25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- चौबेपुर के गौर डीह गांव में रेलवे लाइन किनारे 3 मूर्तियां क्षतिग्रस्त पुलिस ने तुरंत नई मूर्ति स्थापित कराई सीसीटीवी फुटेज से अराजक तत्वों की तलाश जारी क्षेत्र में शांति बरकरार आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के ग्राम सभा गौर डीह गांव के किनारे रेलवे लाइन के पास स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर,भगवान बुद्ध और माता काली की मूर्तियों को शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने मुरती को क्षतिग्रस्त कर दिया सुचना मिलने पर चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे वही चोलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची एसीपी सारनाथ विजय द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे मीडिया से बातचीत में एसीपी ने बताया की जो भी मुरती को नुकसान पहुंचाने का काम किया है उसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तलाश किया जा रहा है अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं दुसरी मुरती को प्रशासन के द्वारा अस्थापीत किया गया1
- मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य सत्यम गिरी का सम्मान, दो गोल्ड मेडल से नवाजा गया1
- बरहनी ब्लॉक परिसर में 26 जोड़े एक दूजे के हुए,विधायक सुशील ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया सैयदराजा विधानसभा के बरहनी ब्लॉक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 26 जोड़ों ने वैदिक रीति -रिवाजो से विवाह किया।इसमें 24 जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज व 2 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब मां पिता को अपने बेटियों के शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।प्रदेश में अब गरीब कन्या की शादी माता-पिता के लिए बोझ न हो इसके लिए प्रदेश सरकार अब सभी खर्च स्वयं वहन कर रही है।समाज में दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है।दहेज के अभाव में गरीब परिवार के बेटियों की शादी नहीं हो पा रही थी।दहेज के अभाव बहु बेटियां दहेज के बलि बेदी पर चढ़ जाती थी।लेकिन अब गरीब परिवार के बेटियों के शादी करने में कोई समस्या नहीं है।सरकार गरीब बेटियों की शादी करवाने की जिम्मेदारी ले ली है।कार्यक्रम में 26 जोड़ों का विवाह कराया गया जिसमें 24 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।जबकि दो जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया।इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, बीडीओ बरहनी शरद चंद शुक्ला, राजेश कुमार सिंह एडी पीआरओ,मनोज त्रिपाठी नोडल अधिकारी ,राजेश सिंह एडीओ को-ऑपरेटिव, प्रेमचंद एडीओ पंचायत, रविंद्र उर्फ बड़े तिवारी ,मृत्युंजय सिंह दीपू ,विजय मौर्य आदि लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन सियालाल यादव ने किया।4
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ARTO प्रवर्तन ने कावड़ियों के लिए तैयार किया रुट मैप,गाइडलाइन को पहना रहे अमली जामा.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ARTO प्रवर्तन ने कावड़ियों के लिए तैयार किया रुट मैप,गाइडलाइन को पहना रहे अमली जामा..1
- एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया। जनपद जौनपुर तहसील केराकत में, एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया। आप लोगो को बतादे कि तहसील केराकत के विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव मटियारी निवासी धर्मराज पांल तहसील केराकत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कब्जा हटाने के संबंध में, वही पिड़ित धर्मराज पाल ने बताया कि भीटा का जमीन कब्जा किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया हूँ, वही पिड़ित शुरू एप के माध्यम से जिलाधिकारी से कब्जा हटवाने के संबंध में, गुहार लगाया।3
- दिनदहाड़े विद्यालय परिसर के दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, लगातार दूसरी वारदात से ग्रामीणों में दहशत जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव ग्राम स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महगांव-पपौरा परिसर में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े चोरों ने दुर्गा मंदिर से करीब 3 किलो वजनी 5–6 घंटे चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई, जब विद्यालय दोपहर लगभग 2 बजे बंद हो चुका था और परिसर में सन्नाटा था। विद्यालय प्रबंधक के अनुसार, चोर पहले से ही विद्यालय के आसपास घात लगाए हुए थे। विद्यालय बंद होने के बाद उन्होंने करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश किया और वहां लगे घंटे चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे दो दिन पहले, 30 जुलाई को महगांव स्थित शिव मंदिर से भी घंटा चोरी हुआ था। लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- कैथी के आचार्य सत्यम गिरी काजू बाबा' को राज्यपाल ने दिए दो गोल्ड मेडल आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य शास्त्री सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा को बृहस्पतिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा दो गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।आचार्य सत्यम गिरी शिक्षा के साथ-साथ कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पुजारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सम्मान मिलने पर उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों को दिया गोल्ड मेडल मिलने की खबर से मंदिर समिति और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है इसी दौरान श्रावण माह में लगने वाले मेले को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। विश्व हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष एवं कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया बैठक में श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित बैरिकेडिंग बिजली, यातायात व्यवस्था और मंदिर परिसर में अन्य आवश्यक इंतजाम करने पर चर्चा हुई। समिति का उद्देश्य है कि श्रावण माह में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और पूजन की सुविधा मिल सके इस दौरान उमेश गिरी, सोनू गिरी, विराट गिरी, सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा, गौरव, दिलीप गिरी, श्यामू गिरी सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- *युवाओं को आजादी का असली मतलब नहीं भूलना चाहिए।* आजादी का मतलब कुछ भी करना नहीं होता है, इस आजादी को पाने के लिए बहुत लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी, इसलिए इसे हल्के में कभी मत लीजिए। : अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार1
- वाराणसी के दुर्गाकुंड चौकी क्षेत्र स्थित कबीर नगर कॉलोनी के पार्क नंबर 4 के पास खुले में मदिरा सेवन की अद्भुत व्यवस्था।1