logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

,बाराबंकी जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता के लिए पुलिस विभाग की मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का हो निस्तारण: जिला जज बाराबंकी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुक्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनंाकित-14.03.26 के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक-09.03.26 को जनपद बाराबंकी के पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न थानों को शामिल करते हुये कार जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश ने सुबह 10ः00 बजे न्यायालय गेट संख्या-1 से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी, जिसमें जेब्रा पार्क, नबी गंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा और पुलिस लाइन मुख्य रहे। इन क्षेत्रों में रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और आखिर में जनपद न्यायालय के गेट संख्या-2 पर पहुँचकर इसका समापन हुआ। रैली में शामिल वाहनों पर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं उनके उनके विभागों के नामों के बैनर लगाये गये थे। श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश द्वारा अवगत कराया गया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं लाभों के प्रति जागरूक करना है और पुलिस व आम जनमानस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी को संबोधित करते हुये कहा गया कि इस वर्ष की वैश्विक थीम अधिकार और न्याय के साथ-साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्यवाही रही, जो लैंगिक समानता के लिए ठोस प्रयासों पर केंद्रित है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम किया और उनके योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विचारों को साझा करते हुए बताया गया कि ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के जरिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं . वहीं, यह भी स्वीकार किया गया कि नेतृत्व और निर्णय प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की अब भी आवश्यकता है। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्रीमती शिवानी रावत सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त अन्य सभी महिला न्यायिक अधिकारीगण ने भी अपने विचार व्यक्त किये। श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा प्रगति आख्या से जनपद न्यायाधीश को अवगत कराते हुये कथन किया कि लोक अदालत से संबंधित समन, नोटिस का शत-प्रतिशत तामील (वितरण) सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि संबंधित पक्षों तक समय पर सूचना पहुंचे, ताकि लोक अदालत की कार्यवाही में उनकी अधिकतम भागीदारी हो सके। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग को अपने अपने थाने की परिधि में आने वाले गांवों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण् को प्राप्त कराने के निर्देश दिये गये हैं। श्रीमती शिवानी रावत सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी लोक अदालत हेतु तैयार कराये गये पोस्टर, बैनर, हैण्डबिल इत्यादि को प्राप्त कर उसके द्वारा जन जन तक लोक अदालत की सूचना पहुंचाने के लिए सहयोग दिये जाने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त अधिकार मित्र (पी0एल0वी0), बैंक मित्र, लॉ कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, कार, मोटरसाइकिल व साइकिल जागरूकता रैलियों के आयोजन की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मुकदमों का आपसी सहमति से निस्तारण करवाएं तथा न्याय पाने की इस सरल प्रक्रिया का हिस्सा बनें।

6 hrs ago
user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
पत्रकार सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
5d47b2ad-bdf8-4db1-a8a8-bba299a5811a

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Pratyush Shukla
    1
    Post by Pratyush Shukla
    user_Pratyush Shukla
    Pratyush Shukla
    Artist सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    39 min ago
  • सीतापुर होली परिक्रमा मेला: सांस्कृतिक संध्या में स्वाती मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
    1
    सीतापुर होली परिक्रमा मेला: सांस्कृतिक संध्या में स्वाती मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हापुड़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 मेडिकल स्टोर सील डीएम के आदेश पर 5 मेडिकल स्टोरों से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद जानिए कैसे नशे का आदी व्यक्ति डीएम के पास पहुंचा और क्या हुआ आगे हापुड़ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नशे के इंजेक्शन और दवाइयां बरामद #Hapur #UttarPradesh #PoliceAction
