अम्बेडकर माह के समापन पर दलित संगठनों ने उठाई आवाज: योजनाओं के क्रियान्वयन व समस्याओं के समाधान की मांग जनपद जालौन में अप्रैल माह को ‘अम्बेडकर माह’ के रूप में मनाते हुए सामाजिक संगठनों—बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच एवं दलित सम्मान व न्याय केंद्र—द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के 135 से अधिक गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जहां भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया और समाज के वंचित वर्गों को शिक्षित, संगठित एवं जागरूक करने पर जोर दिया गया। 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर जिले की पांचों तहसीलों में ‘अम्बेडकर सम्मान यात्रा’ भी निकाली गई। इस अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न गांवों में जाकर लोगों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं का संकलन किया। सामने आई प्रमुख समस्याओं में सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाना, गांवों में गंदगी, नालियों व रास्तों की खराब स्थिति, तथा डॉ. अंबेडकर की स्थापित प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की कमी शामिल रही।
अम्बेडकर माह के समापन पर दलित संगठनों ने उठाई आवाज: योजनाओं के क्रियान्वयन व समस्याओं के समाधान की मांग जनपद जालौन में अप्रैल माह को ‘अम्बेडकर माह’ के रूप में मनाते हुए सामाजिक संगठनों—बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच एवं दलित सम्मान व न्याय केंद्र—द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के 135 से अधिक गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जहां भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया और समाज के वंचित वर्गों को शिक्षित, संगठित एवं जागरूक करने पर जोर दिया गया। 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर जिले की पांचों तहसीलों में ‘अम्बेडकर सम्मान यात्रा’ भी निकाली गई। इस अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न गांवों में जाकर लोगों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं का संकलन किया। सामने आई प्रमुख समस्याओं में सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाना, गांवों में गंदगी, नालियों व रास्तों की खराब स्थिति, तथा डॉ. अंबेडकर की स्थापित प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की कमी शामिल रही।
- #यूपी के #अयोध्या में श्रद्धालु के साथ मारपीट आरोप ✍️मिष्ठान भण्डार के सामने मामूली बातपर कहासुनी हुई। फिर श्रद्धालु को लाठी डंडों से पीटा गया। Video सोशल मीडिया पर वायरल #Ayodhya #UttarPradesh #UPNews1
- 📌प्रिंट रेट से ज्यादा की जा रही है वसूली, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत एंकर - उरई से मिलावट और ओवर रेटिंग का बड़ा मामला सामने आया है। इंद्रा नगर निवासी राम मिलन राजपूत ने चौकी प्रभारी बम्बा नगर को प्रार्थना पत्र देकर राजकुमार दूध भंडार स्वीट हाउस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शादी के कार्यक्रम के लिए मंगाया गया पनीर, खोया, रबड़ी और क्रीम मिलावटी और घटिया क्वालिटी का था। साथ ही प्रिंट रेट से अधिक पैसा वसूला गया। राम मिलन राजपूत पुत्र सूरज प्रसाद ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 को उन्होंने राजकुमार दूध भंडार, उरई से शादी समारोह के लिए पनीर, दही, खोया, रबड़ी, मटर और क्रीम का ऑर्डर दिया था। लेकिन जब सामान मिला तो वह ऑर्डर के अनुरूप नहीं था। सारा सामान मिलावटी और घटिया क्वालिटी का दिया गया, जिससे कार्यक्रम में भारी परेशानी हुई। *शिकायत में ये लगे बड़े आरोप* 📌मिलावटी पनीर, खोया, रबड़ी की सप्लाई 📌 प्रिंट रेट से अधिक मूल्य वसूली 📌 बिल मांगने पर आनाकानी, आज तक बिल नहीं दिया 📌 घटिया सामान से कार्यक्रम में हुई परेशानी तो वहीं पीड़ित का आरोप है कि दुकानदार ने प्रिंट रेट से अधिक मूल्य वसूला। जब भुगतान के समय बिल मांगा गया तो दुकानदार ने कहा कि बिल सामान के साथ दिया जाएगा, लेकिन आज तक कोई बिल उपलब्ध नहीं कराया गया। राम मिलन राजपूत ने चौकी प्रभारी बम्बा नगर उरई को दिए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित दुकानदार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में अन्य उपभोक्ताओं को ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े। शादी-विवाह के सीजन में मिलावटी खाद्य सामग्री की सप्लाई से लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ जाता है। ओवर रेटिंग से