logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महोबकंठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 270 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार महोबा। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना महोबकंठ पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 06 पेटी (270 क्वार्टर) देशी शराब और बिना नम्बर की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कन्हैयालाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भूरा मोड़ लालपहाड़िया के पास ग्राम टूडर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 06 पेटी में कुल 270 क्वार्टर देशी शराब (झूम ब्रांड, 200 एमएल) बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय कुमार (34 वर्ष) निवासी छोटी जुलहटी, राठ जनपद हमीरपुर, हाल निवासी रजौनी थाना महोबकंठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल नितिन कुमार भी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

5 hrs ago
user_पत्रकार अरबाज हाशमी
पत्रकार अरबाज हाशमी
News Anchor चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
c784e819-4c5c-4fec-abb0-9ce3e8661697

महोबकंठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 270 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार महोबा। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना महोबकंठ पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 06 पेटी (270 क्वार्टर) देशी शराब और बिना नम्बर की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कन्हैयालाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भूरा मोड़ लालपहाड़िया के पास ग्राम टूडर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 06 पेटी में कुल 270 क्वार्टर देशी शराब (झूम ब्रांड, 200 एमएल) बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय कुमार (34 वर्ष) निवासी छोटी जुलहटी, राठ जनपद हमीरपुर, हाल निवासी रजौनी थाना महोबकंठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल नितिन कुमार भी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में नगरपालिका के दबंग सभासदों की दबंगई आई सामने
    1
    जालौन में नगरपालिका के दबंग सभासदों की दबंगई आई सामने
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देखिए मजेदार जमीन स्तर की खबर हमारे साथ। अगर हमारी खबर अच्छी लगे तो हमें लाइक कमेंट और फॉलो जरूर करें
    1
    देखिए मजेदार जमीन स्तर की खबर हमारे साथ। अगर हमारी खबर अच्छी लगे तो हमें लाइक कमेंट और फॉलो जरूर करें
    user_Ramlakhan Namdev
    Ramlakhan Namdev
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by राजीव कुमार
    1
    Post by राजीव कुमार
    user_राजीव कुमार
    राजीव कुमार
    Court reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • राठ में एक दहेज से भरी पिकअप में आग लग गई, जिससे करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अलकछवा-खजली की रहने वाली वर्षा ठाकुर की शादी शारदा पैलेस में संपन्न हुई थी, और दहेज का सामान पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से अलमारी, सोफा, टीवी, फ्रिज, कूलर, आटा-दाल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में जल रही चिंगारी से आग पिकअप तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी के मुताबिक 👇👇👇👇 गाड़ी मालिक सुनील कुमार S/O श्याम बाबू हरसुंडी रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    राठ में एक दहेज से भरी पिकअप में आग लग गई, जिससे करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अलकछवा-खजली की रहने वाली वर्षा ठाकुर की शादी शारदा पैलेस में संपन्न हुई थी, और दहेज का सामान पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी।
आग लगने से अलमारी, सोफा, टीवी, फ्रिज, कूलर, आटा-दाल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में जल रही चिंगारी से आग पिकअप तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक
👇👇👇👇
गाड़ी मालिक सुनील कुमार S/O श्याम बाबू हरसुंडी
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राठ। थाना राठ क्षेत्र अन्तर्गत ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 58 वर्षीय हरिश्चंद्र मिश्रा, मान बहादुर मिश्रा निवासी ग्राम खेड़ा शिलाजीत थाना जरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी राठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    राठ। थाना राठ क्षेत्र अन्तर्गत  ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में  मोटरसाइकिल सवार 58 वर्षीय हरिश्चंद्र मिश्रा, मान बहादुर मिश्रा निवासी ग्राम खेड़ा शिलाजीत थाना जरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी राठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Sameer mirja
    Sameer mirja
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मौदहा जनगणना को लेकर अध्यापकों का प्रशिक्षण शुरू ➡️ नगरपालिका के मीटिंग हाल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ➡️ शिक्षकों को डोर-टू-डोर सर्वे व प्रपत्र भरने की दी जा रही जानकारी ➡️ मोबाइल एप के माध्यम से डाटा अपलोड करने का भी प्रशिक्षण ➡️ पहली बैच 22 अप्रैल तक, दूसरी बैच 26 अप्रैल से होगी शुरू ➡️ करीब आधा सैकड़ा शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल
    1
    मौदहा जनगणना को लेकर अध्यापकों का प्रशिक्षण शुरू
➡️ नगरपालिका के मीटिंग हाल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
➡️ शिक्षकों को डोर-टू-डोर सर्वे व प्रपत्र भरने की दी जा रही जानकारी
➡️ मोबाइल एप के माध्यम से डाटा अपलोड करने का भी प्रशिक्षण
➡️ पहली बैच 22 अप्रैल तक, दूसरी बैच 26 अप्रैल से होगी शुरू
➡️ करीब आधा सैकड़ा शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हो रही जनता के साथ नाइंसाफी के खिलाफ विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर के समाज सेवायों के साथ मिलकर समजसेवी अरशद मामा ने दिया उप जिला अधिकारी को ज्ञापन
    1
    हो रही जनता के साथ नाइंसाफी  के खिलाफ विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर के समाज सेवायों के साथ मिलकर समजसेवी अरशद मामा ने दिया उप जिला अधिकारी को ज्ञापन
    user_अरशद मामा
    अरशद मामा
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के मुस्करा के पहाड़ी गांव में नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइनें सूखी पड़ी हैं, जिससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक शुरू नहीं हुई। उन्हें चोहड़ों (गड्ढों/तालाबों) का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। सरकार ने इस योजना के लिए भारी भरकम बजट आवंटित किया था, लेकिन परिणाम शून्य है। ग्रामीण पानी के लिए चंदा जुटा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
    1
    हमीरपुर जिले के मुस्करा के पहाड़ी गांव में नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइनें सूखी पड़ी हैं, जिससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक शुरू नहीं हुई। उन्हें चोहड़ों (गड्ढों/तालाबों) का गंदा पानी पीना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। सरकार ने इस योजना के लिए भारी भरकम बजट आवंटित किया था, लेकिन परिणाम शून्य है। ग्रामीण पानी के लिए चंदा जुटा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.