logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर में बाणमाता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की 18वीं वर्षगांठ बुधवार को, कलशयात्रा गुरुवार नरेश मालवीय, सुमेरपुर । श्री बाणमाता मंदिर माली समाज सेवा संस्थान की ओर से आद्यशक्ति श्री बाणमाता मंदिर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की 18वीं वर्षगांठ 1 अप्रैल को मनाई जाएगी। अध्यक्ष हिम्मत गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 8 बजे हवन किया जाएगा। शाम 5 बजे शिवगंज-सुमेरपुर क्षेत्र की ओर से गेर का आयोजन होगा। इसके साथ भव्य भजन संध्या में रमेश माली (पाली), खुशबू माली (मारवाड़ जंक्शन) व राहुल राजस्थानी द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन 2 अप्रैल को सुबह 7 बजे ध्वजा चढ़ाई जाएगी। इसके साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। वर्ष 2027 के मेले की बोलियां लगाई जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। मुख्य संरक्षक रूपाराम परिहार, हजारीमल सोलंकी खेजड़िया, मांगीलाल शिवगंज, चंपालाल गहलोत, उपाध्यक्ष जवानमल गहलोत, एडवोकेट जितेंद्र गहलोत, सचिव एडवोकेट रतनलाल गहलोत, अशोक गहलोत, व्यवस्थापक कांतिलाल गहलोत, मोहनलाल परिहार, बंटी गहलोत रामनगर, पारसमल सांखला, रमेश परमार, रमेश गहलोत, मांगीलाल गहलोत, बसंत परिहार, सोहनलाल सुंदेशा, दीपक गहलोत, प्रवीण गहलोत, गुलाब गहलोत, भरत गहलोत, लादूराम गहलोत, मूलाराम गहलोत, जगदीश सुदेशा, नेनाराम गहलोत सहित कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। समारोह स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

6 hrs ago
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
6 hrs ago
d57b8dbf-989b-465a-9a6a-df9378f786e7

सुमेरपुर में बाणमाता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की 18वीं वर्षगांठ बुधवार को, कलशयात्रा गुरुवार नरेश मालवीय, सुमेरपुर । श्री बाणमाता मंदिर माली समाज सेवा संस्थान की ओर से आद्यशक्ति श्री बाणमाता मंदिर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की 18वीं वर्षगांठ 1 अप्रैल को मनाई जाएगी। अध्यक्ष हिम्मत गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 8 बजे हवन किया जाएगा। शाम 5 बजे शिवगंज-सुमेरपुर क्षेत्र की ओर से गेर का आयोजन होगा। इसके साथ भव्य भजन संध्या में रमेश माली (पाली), खुशबू माली (मारवाड़ जंक्शन) व राहुल राजस्थानी द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन 2 अप्रैल को सुबह 7 बजे ध्वजा चढ़ाई जाएगी। इसके साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। वर्ष 2027 के मेले की बोलियां लगाई जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। मुख्य संरक्षक रूपाराम परिहार, हजारीमल सोलंकी खेजड़िया, मांगीलाल शिवगंज, चंपालाल गहलोत, उपाध्यक्ष जवानमल गहलोत, एडवोकेट जितेंद्र गहलोत, सचिव एडवोकेट रतनलाल गहलोत, अशोक गहलोत, व्यवस्थापक कांतिलाल गहलोत, मोहनलाल परिहार, बंटी गहलोत रामनगर, पारसमल सांखला, रमेश परमार, रमेश गहलोत, मांगीलाल गहलोत, बसंत परिहार, सोहनलाल सुंदेशा, दीपक गहलोत, प्रवीण गहलोत, गुलाब गहलोत, भरत गहलोत, लादूराम गहलोत, मूलाराम गहलोत, जगदीश सुदेशा, नेनाराम गहलोत सहित कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। समारोह स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नरेश मालवीय , सुमेरपुर । अभिनव महावीर जैन तीर्थ में चल रहे सौभाग्य सुंदर नवपद महोत्सव के तहत मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक का उत्सव