उपभोक्ताओं की जेब भी कट रही है। अब देखना होगा कि पुलिस और खाद्य विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है। उरई में मिलावट और अधिक वसूली का ये मामला गंभीर है। त्योहारों के सीजन में खाद्य विभाग को सख्ती दिखानी होगी, वरना मिलावटखोरों के हौसले बुलंद रहेंगे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- एसपी डॉ. ईशान सोनी ने कोतवाली कोंच का किया सरप्राइज निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिये सख्त निर्देश कोंच, जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बुधवार को कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, मिशन शक्ति केंद्र, महिला/साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और भोजनालय का बारीकी से अवलोकन किया। डॉ. सोनी ने अभिलेखों के रखरखाव व अद्यतन, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी पर जोर देते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के बाद उन्होंने क्षेत्राधिकारी कोंच व कोतवाली पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की तथा आमजन से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।1
- कोंच में नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रयास, आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपा, रिपोर्ट दर्ज कराने जाते समय रास्ता रोककर दी धमकी1
- जबलपुर में नर्मदा नदी में क्रूज डूब गया. क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे. अभी तक 4 लोगों की लाश मिली है, कई लापता हैं. इस वीडियो में क्रूज पलटते हुए दिख रहा है 👇1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जनपद मुख्यालय उरई में जमीन से जुड़े एक गंभीर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। प्राचीन रामजानकी मंदिर, भांडेर (दतिया, मध्यप्रदेश) से जुड़े महंत रामदूत दास ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में विधिवत खरीदे गए उनके प्लॉट की फर्जी तरीके से दोबारा रजिस्ट्री कर दी गई है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, महंत रामदूत दास ने 12 सितम्बर 2013 को उरई निवासी प्रॉपर्टी डीलर राममूरत तिवारी एवं रविशंकर पचौरी से 30×50 वर्गफुट का एक प्लॉट अपनी माता श्रीमती गीता देवी के नाम रजिस्ट्री कराकर खरीदा था। उस समय विक्रेताओं द्वारा स्थल दिखाकर उक्त भूमि को ही विक्रय की गई संपत्ति बताया गया था। पीड़ित का आरोप है कि जब वह हाल ही में उक्त भूमि पर पहुंचे, तो पता चला कि उसी प्लॉट की पुनः किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। इस पर जब उन्होंने संबंधित व्यक्तियों से बात की, तो उन्हें सहयोग के बजाय कथित रूप से दबंगई का सामना करना पड़ा। आरोप है कि उन्हें चुनौतीपूर्ण लहजे में कहा गया कि “ताकत हो तो जमीन लेकर दिखाओ” और सीमांकन (नाप) कराने से भी इनकार कर दिया गया।1
- #मिर्जापुर में दबंगों ने पुलिस चौकी में घुसकर सिपाही और दरोगा को पी,टा ✍️दबंगों ने पुलिसकर्मियों से मा,र,पी,ट करते हुए वर्दी फाड़ी,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल शहर कोतवाली के अस्पताल चौकी का पूरा मामला #Mirzapur Mirzapur Police UP Police1
- एंकर -जालौन नगर पालिका एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर के लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के ईओ सुशील कुमार और उनके करीबी ठेकेदार की मिलीभगत से शहर की व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस ठेकेदार द्वारा पूर्व में बनाया गया नाला निर्माण के तुरंत बाद ही ढह गया था, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, उसी ठेकेदार को लगातार नए ठेके दिए जा रहे हैं, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला अब लौना रोड का है, जहां पूरे नगर का कूड़ा डलवाकर भराव किया जा रहा है। इस कूड़ा डंपिंग से इलाके में भयंकर बदबू फैल गई है, जिससे राहगीरों और आसपास के मोहल्ले के लोगों का जीना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जो इस गंदगी और बदबू के कारण बीमार पड़ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले की मिट्टी हटाकर उसकी जगह कूड़ा डाला जा रहा है, जो न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस बार भी संबंधित ठेकेदार को ईओ का संरक्षण मिलता रहेगा या फिर नगर पालिका प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करेगा। जनता ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट -जनपद जालौन से SONI NEWS के लिए अमित कुमार जालौन1