logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल, कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति अपनी शारीरिक कमी के कारण जीवन में पीछे न रहे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम शुक्रवार को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी सीएसआर फंड तथा अलिम्को (भारत सरकार का उपक्रम) के सहयोग से जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल द्वारा महाराणा प्रताप भवन पलवल में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित एक भव्य सहायक उपकरण वितरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को बेहतर और सम्मानजनक बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पलवल हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल, कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम में लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर 100 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 40 लाख रुपये की लागत से विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए गए। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि बड़ी कंपनियों को भी सीएसआर के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढऩे का अवसर मिल सके। वितरण शिविर के दौरान 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों को विशेष रूप से बैटरी चालित ई-रिक्शा, मोटराइज्ड व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, इलेक्ट्रिक साइकिल, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) तथा अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सुगम बनाना, उनकी गतिशीलता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से भागीदारी कर सकें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना तथा समाज की मुख्यधारा से जोडऩा रहा, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।

5 hrs ago
user_Mahipal
Mahipal
Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by माथुर पत्रकार
    1
    Post by माथुर पत्रकार
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • Shubh Navratre/ Viyan sehgal of faridabad with Swadesh mandawari
    1
    Shubh Navratre/ Viyan sehgal of faridabad with Swadesh mandawari
    user_SWADESH MANDAWARI 8929878271
    SWADESH MANDAWARI 8929878271
    फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • हरियाणा में ग्रुप डी के लिए बड़ी भारती सरकार जल्द निकल सकती है माना जा रहा है कि इसमें 12 से 13000 पदों पर भर्ती निकल सकती है क्योंकि जो वेटिंग लिस्ट ग्रुप डी की लगती थी वह अभी तक नहीं लगाई है सरकार इसको इसी कारण नहीं लग रही है ताकि ग्रुप डी के ज्यादा से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली जा सके |
    1
    हरियाणा में ग्रुप डी के लिए बड़ी भारती सरकार जल्द निकल सकती है माना जा रहा है कि इसमें 12 से 13000 पदों पर भर्ती निकल सकती है क्योंकि जो वेटिंग लिस्ट ग्रुप डी की लगती थी वह अभी तक नहीं लगाई है सरकार इसको इसी कारण नहीं लग रही है ताकि ग्रुप डी के ज्यादा से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली जा सके |
    user_News Junction Haryana
    News Junction Haryana
    Tigaon St, Faridabad•
    6 hrs ago
  • किसान परेशान
    1
    किसान परेशान
    user_Kaushal rajput
    Kaushal rajput
    हसनपुर सेंट, पलवल, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • Post by KHALID KHAN
    1
    Post by KHALID KHAN
    user_KHALID KHAN
    KHALID KHAN
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • Silchar में बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत, क्षेत्रीय प्रगति को मिलेगी रफ्तार Silchar में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ, विकास की नई कहानी शुरू
    1
    Silchar में बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत, क्षेत्रीय प्रगति को मिलेगी रफ्तार
Silchar में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ, विकास की नई कहानी शुरू
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Vasant Vihar, New Delhi•
    1 hr ago
  • Silchar में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ, विकास की नई कहानी शुरू Silchar में बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत, क्षेत्रीय प्रगति को मिलेगी रफ्तार
    1
    Silchar में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ, विकास की नई कहानी शुरू
Silchar में बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत, क्षेत्रीय प्रगति को मिलेगी रफ्तार
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Vasant Vihar, New Delhi•
    1 hr ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Noida, Gautam Buddha Nagar•
    2 hrs ago
  • Post by Kishanveer Rajput
    1
    Post by Kishanveer Rajput
    user_Kishanveer Rajput
    Kishanveer Rajput
    Local News Reporter Mehrauli, New Delhi•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.