logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लहरपुर बीडीओ कार्यालय पर डीएम का छापा: फाइलों में गड़बड़ी, अफसरों पर गिरी गाज वेतन रोकने के आदेश जारी लहरपुर बीडीओ कार्यालय पर डीएम का छापा: फाइलों में गड़बड़ी, अफसरों पर गिरी गाज वेतन रोकने के आदेश जारी संवाददाता,,नरेश गुप्ता लहरपुर सीतापुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी राजागणपति आर ने शुक्रवार को लहरपुर स्थित खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में चल रहे कार्यों, अभिलेखों और शिकायत निस्तारण प्रणाली की गहन जांच की गई, जिसमें कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अपर अभियंता पटल पर जेई से जुड़े अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। शिकायत पटल पर बीडीओ के शिकायत रजिस्टर की जांच करते हुए उन्होंने कई शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर बात कर निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानी। साथ ही जिलाधिकारी स्तर से भेजी गई शिकायतों की प्रगति भी परखी गई। स्थापना पटल पर ग्राम विकास अधिकारी की सेवा पुस्तिका का निरीक्षण करते हुए एसीपी और वार्षिक वेतन वृद्धि से संबंधित प्रविष्टियों की जानकारी ली गई। लेखाकार कक्ष में ग्रांट 1, 2 और 3 के रजिस्टरों का निरीक्षण कर क्षेत्र पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। डीएम ने बीडीओ शैलेन्द्र सिंह से ग्रामीण स्टेडियम, सीएचसी, पीएचसी समेत अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी ली। मातृ सुरक्षा केंद्र के निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित जेई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की फाइलों में कार्य से पहले और बाद की फोटो संलग्न न होने तथा बिना सत्यापन भुगतान किए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बीडीओ और लेखाकार के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एडीपीओ के मास्टर रजिस्टर में भी कमियां पाई गईं, जिस पर अभिलेखों को तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए गए और लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई। मनरेगा और एनआरएलएम से जुड़े दस्तावेजों में भी खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए, अभिलेख अद्यतन रखे जाएं और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

8 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
3bf031ff-e31e-47bb-90e6-74ec78429e3b

लहरपुर बीडीओ कार्यालय पर डीएम का छापा: फाइलों में गड़बड़ी, अफसरों पर गिरी गाज वेतन रोकने के आदेश जारी लहरपुर बीडीओ कार्यालय पर डीएम का छापा: फाइलों में गड़बड़ी, अफसरों पर गिरी गाज वेतन रोकने के आदेश जारी संवाददाता,,नरेश गुप्ता लहरपुर सीतापुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी राजागणपति आर ने शुक्रवार को लहरपुर स्थित खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में चल रहे कार्यों, अभिलेखों और शिकायत निस्तारण प्रणाली की गहन जांच की गई, जिसमें कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अपर अभियंता पटल पर जेई से जुड़े अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। शिकायत पटल पर बीडीओ के शिकायत रजिस्टर की जांच करते हुए उन्होंने कई शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन

dc5fe528-7865-4101-bc1e-913d14cf5ea0

पर बात कर निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानी। साथ ही जिलाधिकारी स्तर से भेजी गई शिकायतों की प्रगति भी परखी गई। स्थापना पटल पर ग्राम विकास अधिकारी की सेवा पुस्तिका का निरीक्षण करते हुए एसीपी और वार्षिक वेतन वृद्धि से संबंधित प्रविष्टियों की जानकारी ली गई। लेखाकार कक्ष में ग्रांट 1, 2 और 3 के रजिस्टरों का निरीक्षण कर क्षेत्र पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। डीएम ने बीडीओ शैलेन्द्र सिंह से ग्रामीण स्टेडियम, सीएचसी, पीएचसी समेत अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी ली। मातृ सुरक्षा केंद्र के निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित जेई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की फाइलों में कार्य से पहले और बाद की फोटो संलग्न न

