Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहानाबाद : सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए पटना रवाना। जहानाबाद के फिरोजी से सब्जी लेकर झुनाठी जा रहे एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, युवक टेंपो में साइड में बैठा हुआ था। जैसे ही टेंपो बभना के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूरज कुमार नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
Pawan Kumar

More news from बिहार and nearby areas
- पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र जहानाबाद में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा दंगा-नियंत्रण की विशेष मॉक ड्रिल आयोजित कर तैयारियों को परखा गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस ड्रिल के दौरान जवानों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। दंगा-नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग, भीड़ प्रबंधन की रणनीति, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने जवानों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में संयम और अनुशासन बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था कायम रखें। इस विशेष अभ्यास के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है तथा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार का आनंद लें।1
- Post by Bharat News7881
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- होली पर्व को देखते हुए हुलास गंज थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर के द्वारा शांति समिति की बैठक बुलाई गई बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर के साथ-साथ अंचल अधिकारी सदाओ आलम भी मौजूद रहे।1
- ख़ामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए इमाम स्क्वायर पर इकट्ठा हुए ईरानी, खामेनेई और टीम का आखिरी वीडियो, ईरान में करो या मरो की नौबत, ईरानी औरतें सड़कों पर जश्न मना रही हैं—बिना बाल ढके, महिला न्यूज़ एंकर ने चीखते हुए अमेरिका को धमकाया और कश्मीर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-464🚩🌅⛲🪷♥️👋1
- पुलिस को देखते ही नाव छोड़कर नदी में कूदे तस्कर l3
- होली पर्व को लेकर जहानाबाद में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष तथा दर्जनों सशस्त्र जवान शामिल रहे। जवानों ने पैदल मार्च कर आम लोगों के बीच सुरक्षा का संदेश दिया। प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों में विश्वास का माहौल बना और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, इसे मिल-जुलकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। SDO और SDPO ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पुलिस की लगातार गश्त जारी रहेगी, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।1