बिल्सी में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मेला परिसर बिल्सी में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मेला परिसर बिल्सी (बदायूं)। गौशाला श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार शाम विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। रावण दहन देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग मेला स्थल पहुंचे। भारी भीड़ के चलते पूरे मेला परिसर में उत्सव का माहौल नजर आया। शाम करीब पांच बजे मेला स्थल पर 50 फीट ऊंचे विशाल रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। देखते ही देखते विशाल पुतला धू-धूकर जल उठा और पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखाई दिया। रावण दहन के बाद पुतले के जले हुए अवशेष और अस्थियां लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। मान्यता के अनुसार लोग रावण के पुतले के अवशेष अपने साथ ले जाने के लिए उत्सुक नजर आए। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने सतर्कता बरती। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस दौरान मेला कमेटी को पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए मेला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश देवल, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, मनीष असावा, सिक्की वार्ष्णेय, लव कुमार वार्ष्णेय सहित समस्त मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
बिल्सी में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मेला परिसर बिल्सी में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मेला परिसर बिल्सी (बदायूं)। गौशाला श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार शाम विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। रावण दहन देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग मेला स्थल पहुंचे। भारी भीड़ के चलते पूरे मेला परिसर में उत्सव का माहौल नजर आया। शाम करीब पांच बजे मेला स्थल पर 50 फीट ऊंचे विशाल रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। देखते ही देखते विशाल पुतला धू-धूकर जल उठा और पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखाई दिया। रावण दहन के बाद पुतले के जले हुए अवशेष और अस्थियां लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। मान्यता के अनुसार लोग रावण के पुतले के अवशेष अपने साथ ले जाने के लिए उत्सुक नजर आए। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने सतर्कता बरती। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस दौरान मेला कमेटी को पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए मेला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश देवल, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, मनीष असावा, सिक्की वार्ष्णेय, लव कुमार वार्ष्णेय सहित समस्त मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
- झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने क्लीनिक पर शव रखकर किया हंगामा बिसौली: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने क्लीनिक पर शव रखकर किया हंगामा बिसौली। ग्राम मोहम्मदपुर मई में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान 55 वर्षीय वृद्धा कुंती देवी की मौत हो गई। महिला पिछले आठ दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित थी और परिजन उसका इलाज गांव के ही एक बंगाली डॉक्टर अतीश से करवा रहे थे। शनिवार सुबह महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक पर रख दिया। परिजनों ने डॉक्टर की उपचार पद्धति पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, आरोपी डॉक्टर अतीश ने सफाई देते हुए कहा कि घटना वाले दिन वृद्धा उसके पास नहीं आई थी और परिजन उसे जीवित अवस्था में बिसौली ले गए थे। डॉक्टर की इस बात का समर्थन कुछ अन्य लोगों ने भी किया। ग्रामीणों के अनुसार, नगर की तुलना में झोलाछाप डॉक्टर सस्ता इलाज करते हैं, इसलिए गांव के लोग इन्हीं डॉक्टरों से इलाज कराने को विवश होते हैं।1
- बदायूं में रहस्यमयी बुखार से महिला की मौत, इलाज पर उठे सवाल! परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर गंभीर आरोप बदायूं के बिसौली क्षेत्र में रहस्यमयी बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव मुहम्मदपुर मई में 55 वर्षीय कन्नी देवी पत्नी रामचंद्र मौर्य की संदिग्ध बुखार से मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। मृतका के परिजनों ने गांव में करीब दस साल से क्लीनिक चला रहे बंगाली डॉक्टर अतीस पर गलत तरीके से इलाज करने और इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर इंस्पेक्टर सर्वेंद्र शर्मा और एसएसआई अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और आगे की विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर, बिसौली क्षेत्र में डेंगू और संदिग्ध बुखार का प्रकोप लगातार चिंता बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों और निजी लैब की जांच रिपोर्टों में अंतर के बीच डेंगू से होने वाली मौतों के सही आंकड़ों पर भी सवाल उठ रहे हैं। कन्नी देवी की मौत ने ग्रामीण इलाकों में इलाज की व्यवस्था, निजी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट- मृतका का बेटा4
