लोकेशन : हजारीबाग : झारखंड मरहन्द की जनसमस्याओं को विधानसभा में उठाने पर विक्की कुमार धान ने विधायक मथुरा प्रसाद महतो का जताया आभार विगत 12 मार्च को विधानसभा में मुलाकात कर झारखण्ड विधानसभा में उठाने का किया था आग्रह- विक्की कुमार धान कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी विक्की कुमार धान ने टुंडी विधायक सह झामुमो के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के और बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रुचि कुजुर प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च 2026 को उन्होंने झारखंड विधानसभा में विधायक महतो से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था। विक्की कुमार धान ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत बेस पंचायत के मरहन्द क्षेत्र में संचालित विभिन्न फैक्ट्रियों से उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं की जानकारी विधायक को दी गई। उन्होंने कहा कि नरसिंम्हा आयरन स्पंज, झारखंड सेल्स, जगतारनी तथा हिंदुस्तान जैसी फैक्ट्रियों के कारण क्षेत्र में लगातार अत्यधिक प्रदुषण, दुर्घटनाएं हो रही हैं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि फैक्ट्रियों के कारण मरहन्द क्षेत्र के जंगल तेजी से नष्ट हो रहे हैं और खेती योग्य भूमि धीरे-धीरे बंजर होती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका और पर्यावरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विधायक से इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया था।विक्की ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं और पर्यावरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए वे विधायक मथुरा प्रसाद महतो के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जिसमें बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर जी रोजर नाइट धर्मेंद्र ठाकुर , मुख्तार अंसारी देहाती लोगों पर स्थित थे।

- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद नगर निगम को मिला नया डिप्टी मेयर, अरुण चौहान निर्वाचित।1
- बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). स.शि.वि.मंदिर बाघमारा में भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा विक्रम संवत् -2083 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता आरती व पुष्पार्चन के साथ किया गया. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं प्राचार्य संतोष कुमार झा ने पूरे विद्यालय परिवार व भैया-बहनों को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी.1
- धनबाद। बुधवार का दिन महत्वपूर्ण था क्योंकि बुधवार को धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण एवं उपमहापुर का चुनाव हुआ जिसमें दो प्रत्याशियों के बीच का आमने-सामने का टक्कर था मेनका सिंह 5 वोट मिले एवं वार्ड 7 के अरुण चौहान को 50 वोट मिले और वे उप महापौर मनोनीत हो गए इसकी सूचना जैसे ही लोयाबाद में पहुंची लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा हर तरफ आतिशबाजी एवं मिठाइयां बांटी गई। आपको बताते चले की धनबाद सम्राहण।हालय में बुधवार को धनबाद नगर निगम के महापौर सहित सभी 55 वार्ड के पार्षदों का शपथ ग्रहण शांतिपूर्ण ढंग से हुआ बाद में उप महापौर का मतदान करवाया गया जिसमें वार्ड 7 के पार्षद अरुण चौहान को 50 मत मिले जबकि मेनका सिंह को सिर्फ 5 वोट मिले और अरुण चौहान उप महापौर के लिए मनोनीत हुए1
- Post by Sheikh Nazim1
- महूदा थाना परिसर मे रामनवमी और ईद के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक की दौरान महूदा क्षेत्र के बिद्धिजीवीओ ने अपनी अपनी बातो व सुझावो को रखा। वंही महूदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत एंव महुदा अंचल पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार ने मौजूद बुद्धिजीवियो के सुझाओ पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बताया की महूदा थाना शेत्र में हर त्यौहार शांति और आपसी सोहार्द के साथ मनाया जाता है। ओर इस बार भी आप सभी ईद और रामनवमी पर्व क़ो आपसी भाई चारे के साथ ही मनाये। साथ पर्व में हुड़दंग ओर शराब पी कर वाहन चलाने वालों और कार्रवाई की जाएगी।1
- निरसा थाना परिसर में रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित। निरसा: आगामी श्री रामनवमी पर्व एवं ईद को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर निरसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। इन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान उपस्थित लोगों से पर्व के अवसर पर प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई। बैठक में मुख्य रूप से निरसा अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, निरसा बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मृणाल श्रीवास्तव, जिप सदस्य दीपाली रूहिदास, तारापदो धीवर, भारत स्वाभिमान के मंजीत सिंह, रिंकू भट्टाचार्य, दुर्गा दास तथा पायल कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।6
- Post by Niraj Kumar1