logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाकियू ने उठाई किसानों की समस्याएं, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी Aks@Tkd news संवाददाता ,ठाकुरद्वारा । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष चौ. राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए गए और जल्द समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्रों को तत्काल चालू कराने और सुचारू रूप से तुलाई कराने की मांग की। आरोप लगाया गया कि कई केंद्रों पर अभी तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है, जिससे किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और बिचौलियों का बोलबाला है। इसके अलावा सुरजननगर और शरीफनगर क्षेत्रों में खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर भी नाराजगी जताई गई। किसानों ने आरोप लगाया कि तुलाई में अनियमितता हो रही है और अधिकारियों द्वारा बिचौलियों को प्राथमिकता दी जा रही है। भाकियू ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बेहद खराब बताते हुए सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों का कहना है कि नलकूपों को पर्याप्त समय तक बिजली नहीं मिल पा रही, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सुबह 4 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से 10 बजे तक नियमित बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन में कुछ विद्युत कर्मियों पर अभद्र व्यवहार और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। साथ ही सड़कों की खराब हालत, जाम की समस्या और बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दे भी उठाए गए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान हरिशंकर सिंह, सुशील कुमार विश्नोई, सोमवीर सिंह, सुमित चौहान, राममोहन, उदयपाल सिंह, अनुज सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।

on 18 April
user_Eshank Sharma
Eshank Sharma
ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
on 18 April
605000fd-b341-4827-a768-7cc8c10b1934

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना नगीना देहात क्षेत्र के जंगल में हत्या या साजिश..?
    1
    थाना नगीना देहात क्षेत्र के जंगल में हत्या या साजिश..?
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • BREAKING NEWS: मुरादाबाद में सरेराह बदतमीजी, CCTV में कैद हुई शर्मनाक करतूत मुरादाबाद से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसने शहर की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना मुगलपुरा क्षेत्र के बरवालान इलाके में एक युवक ने सरेआम एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसकी पूरी फुटेज पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला बुर्का पहनकर गली से गुजर रही थी। तभी पास में चल रहे एक युवक जो हुलिए से मौलाना जैसा दिख रहा है महिला के करीब आकर उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला के तुरंत विरोध करने और कड़ा रुख अपनाने पर आरोपी युवक घबरा गया और मौके से दुम दबाकर भाग निकला।
    1
    BREAKING NEWS: मुरादाबाद में सरेराह बदतमीजी, CCTV में कैद हुई शर्मनाक करतूत
मुरादाबाद से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसने शहर की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
थाना मुगलपुरा क्षेत्र के बरवालान इलाके में एक युवक ने सरेआम एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसकी पूरी फुटेज पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है 
एक महिला बुर्का पहनकर गली से गुजर रही थी।
तभी पास में चल रहे एक युवक जो हुलिए से मौलाना जैसा दिख रहा है महिला के करीब आकर उसके साथ अश्लील हरकत की।
महिला के तुरंत विरोध करने और कड़ा रुख अपनाने पर आरोपी युवक घबरा गया और मौके से दुम दबाकर भाग निकला।
    user_Alam
    Alam
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    1
    Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Jpn7 News
    1
    Post by Jpn7 News
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • थाना नौगावां सादात हत्या कांड का खुलासा: पुलिस अधीक्षक अमरोहा
    1
    थाना नौगावां सादात हत्या कांड का खुलासा: पुलिस अधीक्षक अमरोहा
    user_डा जगदेव सिंह प्रजापति
    डा जगदेव सिंह प्रजापति
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अमरोहा के जलालपुर कला में लाइनमैन की मौत परिवार वालो ने पुलिस और बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
    1
    अमरोहा के जलालपुर कला में लाइनमैन की मौत परिवार वालो ने पुलिस और बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
    user_तेजवीर सिंह अलुना
    तेजवीर सिंह अलुना
    Journalist अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति...!
    1
    बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति...!
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चांदपुर मेले में हुआ बड़ा हादसा नाका झूले से गिरकर युवक की मौत। हादसे के तुरंत बाद घायल युवक ले जाया गया सी एच सी स्याऊ जहां पर डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया घटना के बाद मची अफरातफरी, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा जांच शुरू।
    1
    चांदपुर मेले में हुआ बड़ा हादसा 
नाका झूले से गिरकर युवक की मौत। हादसे के तुरंत बाद घायल युवक ले जाया गया सी एच सी स्याऊ जहां पर डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया 
घटना के बाद मची अफरातफरी, 
युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा जांच शुरू।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    19 hrs ago
  • Post by Jpn7 News
    1
    Post by Jpn7 News
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.