- बदायूँ: 23वें दिन भी जारी बीकेयू (चढूनी) का धरना, नाला कब्ज़ा और ज़मीन धोखाधड़ी के खिलाफ आर-पार की चेतावनी बदायूँ जनपद में दो गंभीर जनसमस्याओं के समाधान और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 23वें दिन भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में 9 अक्टूबर से शुरू हुआ यह आंदोलन दिन-रात 24 घंटे लगातार चल रहा है। धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है और न ही पीड़ितों की समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है। क्या हैं मुख्य मुद्दे? सार्वजनिक नाले व आम रास्ते पर अवैध कब्जा: पहला मामला बदायूँ में बीएसएनएल कार्यालय के पीछे का है, जहाँ सार्वजनिक नाले और आठ फुट चौड़े आम रास्ते पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद रास्ता अब तक खाली नहीं कराया गया। भगवान दास ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा उझानी क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी: दूसरा मामला उझानी के ग्राम जूईनिया का है। पीड़ित प्रेमवती और भगवान दास के अनुसार, जमीन का विधिवत इकरारनामा होने के बावजूद आरोपी गजराज ने धोखाधड़ी कर उस जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया। आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जा भी कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर (FIR) तक दर्ज नहीं की है। भूख हड़ताल और आंदोलन व्यापक करने की चेतावनी किसान नेताओं ने प्रशासनिक चुप्पी पर कड़ा रोष जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो बीकेयू (चढूनी) प्रदेश और मंडल स्तर पर भूख हड़ताल शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बदायूँ जिला प्रशासन की होगी। धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहे: धरने के दौरान जिला अध्यक्ष सतीश साहू, जिला महासचिव बीयीशु दास, पीड़ित भगवान दास, प्रेमवती, दिलशाद, इरशाद, रशीद अब्बासी, शरीफ अब्बासी, नूरुद्दीन, जुबैर, हरी सिंह, अजीम मिस्त्री, नौशाद सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- बदायूं: परवेजनगर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 🚨 बदायूं: परवेजनगर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 📍 बिसौली, बदायूं। थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम परवेजनगर में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने पुलिस का पक्ष रखते हुए घटना की जानकारी दी। JANPAD NEWS 24 UP 📰 सच की आवाज़, जनता के साथ।1
- गाजीपुर में सर्राफा व्यापारी की दुकान में हुई लूट की घटना के संबंध में एसपी का बयान....!1
- थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परवेजनगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के संम्बन्ध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया द्वारा दी गई बाइट । थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परवेजनगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के संम्बन्ध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया द्वारा दी गई बाइट ।1
- 📢 दिनाँक 29/10/2026 को किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन बदायूं। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) जनपद बदायूं की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें— 🔹 खाद की कालाबाजारी एवं अवैध अतिरिक्त बिक्री पर रोक लगाकर किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराया जाए। 🔹 गन्ने की पर्चियों एवं फसल सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा फसलों को नुकसान से बचाने हेतु निगरानी बढ़ाई जाए। 🔹 गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए, ताकि बढ़ती कृषि लागत से किसानों को राहत मिल सके। 🔹 प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। 🔹 कृषि कार्यों के लिए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। 🔹 पात्र किसानों के KCC ऋण एवं कर्ज माफी संबंधी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर किसानों को राहत प्रदान की जाए। यूनियन ने शासन-प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परवेज आलम, दिनेश कुमार मौर्य एडवोकेट सहित संगठन के पदाधिकारी एवं अन्य किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। 📅 दिनांक: 29 अक्टूबर 2026 भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत), बदायूं 🌾 जय जवान, जय किसान — किसान एकता जिंदाबाद!1
- बिल्सी में ठाकुर रवि प्रताप सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, सपा नेता रईस अहमद ने किया जोरदार स्वागत 🚨 बिल्सी में ठाकुर रवि प्रताप सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, सपा नेता रईस अहमद ने किया जोरदार स्वागत 📍 बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से जुड़ने के बाद ठाकुर रवि प्रताप सिंह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में बिल्सी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रईस अहमद ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान ठाकुर रवि प्रताप सिंह ने जनता जनार्दन से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने के उद्देश्य और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बात रखी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अपने चाचा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में शामिल होने का अवसर देने के लिए वह हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व उन्हें विधानसभा क्षेत्र 114 बिल्सी से प्रत्याशी बनाएगा। यदि उन्हें मौका मिलता है तो वह चुनाव जीतकर पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। रवि प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों से मिले सुझाव और समर्थन ने उन्हें समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उनके मुताबिक, क्षेत्रीय लोगों ने भरोसा दिलाया है कि यदि वह पार्टी में शामिल होकर टिकट लाने का प्रयास करेंगे तो लोग मजबूती से उनके साथ खड़े होंगे। फिलहाल ठाकुर रवि प्रताप सिंह बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांवों और कस्बों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उनकी इन गतिविधियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में देखा जा रहा है। #बिल्सी #बदायूं #विधानसभा114 #समाजवादीपार्टी #ठाकुररविप्रतापसिंह #रईसअहमद #अखिलेशयादव #सपा #AapTakLive24News #fbreel1