मनाया। इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे भैरू चौक से बैंड, शहनाई, ढोल मंडली की स्वर-लहरियों के बीच भगवान महावीर का वरघोड़ा निकाला। इसका समापन अभिनव महावीर जैन तीर्थ बोर्डिंग में हुआ। वरघोड़े में जैन युवक संघ व श्रद्धालु नाचते-झूमते शामिल हुए। जैन बोर्डिंग साकरिया हॉल में धर्मसभा में जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर ने कहा कि परोपकार की शुभ भावना से ही आत्मा महावीर बनती है। भगवान महावीर का जीवन संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श है। सम्यक दर्शन के बाद उनके 27 भव मानव जीवन को श्रेष्ठ मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की शुरुआत दान से होती है। जो व्यक्ति स्वार्थ छोड़कर दूसरों के सुख की कामना करता है, वही सच्चे अर्थों में दान-धर्म का पालन करता है। परोपकार की भावना ही तीर्थंकर बनने का बीज है। यह पूर्व जन्मों में विकसित होकर अंतिम भव में फलित होता है। आचार्य ने बताया कि भगवान महावीर ने दीक्षा के बाद 12 वर्ष 6 माह तक आए उपसर्गों को समता-भाव से सहन किया। उन्होंने सहनशीलता का संदेश दिया। उन्होंने अनेकांतवाद व स्याद्वाद के माध्यम से समाधान मय जीवन जीने का मार्ग बताया। प्रवचन के बाद सकल संघ का स्वामिवात्सल्य हुआ। दोपहर में चंपापुरी नगरी में भगवान महावीर के पालना झुलाने का आयोजन हुआ। इसमें बालिकाओं ने 56 दिक्कुमारी स्वरूप में प्रस्तुति दी। 20 फीट लंबी-चौड़ी चावल की रंगोली भी सजाई। महोत्सव के तहत 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे प्रवचन होगा। दोपहर 2:30 बजे चारित्र उपकरण वंदनावली का कार्यक्रम होगा। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट मंडल, युवा संघ, महिला मंडल व समाज के लोगों का सहयोग रहा।
    2
    नरेश मालवीय , सुमेरपुर । अभिनव महावीर जैन तीर्थ में चल रहे सौभाग्य सुंदर नवपद महोत्सव के तहत मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक का उत्सव मनाया। इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे भैरू चौक से बैंड, शहनाई, ढोल मंडली की स्वर-लहरियों के बीच भगवान महावीर का वरघोड़ा निकाला। इसका समापन अभिनव महावीर जैन तीर्थ बोर्डिंग में हुआ। वरघोड़े में जैन युवक संघ व श्रद्धालु नाचते-झूमते शामिल हुए।
जैन बोर्डिंग साकरिया हॉल में धर्मसभा में जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर ने कहा कि परोपकार की शुभ भावना से ही आत्मा महावीर बनती है। भगवान महावीर का जीवन संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श है। सम्यक दर्शन के बाद उनके 27 भव मानव जीवन को श्रेष्ठ मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की शुरुआत दान से होती है। जो व्यक्ति स्वार्थ छोड़कर दूसरों के सुख की कामना करता है, वही सच्चे अर्थों में दान-धर्म का पालन करता है। परोपकार की भावना ही तीर्थंकर बनने का बीज है। यह पूर्व जन्मों में विकसित होकर अंतिम भव में फलित होता है। आचार्य ने बताया कि भगवान महावीर ने दीक्षा के बाद 12 वर्ष 6 माह तक आए उपसर्गों को समता-भाव से सहन किया। उन्होंने सहनशीलता का संदेश दिया। उन्होंने अनेकांतवाद व स्याद्वाद के माध्यम से समाधान मय जीवन जीने का मार्ग बताया। प्रवचन के बाद सकल संघ का स्वामिवात्सल्य हुआ। दोपहर में चंपापुरी नगरी में भगवान महावीर के पालना झुलाने का आयोजन हुआ। इसमें बालिकाओं ने 56 दिक्कुमारी स्वरूप में प्रस्तुति दी। 20 फीट लंबी-चौड़ी चावल की रंगोली भी सजाई।