    1
    हापुड़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 मेडिकल स्टोर सील
डीएम के आदेश पर 5 मेडिकल स्टोरों से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद
जानिए कैसे नशे का आदी व्यक्ति डीएम के पास पहुंचा और क्या हुआ आगे
हापुड़ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नशे के इंजेक्शन और दवाइयां बरामद #Hapur #UttarPradesh #PoliceAction
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश बाराबंकी देवा शरीफ सीएससी अस्पताल नूडल अधिकारी पहुंचे निरीक्षण करने के लिए
    1
    उत्तर प्रदेश बाराबंकी देवा शरीफ सीएससी अस्पताल नूडल अधिकारी पहुंचे निरीक्षण करने के लिए
    user_पत्रकार बाराबंकी देवा शरीफ
    पत्रकार बाराबंकी देवा शरीफ
    मैं निजामुद्दीन पत्रकार जिला रिपोर्टर नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बाराबंकी।थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा 07 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चापड़ बरामद। थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.03.2026 को मु0अ0सं0 65/2026 धारा 140(3)/ 191(2)/191(3)/103(1)/238(क) बीएनएस व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अयान पुत्र भटरी उर्फ रहीश, 2. मो0 आमिर पुत्र कुर्बान अली निवासीगण मुल्ला टोला मजरे कुर्सी थाना कुर्सी जनपद बाराबकीं, 3. अरवाज पुत्र रिजवान, 4. मो0 जावेद पुत्र नूर मोहम्मद 5. अरमान पुत्र रिजवान, 6. इरफान उर्फ अघोरी पुत्र जाहिद अली, 7. रिजवान पुत्र अजीज निवासीगण ग्राम दुर्री पुरवा मजरे कुर्सी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चापड़ बरामद किया गया।
    1
    बाराबंकी।थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा 07 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चापड़ बरामद।   
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.03.2026 को मु0अ0सं0 65/2026 धारा 140(3)/ 191(2)/191(3)/103(1)/238(क) बीएनएस व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अयान पुत्र भटरी उर्फ रहीश, 2. मो0 आमिर पुत्र कुर्बान अली निवासीगण मुल्ला टोला मजरे कुर्सी थाना कुर्सी जनपद बाराबकीं, 3. अरवाज पुत्र रिजवान, 4. मो0 जावेद पुत्र नूर मोहम्मद 5. अरमान पुत्र रिजवान, 6. इरफान उर्फ अघोरी पुत्र जाहिद अली, 7. रिजवान पुत्र अजीज निवासीगण ग्राम दुर्री पुरवा मजरे कुर्सी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चापड़ बरामद किया गया।
    user_Vikas
    Vikas
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • टोल प्लाजा की अनियमितताओं को लेकर भाकियू ‘टिकैत’ का घेराव, सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन प्रशासन की मौजूदगी में टोल प्रबंधन से वार्ता के बाद दो घंटे में धरना स्थगित मसौली बाराबंकी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज भारतीय किसान यूनियन 'टिकैत' के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने शाहाबपुर स्थित टोल प्लाजा का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।करीब 2 घण्टे चले धरने के पश्चात टोल प्रबंधन और भाकियू नेताओ में बनी आपसी सहमति के बाद धरना स्थगित किया गया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब हो कि गोंडा बहराइच रोड पर शहाबपुर निकट स्थित टोल प्लाजा पर व्याप्त अनियमितताओं व टोल कर्मचारियों द्वारा वाहन मालिकों से की जाने वाली अभद्रता आदि की शिकायत भारतीय किसान यूनियन 'टिकैत' के ब्लॉक अध्यक्ष बंकी रामानन्द वर्मा एक सप्ताह पूर्व लिखित पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया था।पत्र में दर्शाए बिंदुओं पर कार्यवाई न होने की दशा में 9 फरवरी को टोल प्लाजा घेराव की चेतावनी भी दी गई थी।इसी क्रम में आज सोमवार को सुबह से भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर इकट्ठा होने लगे।प्रदर्शन को लेकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।ब्लॉक अध्यक्ष रामानन्द वर्मा ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए टोल प्रबन्धन पर केई आरोप लगाए।करीब 2 घण्टे चले इस धरना प्रदर्शन के पश्चात क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत की मौजूदगी में टोल प्रबंधन ने जीएम महेश मिश्रा,टोल मैनेजर अवनीश मित्रा और भाकियू मण्डल अध्यक्ष अनुपम वर्मा सहित पदाधिकारी से वार्ता जारी हुई ।वार्ता में भाकियू द्वारा लगाए आरोपों पर सफाई देते प्रबन्ध तंत्र ने आगे भविष्य में गलतियों को सुधारने व शिकायतों को निस्तारण का भरोसा दिलाया तब जाकर धरना स्थगित किया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अनुपम वर्मा,बंकी ब्लाक अध्यक्ष रामानन्द वर्मा,महामंत्री राम सेवक रावत,ओम प्रकाश,सतीश वर्मा,शिव नरायन सिंह,विशेष कुमार,धीरेन्द्र कुमार शाहिद अली,राजेश वर्मा,अभिषेख,नौमी,राजू आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।