c680f6f5-cb3b-4be9-a3c4-cd2127712b6e

होने तथा बिना सत्यापन भुगतान किए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बीडीओ और लेखाकार के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एडीपीओ के मास्टर रजिस्टर में भी कमियां पाई गईं, जिस पर अभिलेखों को तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए गए और लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई। मनरेगा और एनआरएलएम से जुड़े दस्तावेजों में भी खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए, अभिलेख अद्यतन रखे जाएं और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बीकेटी के सरसवां गाँव मे आग लगने से कई बीघे फसल जली,गाँव वाले आग बुझाने के लिए झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास करते हुए।
    1
    बीकेटी के सरसवां गाँव मे आग लगने से कई बीघे फसल जली,गाँव वाले आग बुझाने के लिए झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास करते हुए।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    1
    Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    user_मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    6 hrs ago
  • बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रसूलपनाह गांव में एक खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसान देवराज की करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग देवराज के खेत में अज्ञात कारणों से भड़की और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को भी बुलाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पास के तालाब से बाल्टियों और अन्य साधनों से पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले सामूहिक प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि, तब तक खेत में खड़ी पूरी फसल जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई है। तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    1
    बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रसूलपनाह गांव में एक खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसान देवराज की करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
आग देवराज के खेत में अज्ञात कारणों से भड़की और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को भी बुलाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पास के तालाब से बाल्टियों और अन्य साधनों से पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले सामूहिक प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
हालांकि, तब तक खेत में खड़ी पूरी फसल जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई।
घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई है। तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रैथा गांव में प्रतिबंधित आम के पेड़ों पर चला लकड़ी माफियाओं का आरा ... भोलाइतन बाबा मंदिर के पास कांटे गए लगभग आधा दर्जन आम के पेड़ .... आम के पेड़ों में इस समय पूरी तरह से फसल आ गई है उसके बाद भी लकड़ी माफिया लगातार काट रहे प्रतिबंधित आम के पेड़ बिना अनुमति के काटे जा रहे हैं प्रतिबंधित आम के पेड़ ....
    1
    लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रैथा गांव में प्रतिबंधित आम के पेड़ों पर चला लकड़ी माफियाओं का आरा ...
भोलाइतन बाबा मंदिर के पास कांटे गए लगभग आधा दर्जन आम के पेड़ ....
आम के पेड़ों में इस समय पूरी तरह से फसल आ गई है उसके बाद भी  लकड़ी माफिया लगातार काट रहे प्रतिबंधित आम के पेड़ 
बिना अनुमति के  काटे जा रहे हैं प्रतिबंधित आम के पेड़ ....
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सीतापुर के खैराबाद ब्लॉक स्थित कम्पोजिट विद्यालय गद्दीपुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिसमें एएनएम की अनुपस्थिति, सत्र की खराब तैयारियां और विद्यालय में कमजोर शैक्षणिक स्तर प्रमुख रहे। डीएम ने एएनएम का 15 दिन का वेतन काटने, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और बीपीएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में साफ-सफाई, मिड-डे मील की गुणवत्ता और छात्रों की उपस्थिति व ड्रेस पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है।
    1
    सीतापुर के खैराबाद ब्लॉक स्थित कम्पोजिट विद्यालय गद्दीपुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिसमें एएनएम की अनुपस्थिति, सत्र की खराब तैयारियां और विद्यालय में कमजोर शैक्षणिक स्तर प्रमुख रहे।
डीएम ने एएनएम का 15 दिन का वेतन काटने, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और बीपीएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में साफ-सफाई, मिड-डे मील की गुणवत्ता और छात्रों की उपस्थिति व ड्रेस पर विशेष ध्यान देने को कहा।
डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है।
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sitapur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■÷ इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक दरोगा वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस को देखकर अपनी गाड़ी नहीं रोक पाया था, इसी बात से नाराज़ दरोगा बलराम सिंह तोमर ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पैरों में बैठकर माफी मांग रहा है, लेकिन दरोगा गाली-गलौज करते हुए उसे लात मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने पुलिस की संवेदनशीलता और व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग संबंधित दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■÷
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक दरोगा वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक पुलिस को देखकर अपनी गाड़ी नहीं रोक पाया था, इसी बात से नाराज़ दरोगा बलराम सिंह तोमर ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पैरों में बैठकर माफी मांग रहा है, लेकिन दरोगा गाली-गलौज करते हुए उसे लात मारते नजर आ रहे हैं।
इस घटना ने पुलिस की संवेदनशीलता और व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग संबंधित दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल, मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    3 hrs ago
  • लखनऊ विभूतिखण्ड इलाके में 75 लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा।क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार । पुलिस ने इनके कब्जे से 45 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो भी बरामद की ...📍
    1
    लखनऊ विभूतिखण्ड इलाके में 75 लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा।क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार । पुलिस ने इनके कब्जे से 45 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो भी बरामद की ...📍
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सेवा में, श्रीमान थाना प्रभारी निरीक्षक महोदय, थाना कोठी हैदरगढ़, बाराबंकी। विषय: ग्राम पंचायत उस्मानपुर स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क (मेन रोड)अम्बेडकर जयंती मनाए जाने के सम्बन्ध में महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/ग्रामवासी ग्राम पंचायत उस्मानपुर के निवासी हैं। ग्राम पंचायत में स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क मेन रोड पर आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर इस पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है, जिसकी सूचनार्थ ..! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी कमलेश यादव जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति की उपस्तिथि होगी हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं कार्यक्रम के दौरान अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी जय जवान जय किसान जय बीम जय भारत भवदीय, नाम - मो. आसिफ़ युवा ज़िला अध्यक्ष बाराबंकी समस्त ग्रामवासी/आयोजन समिति ग्राम पंचायत उस्मानपुर
    1
    सेवा में,
श्रीमान थाना प्रभारी निरीक्षक महोदय,
थाना कोठी हैदरगढ़, बाराबंकी।
विषय: ग्राम पंचायत उस्मानपुर स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क (मेन रोड)अम्बेडकर जयंती मनाए जाने के सम्बन्ध में 
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/ग्रामवासी ग्राम पंचायत उस्मानपुर के निवासी हैं। ग्राम पंचायत में स्थित  भीमराव अंबेडकर पार्क मेन रोड पर 
आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर इस पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है, जिसकी सूचनार्थ ..! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी कमलेश यादव जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति की उपस्तिथि होगी हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं 
कार्यक्रम के दौरान अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
जय जवान जय किसान जय बीम जय भारत 
भवदीय,
नाम - मो. आसिफ़ युवा ज़िला अध्यक्ष बाराबंकी 
समस्त ग्रामवासी/आयोजन समिति
ग्राम पंचायत उस्मानपुर
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.