महोत्सव के तहत 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे प्रवचन होगा। दोपहर 2:30 बजे चारित्र उपकरण वंदनावली का कार्यक्रम होगा। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट मंडल, युवा संघ, महिला मंडल व समाज के लोगों का सहयोग रहा।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • *महावीर् जन्म कल्याणक पर फालना में भव्य शोभा यात्रा जैन समाज की श्रद्धा उमड़ी साध्वी भगवान के सान्निध्य में कार्यक्रम सम्पन्न— फालना।पाली फालना जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच संघ के बैनर तले आज भगवान महावीर स्वामी भगवान का जन्म कल्याणक शोभा यात्रा के साथ मनाया शोभायात्रा का शुभारंभ सर्वोदय पारसनाथ मंदिर से वल्लभ विहार,स्वर्ण मंदिर,दादा बाड़ी,केसरिया जी मंदिर पर कार्यक्रम संगीत की सुमधुर ध्वनि के द्वारा संपन्न हुआ एवं परम पूज्य साध्वी भगवंत श्री सवेगमाला श्री.जी ने कहा कि ईसा से 599 वर्ष पहले वैशाली गणतंत्र के क्षत्रीय कुंडलपुर में पिता सिद्धार्थ और माता त्रिशला के यहाँ तीसरी संतान के रूप चेत्र शुक्ल त्रेरस को वर्धमान का जन्म हुआ यही वर्धमान बाद में माहवीर स्वामी बना माहवीर को ‘वीर’, ‘अतिवीर’ और ‘सन्मति’भी कहा जाता है इस अवसर पर जैन संघ के सचिव संभव मरलेचा,अशोक परमार,बाबूलाल पुनर्मिया,अंकित राठौड़,अमित मेहता,दिनेश मुठलिया,महेन्द्र भंडारी,प्रफुल जैन,साकलचंद खाटेड,पारस पोरवाल, संजय सिरोया,जयंतीलाल सिरोया,महेन्द्र सुंदेशा,भरत संचेतीं,अशोक मूठलिया,रमेश मेहता,पंकज सोनीगरा,दिनेश बोहरा,मुकेश जैन,राजेश मेहता,जयचंद गोलेचा,हेमराज जैन,नरपत राठौड़,,सुभाष जैन,देव राज मेहता,जितेंद्र लोढ़ा,पारस कटारिया,उत्तम मुठलिया,धनराज सचेती,कुलदीप गुलेचा,प्रकाश तरावत,दिनेश कोठारी,बाबूलाल पालरेचा,हरीश नाहटा,अभिसेक मेहता,रमेश पोरवाल,नरेंद्र बोहरा,पुनीत खाटेड,सुरेश छाजेड आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे*
    1
    *महावीर् जन्म कल्याणक पर फालना में भव्य शोभा यात्रा जैन समाज की श्रद्धा उमड़ी साध्वी भगवान के सान्निध्य में कार्यक्रम सम्पन्न—
फालना।पाली
फालना जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच संघ के बैनर तले आज भगवान महावीर स्वामी भगवान का जन्म कल्याणक शोभा यात्रा के साथ मनाया शोभायात्रा का शुभारंभ सर्वोदय पारसनाथ मंदिर से वल्लभ विहार,स्वर्ण मंदिर,दादा बाड़ी,केसरिया जी मंदिर पर कार्यक्रम संगीत की सुमधुर ध्वनि के द्वारा संपन्न  हुआ एवं परम पूज्य साध्वी भगवंत श्री सवेगमाला श्री.जी ने कहा कि ईसा से 599 वर्ष पहले वैशाली गणतंत्र के  क्षत्रीय कुंडलपुर में पिता सिद्धार्थ और माता त्रिशला के यहाँ तीसरी संतान के रूप चेत्र शुक्ल त्रेरस को वर्धमान का जन्म हुआ यही वर्धमान बाद में माहवीर स्वामी  बना माहवीर को ‘वीर’, ‘अतिवीर’ और ‘सन्मति’भी कहा जाता है इस अवसर पर जैन संघ के सचिव संभव मरलेचा,अशोक परमार,बाबूलाल पुनर्मिया,अंकित राठौड़,अमित मेहता,दिनेश मुठलिया,महेन्द्र भंडारी,प्रफुल जैन,साकलचंद खाटेड,पारस पोरवाल, संजय सिरोया,जयंतीलाल सिरोया,महेन्द्र सुंदेशा,भरत संचेतीं,अशोक मूठलिया,रमेश मेहता,पंकज सोनीगरा,दिनेश बोहरा,मुकेश जैन,राजेश मेहता,जयचंद गोलेचा,हेमराज जैन,नरपत राठौड़,,सुभाष जैन,देव राज मेहता,जितेंद्र लोढ़ा,पारस कटारिया,उत्तम मुठलिया,धनराज सचेती,कुलदीप गुलेचा,प्रकाश तरावत,दिनेश कोठारी,बाबूलाल पालरेचा,हरीश नाहटा,अभिसेक मेहता,रमेश पोरवाल,नरेंद्र बोहरा,पुनीत खाटेड,सुरेश छाजेड आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे*
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • चरली त,आहोर जिला जालोर राजस्थान पिछले 2 वर्षों से नालि की गमबिर समस्या कही बार बाइक नालि से निकालते समय बाइक डेमेज कहीं बार बाइक चालक नालि में गिर सूखे कही बार कम्पलेन करने कर भी नालि ठिक नहीं कर रही ग्राम पंचायत
