logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई: शाहाबाद में युवक-युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे, एसपी बोले- जांच जारी *हरदोई: शाहाबाद में युवक-युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या* *पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे, एसपी बोले- जांच जारी* उप संपादक आशीष मिश्रा *शाहाबाद, हरदोई।* थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम बबुराई के निकट सोमवार को एक युवक और युवती ने खेत में पेड़ से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस व उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। *क्या है मामला* दिनांक 05.05.2026 को थाना शाहाबाद पर सूचना मिली कि ग्राम बबुराई के पास खेत में एक युवक व युवती ने फांसी लगा ली है। मृतकों की पहचान रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर निवासी मोहल्ला जोगीपुर नौसारा थाना शाहाबाद व काजल कुशवाहा पुत्री सुरेन्द्र निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। दोनों ने एक ही पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। *पुलिस अधीक्षक का बयान* उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
Local News Reporter Sawayajpur, Hardoi•
2 hrs ago

हरदोई: शाहाबाद में युवक-युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे, एसपी बोले- जांच जारी *हरदोई: शाहाबाद में युवक-युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या* *पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे, एसपी बोले- जांच जारी* उप संपादक आशीष मिश्रा *शाहाबाद, हरदोई।* थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम बबुराई के निकट सोमवार को एक युवक और युवती ने खेत में पेड़ से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस व उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। *क्या है मामला* दिनांक 05.05.2026 को थाना शाहाबाद पर सूचना मिली कि ग्राम बबुराई के पास खेत में एक युवक व युवती ने फांसी लगा ली है। मृतकों की पहचान रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर निवासी मोहल्ला जोगीपुर नौसारा थाना शाहाबाद व काजल कुशवाहा पुत्री सुरेन्द्र निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। दोनों ने एक ही पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। *पुलिस अधीक्षक का बयान* उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • लोकेशन तहसील सवायजपुर रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई भूमि पैमाइश में गड़बड़ी के आरोप पर भड़का किसान संगठन, तहसील में सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिला सचिव मोइन खान की कृषि भूमि की पैमाइश को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। संगठन ने आरोप लगाया है कि संबंधित कानूनगो द्वारा मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर गलत आख्या प्रस्तुत की गई है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सवायजपुर तहसील पहुंचा और उप जिलाधिकारी (SDM) से मुलाकात करने गया। हालांकि SDM की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार से भेंट कर अपना ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने मीटिंग छोड़कर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर जांच कराने का आश्वासन दिया। संगठन ने मांग की है कि कानूनगो द्वारा दी गई गलत आख्या को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही मोइन खान को शीघ्र न्याय दिलाने की भी मांग की गई है। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला प्रभारी राहुल दीक्षित, जिला महासचिव एवं आईटी सेल प्रमुख कृष्ण कुमार बाजपेई, जिला संगठन मंत्री सत्यदेव पांडे, जिला सचिव मोइन खान, शिशपाल और अशोक राजपूत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    लोकेशन तहसील सवायजपुर 
रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई 
भूमि पैमाइश में गड़बड़ी के आरोप पर भड़का किसान संगठन, तहसील में सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के  जिला सचिव मोइन खान की कृषि भूमि की पैमाइश को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। संगठन ने आरोप लगाया है कि संबंधित कानूनगो द्वारा मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर गलत आख्या प्रस्तुत की गई है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सवायजपुर तहसील पहुंचा और उप जिलाधिकारी (SDM) से मुलाकात करने गया। हालांकि SDM की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार से भेंट कर अपना ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने मीटिंग छोड़कर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर जांच कराने का आश्वासन दिया।
संगठन ने मांग की है कि कानूनगो द्वारा दी गई गलत आख्या को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही मोइन खान को शीघ्र न्याय दिलाने की भी मांग की गई है।
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला प्रभारी राहुल दीक्षित, जिला महासचिव एवं आईटी सेल प्रमुख कृष्ण कुमार बाजपेई, जिला संगठन मंत्री सत्यदेव पांडे, जिला सचिव मोइन खान, शिशपाल और अशोक राजपूत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रिश्ते हुए कलंकित -पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव,इलाके में मचा हड़कंप शाम से लापता थे दोनों, गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले शव; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग युवती और युवक के शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुए। घटना देवीदयाल डिग्री कॉलेज से कुछ दुरी पर बबुराई हार की है,जहां गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं सामने आ रही हैं, जिससे रिश्तों के मर्यादा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से लटके शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम बुलाई, घटना स्थल की जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से हर बिंदु की जांच की। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    1
    रिश्ते हुए कलंकित -पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव,इलाके में मचा हड़कंप
शाम से लापता थे दोनों, गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले शव; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग युवती और युवक के शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुए। घटना देवीदयाल डिग्री कॉलेज से कुछ दुरी पर बबुराई हार की है,जहां गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं सामने आ रही हैं, जिससे रिश्तों के मर्यादा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से लटके शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम बुलाई, घटना स्थल की जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से हर बिंदु की जांच की। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    user_Journalist,Sandeep Kumar
    Journalist,Sandeep Kumar
    Voice of people शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सनसनी: पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव, इलाके में मचा हड़कंप शाम से लापता थे दोनों, गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले शव; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग युवती और युवक के शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुए। घटना जोगीपुर नौसारा गांव की है, जहां गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं बताई जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से लटके शव देखे, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
    5
    सनसनी: पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव, इलाके में मचा हड़कंप
शाम से लापता थे दोनों, गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले शव; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग युवती और युवक के शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुए। घटना जोगीपुर नौसारा गांव की है, जहां गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 
मृतकों की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं बताई जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से लटके शव देखे, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    8 hrs ago
  • हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब देवी दयाल डिग्री कॉलेज के पीछे बबुराई हार स्थित सुनसान खेत में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे मामले ने और भी रहस्य पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घटना के हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। जिला संवाददाता अवधेश कुमार
    2
    हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब देवी दयाल डिग्री कॉलेज के पीछे बबुराई हार स्थित सुनसान खेत में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे मामले ने और भी रहस्य पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घटना के हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है।
जिला संवाददाता अवधेश कुमार
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    10 hrs ago
  • ऐसे हादसो में गलती किसकी मां बाप या राहगीरों की
    1
    ऐसे हादसो में गलती किसकी मां बाप या राहगीरों की
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 शाहाबाद में प्रेमी युगल का खौफनाक अंत: पेड़ से लटककर दी जान, एसपी-एएसपी मौके पर 😢
    1
    🚨 शाहाबाद में प्रेमी युगल का खौफनाक अंत: पेड़ से लटककर दी जान, एसपी-एएसपी मौके पर 😢
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.