*जोधपुर के 8 न्यायिक अधिकारी तत्काल प्रभाव से किए एपीओ, न्यायिक हलकों में चर्चा तेज जोधपुर। राजस्थान की न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी एक अहम प्रशासनिक कार्रवाई में राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने जिला न्यायाधीश और वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश स्तर के 8 न्यायिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से Awaiting Posting Order (APO) पर भेज दिया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा द्वारा जारी आदेश के बाद न्यायिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे जोधपुर की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। आदेश के अनुसार, जोधपुर महानगर एवं जिला न्यायालयों में कार्यरत कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाकर मुख्यालय या जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में रखा गया है। प्रशासनिक तौर पर इसे नियमित प्रक्रिया बताया गया है, लेकिन एक साथ इतने अधिकारियों के एपीओ होने से इस कदम को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निम्न् अधिकारियों को किया गया APO अजय शर्मा — जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जोधपुर महानगर (मुख्यालय एपीओ) मनीषा चौधरी — विशेष न्यायाधीश, POCSO कोर्ट मनीषा शर्मा — एडीजे नं. 2, जोधपुर महानगर नेहा शर्मा — अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जोधपुर जिला करुणा शर्मा — सीनियर सिविल जज एवं सीजेएम, जोधपुर प्रवीण चौधरी — अतिरिक्त सीनियर सिविल जज-कम-एसीजेएम नं. 2 सीमा संधु — अतिरिक्त सीनियर सिविल जज-कम-एसीजेएम नं. 9 मनोज जिंगर — अतिरिक्त सीनियर सिविल जज-कम-एसीजेएम नं. 7 न्यायिक सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत समय-समय पर इस प्रकार के आदेश जारी किए जाते हैं, ताकि अदालतों में पदस्थापन का संतुलन बना रहे। हालांकि एक साथ कई महत्वपूर्ण अदालतों के अधिकारियों के एपीओ होने से न्यायिक कार्यप्रणाली पर अस्थायी असर पड़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों को सामूहिक रूप से एपीओ किया जा चुका है। मूलाराम जाखड़ जिला ब्यूरो चीफ जोधपुर भारत संवाद न्यूज पेपर

- जोधपुर शहर के सरदारपुरा थाना पुलिस ने डीएसटी पश्चिम की सूचना पर बडी कारवाई करते हुए सरदारपुरा सी रोड पर एक कार्यालय में कार्यवाही की। जहा पुलिस को 77 लाख 80 हजार रूपए बरामद हुए।ACP छवी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दिनेश जैन सहित तीनों को डिटेन कर सरदारपुरा थाने ले जाया गया। वही मौके से बरामद राशि को भी कट्टे में डालकर थाने लाया गया। यह राशि हवाला की बताई जा रही है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जॉच में जुटी है।1
- फागोत्सव के साथ फागण की गीत शुरू जोधपुर के भीतरी शहर जूनी मंडी घनश्याम जी मंदिर में फागण लगने के साथ फागोत्सव की हुई शुरुआत दिन में फूल और गुलाल की होलिया खेली जाती हे वहीं साम को मन्दिर प्रांगण में भजनों का कार्यक्रम होता हे जो होली के बाद आने वाली रंग पंचमी तक चलता हे इसमें दूर दूर से श्रद्धालु आते हे ओर इसका आनंद लेते हैं।1
- जोधपुर। एक बार फिर हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली धमकी सभी को गार्डन एरिया में जाने के दिए गए निर्देश हाईकोर्ट के सभी गेट करवाए गए बंद सूचना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस के अलावे एनडीआरएफ एसडीआरएफ जांच एजेंसी अभी पहुंची हाई कोर्ट परिसर में हाई कोर्ट एरिया के छपे छपे को छाना जा रहा है1
- surasagar uthoge ghati Jodhpur Suraj bera1
- सेंदड़ा (ब्यावर) ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई,50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर से किए नष्ट शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर शहर में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने सख़्त कदम उठाए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेज़ आवाज़ और कानफोड़ू साइलेंसर लगाने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर ज़ब्त की गई बाइकों के 50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर की मदद से नष्ट किए गए। पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन में दहशत और असुविधा भी पैदा करते हैं। यातायात शाखा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में डिप्टी राजेश कसाना, ट्रैफिक इंचार्ज पूनम चंद विश्नोई, मंगल सिंह, सहित यातायात पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान एवं ज़ब्ती की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, अवैध साइलेंसर का उपयोग न करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रखेगी।3
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- 50 वि वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर गौमाता जी को जिमाने हेतु दिया 11 हजार 111 रुपए का सहयोग1
- जोधपुर हाईकोर्ट में फिर बम के होने की खबर पर सारे कोर्ट छोड़ जज कोर्ट से बाहर आये। हाईकोर्ट में सघन तलाशी चल रही। चीफ जज पहुँचे अधीनस्थ अदालत सेशन जजेज के कोर्ट्स में और किया औचक निरीक्षण. 11 बजे तक कोई जज अदालतों में नहीं आये. चीफ जज ने खाली जज कुर्सीयों और उनके चेम्बर्स के अपने मोबाइल से फोटो खींचें। अभी राउंड चल रहा है।1