    1
    चरली त,आहोर जिला जालोर राजस्थान 
पिछले 2 वर्षों से नालि की गमबिर समस्या कही बार बाइक नालि से निकालते समय बाइक डेमेज कहीं बार बाइक चालक नालि में गिर सूखे कही बार कम्पलेन करने कर भी नालि ठिक नहीं कर रही ग्राम पंचायत
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • मेरी 9 वर्षीय बेटी मिहीका वर्मा उर्फ़ जीनी की चित्रकारी(सृजनात्मकता) के कुछ उदाहरण। पिता शिक्षक और साहित्यकार तो बेटी चित्रकार एवं कलाकार☺️
    1
    मेरी 9 वर्षीय बेटी मिहीका वर्मा उर्फ़ जीनी की चित्रकारी(सृजनात्मकता) के कुछ उदाहरण।
पिता शिक्षक और साहित्यकार तो बेटी चित्रकार एवं कलाकार☺️
    user_गुरुदीन वर्मा
    गुरुदीन वर्मा
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • #जालौर के V1 रेडियो 90.8 FM की डायरेक्टर मधु शर्मा व अनिल शर्मा का रूमा देवी फाउंडेशन के वाणी उत्सव में हुआ सम्मान...! बाड़मेर जिले के शिव शक्ति धाम जसदेर में वाणी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 29 एवं 30 मार्च 2026 को रूमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया, जहां वीणा भजनों का महाकुंभ और दान जी स्मृति मारवाड़ भजनी पुरस्कार वितरण समारोह ने सांस्कृतिक समृद्धि की नई मिसाल पेश की। दो दिवसीय इस आयोजन में लोक संस्कृति, भक्ति संगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में जालौर के प्रसिद्ध V1 Radio 90.8 FM की स्टेशन डायरेक्टर श्रीमती मधु शर्मा, जो स्वयं एक ख्यातनाम लोक भजन गायिका हैं, तथा एफएम स्टूडियो के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के निर्देशक विक्रम सिंह ने पिछले 25 वर्षों से लोकगीत, भजन, गायन, संगीत एवं वाद्य यंत्रों के क्षेत्र में किए गए अपने उल्लेखनीय योगदान को साझा किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यक्तित्वों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि अब वे भी मुख्यधारा में आकर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रही हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती उमा देवी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का सफल और सुव्यवस्थित संचालन विक्रम सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने दान जी भजनी के जीवन और उनके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जालौर की लोक भजन गायिका मधु शर्मा और अनिल शर्मा को लोक वाद्य यंत्र वीणा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जालौर क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती और सुरेश लोहार को भी रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित कर उनकी कला को सराहा गया। कार्यक्रम को विशेष गरिमा तब प्राप्त हुई जब प्रहलाद सिंह टिपानिया और अनवर खान बहिया जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सानिध्य मिला। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया। लोक गायिका मधु शर्मा ने बताया कि वाणी उत्सव 2026 ने लोक संस्कृति और भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया, जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल कलाकारों के लिए एक मंच बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रेरणास्रोत भी साबित हुआ। *ब्यूरो रिपोर्ट मरू पत्रिका न्यूज़ बाड़मेर*
    4
    #जालौर के V1 रेडियो 90.8 FM की डायरेक्टर मधु शर्मा व  अनिल शर्मा का रूमा देवी फाउंडेशन के वाणी उत्सव में हुआ सम्मान...!
