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व – जीसी वर्माशांति व सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील1
- -- झामुमो जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, भव्य आयोजन का लिया संकल्प -- 47वें झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई __ रंगों का त्योहार होली आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है: संजीव बेदिया __ हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति हजारीबाग द्वारा सोमवार को हीरा बाग चौक स्थित जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के सभी मंच-मोर्चा के अध्यक्ष सभी प्रखंड अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे वातावरण में उत्साह, सौहार्द और भाईचारे की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने सभी को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी 4 अप्रैल 47वें झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस समारोह में राज्य के कई मंत्री एवं दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। समारोह के अंत में पार्टी की मजबूती, संगठन विस्तार और आगामी स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य मोहम्मद इज़हार, राजा मोहम्मद, विकास राणा, सुनील शर्मा, सोनाराम मांझी, जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद अख्तर, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, दीपक कुमार राय, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश कुमार दास, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, नगर सचिव निसार अहमद, नगर उपाध्यक्ष शोएब अख्तर, राजीव वर्मा, राजदेव वर्मा, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मेहता, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल सिंह, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, आनंद सिंह, श्वेता दुबे, रीना देवी, तराना परवीन, यशोदा देवी, नजमा खातून, बसंती देवी, पिंकी देवी, रीता देवी, मंजू देवी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- #kodermanews1
- Post by BITTU JOURNALIST1