    1
    टोल प्लाजा की अनियमितताओं को लेकर भाकियू ‘टिकैत’ का घेराव, सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
प्रशासन की मौजूदगी में टोल प्रबंधन से वार्ता के बाद दो घंटे में धरना स्थगित
मसौली बाराबंकी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज भारतीय किसान यूनियन 'टिकैत' के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने शाहाबपुर स्थित टोल प्लाजा का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।करीब 2 घण्टे चले धरने के पश्चात टोल प्रबंधन और भाकियू नेताओ में बनी आपसी सहमति के बाद धरना स्थगित किया गया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
गौरतलब हो कि गोंडा बहराइच रोड पर शहाबपुर निकट स्थित टोल प्लाजा पर व्याप्त अनियमितताओं व टोल कर्मचारियों द्वारा वाहन मालिकों से की जाने वाली अभद्रता आदि की शिकायत भारतीय किसान यूनियन 'टिकैत' के ब्लॉक अध्यक्ष बंकी रामानन्द वर्मा  एक सप्ताह पूर्व लिखित पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया था।पत्र में दर्शाए बिंदुओं पर कार्यवाई न होने की दशा में 9 फरवरी को टोल प्लाजा घेराव की चेतावनी भी दी गई थी।इसी क्रम में आज सोमवार को सुबह से भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर इकट्ठा होने लगे।प्रदर्शन को लेकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।ब्लॉक अध्यक्ष रामानन्द वर्मा ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए टोल प्रबन्धन पर केई आरोप लगाए।करीब 2 घण्टे चले इस धरना प्रदर्शन के पश्चात  क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत की मौजूदगी में टोल प्रबंधन ने जीएम महेश मिश्रा,टोल मैनेजर अवनीश मित्रा और भाकियू मण्डल अध्यक्ष अनुपम वर्मा सहित पदाधिकारी से वार्ता जारी हुई ।वार्ता में भाकियू द्वारा लगाए आरोपों पर सफाई देते प्रबन्ध तंत्र ने आगे भविष्य में गलतियों को सुधारने व शिकायतों को निस्तारण का भरोसा दिलाया तब जाकर धरना स्थगित किया गया।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अनुपम वर्मा,बंकी ब्लाक अध्यक्ष रामानन्द वर्मा,महामंत्री राम सेवक रावत,ओम प्रकाश,सतीश वर्मा,शिव नरायन सिंह,विशेष कुमार,धीरेन्द्र कुमार शाहिद अली,राजेश वर्मा,अभिषेख,नौमी,राजू आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • लखनऊ रामजी दीक्षित पत्रकार कि रिपोर्ट लोहिया अस्पताल में छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप, चौकी में आरोपी डॉक्टर के बैठने से उठे सवाल राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज कराने पहुंची छात्राओं के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित छात्राओं का कहना है कि अस्पताल में मौजूद एक कथित अनट्रेंड डॉक्टर ने इलाज के दौरान गलत तरीके से इंजेक्शन लगा दिया। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कथित तौर पर छेड़छाड़ भी की। पीड़ित छात्राओं के मुताबिक विरोध करने पर डॉक्टर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश भी की। घटना के बाद छात्राएं न्याय की मांग लेकर नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचीं, लेकिन वहां का नजारा देखकर वे हैरान रह गईं। छात्राओं का आरोप है कि जिस डॉक्टर पर आरोप है, वह पहले से ही चौकी में पुलिसकर्मियों के बीच बैठा चाय पी रहा था। इस घटना के बाद छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब आरोपी को ही चौकी में इस तरह सम्मान दिया जाएगा तो पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लखनऊ     रामजी दीक्षित पत्रकार कि रिपोर्ट
लोहिया अस्पताल में छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप, चौकी में आरोपी डॉक्टर के बैठने से उठे सवाल
राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज कराने पहुंची छात्राओं के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित छात्राओं का कहना है कि अस्पताल में मौजूद एक कथित अनट्रेंड डॉक्टर ने इलाज के दौरान गलत तरीके से इंजेक्शन लगा दिया। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कथित तौर पर छेड़छाड़ भी की।
पीड़ित छात्राओं के मुताबिक विरोध करने पर डॉक्टर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश भी की। घटना के बाद छात्राएं न्याय की मांग लेकर नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचीं, लेकिन वहां का नजारा देखकर वे हैरान रह गईं। छात्राओं का आरोप है कि जिस डॉक्टर पर आरोप है, वह पहले से ही चौकी में पुलिसकर्मियों के बीच बैठा चाय पी रहा था।
इस घटना के बाद छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब आरोपी को ही चौकी में इस तरह सम्मान दिया जाएगा तो पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा।
मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.