बाड़मेर जिले के शिव शक्ति धाम जसदेर में वाणी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 29 एवं 30 मार्च 2026 को रूमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया, जहां वीणा भजनों का महाकुंभ और दान जी स्मृति मारवाड़ भजनी पुरस्कार वितरण समारोह ने सांस्कृतिक समृद्धि की नई मिसाल पेश की। दो दिवसीय इस आयोजन में लोक संस्कृति, भक्ति संगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में जालौर के प्रसिद्ध V1 Radio 90.8 FM की स्टेशन डायरेक्टर श्रीमती मधु शर्मा, जो स्वयं एक ख्यातनाम लोक भजन गायिका हैं, तथा एफएम स्टूडियो के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के निर्देशक विक्रम सिंह ने पिछले 25 वर्षों से लोकगीत, भजन, गायन, संगीत एवं वाद्य यंत्रों के क्षेत्र में किए गए अपने उल्लेखनीय योगदान को साझा किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यक्तित्वों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि अब वे भी मुख्यधारा में आकर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रही हैं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती उमा देवी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का सफल और सुव्यवस्थित संचालन विक्रम सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने दान जी भजनी के जीवन और उनके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जालौर की लोक भजन गायिका मधु शर्मा और अनिल शर्मा को लोक वाद्य यंत्र वीणा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जालौर क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती और सुरेश लोहार को भी रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित कर उनकी कला को सराहा गया।
कार्यक्रम को विशेष गरिमा तब प्राप्त हुई जब प्रहलाद सिंह टिपानिया और अनवर खान बहिया जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सानिध्य मिला। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।
लोक गायिका मधु शर्मा ने बताया कि वाणी उत्सव 2026 ने लोक संस्कृति और भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया, जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल कलाकारों के लिए एक मंच बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रेरणास्रोत भी साबित हुआ।
*ब्यूरो रिपोर्ट मरू पत्रिका न्यूज़ बाड़मेर*
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by PAVAN PANDE PRESS
    1
    Post by PAVAN PANDE PRESS
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मंगलवार को शहर में भगवान श्री महावीर जयंती की पावन पर्व पर प्रभात फेरी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के समाज बंधुओ ने सहभागिता निभाई, आयोजित प्रभात फेरी में भगवान श्री महावीर की जयकारे लगाए गए प्रभात फेरी शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दर्शन करते हुए सूरजपाल स्थित ऋषभदेव मंदिर से होते हुए अस्पताल चौराया से नंदीश्वर जैन दीप तीर्थ पहुंची जहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महावीर का दर्शन पूजन कर शहर सहित देश प्रदेश में सुख शांति की मंगल कामना की
    4
    मंगलवार को शहर में भगवान श्री महावीर जयंती की पावन पर्व पर प्रभात फेरी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के समाज बंधुओ ने सहभागिता निभाई, आयोजित प्रभात फेरी में भगवान श्री महावीर की जयकारे लगाए गए प्रभात फेरी शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दर्शन करते हुए सूरजपाल स्थित ऋषभदेव मंदिर से होते हुए अस्पताल चौराया से नंदीश्वर जैन दीप तीर्थ पहुंची जहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महावीर का दर्शन पूजन कर शहर सहित देश प्रदेश में सुख शांति की मंगल कामना की
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.