logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गधियावा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर दबंग के अवैध कब्जे के चलते कई घरों का रास्ता बंद,शिकायत मुख्यमंत्री से* *हल्का लेखपाल कानूनगो से किस तरह बात कर रहे हैं दबंग जिसका वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल* *मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, यसडीएम,थाना अध्यक्ष से की जा चुकी लिखित में शिकायत फिर भी नहीं मिल रहा रास्ता* *बाबा के राज में सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं हटा पा रहे अधिकारी क्या माना जाए इसमें अधिकारियों की भूमिका लग रही संदिग्ध* *हल्का लेखपाल आठ सालों से जमे है ग्राम सभा में जानकारी से पता चला कानूनगो है करीबी तो क्या यह भी वजह से नहीं मिल पा रहा लोगो को रास्ता* *स्कूल जाने के लिए बच्चों की गाड़ी नहीं पहुंच पाती घर तक बच्चों को घर से दूर चलकर जाना है पड़ता इतनी समस्या के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मस्त* *कब्जा किए लोगो की हर किसी बड़े नेता से संपर्क बड़े नेता से संपर्क होने की कारण क्या नहीं मिलेगा गांव वालों को रास्ता* प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव में उसर खाते की जमीन पर गांव के कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। इसी से होकर गांव के करीब कई घरों का एकमात्र आने जाने का रास्ता है। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर छप्पर पीलर व दीवार आदि बनाकर कब्जा कर लिया है। जिससे उनके आने-जाने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से देखना है क्या गांव वालों को मिल पाएगा रास्ता या फिर होगी अधिकारियों द्वारा दबाव में लीपापोती,,,,,

6 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

*गधियावा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर दबंग के अवैध कब्जे के चलते कई घरों का रास्ता बंद,शिकायत मुख्यमंत्री से* *हल्का लेखपाल कानूनगो से किस तरह बात कर रहे हैं दबंग जिसका वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल* *मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, यसडीएम,थाना अध्यक्ष से की जा चुकी लिखित में शिकायत फिर भी नहीं मिल रहा रास्ता* *बाबा के राज में सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं हटा पा रहे अधिकारी क्या माना जाए इसमें अधिकारियों की भूमिका लग रही संदिग्ध* *हल्का लेखपाल आठ सालों से जमे है ग्राम सभा में जानकारी से पता चला कानूनगो है करीबी तो क्या यह भी वजह से नहीं मिल पा रहा लोगो को रास्ता* *स्कूल जाने के लिए बच्चों की गाड़ी नहीं पहुंच पाती घर तक बच्चों को घर से दूर चलकर जाना है पड़ता इतनी समस्या के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मस्त* *कब्जा किए लोगो की हर किसी बड़े नेता से संपर्क बड़े नेता से संपर्क होने की कारण क्या नहीं मिलेगा गांव वालों को रास्ता* प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव में उसर खाते की जमीन पर गांव के कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। इसी से होकर गांव के करीब कई घरों का एकमात्र आने जाने का रास्ता है। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर छप्पर पीलर व दीवार आदि बनाकर कब्जा कर लिया है। जिससे उनके आने-जाने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से देखना है क्या गांव वालों को मिल पाएगा रास्ता या फिर होगी अधिकारियों द्वारा दबाव में लीपापोती,,,,,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पुलिस की गुंडागर्दी: शिकायतकर्ता को ही धक्का देकर चौकी से भगाया, वीडियो वायरल पट्टी (प्रतापगढ़)। जनपद में पुलिस के अमानवीय व्यवहार का एक और मामला सामने आया है, जहां चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को ही चौकी इंचार्ज ने अपमानित कर बाहर निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रामपुर खंगाल गांव निवासी दुर्गेश शर्मा, जो मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं, को करीब पखवाड़े पहले सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर बर्तन, गहने, नगदी व राशन समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने आसपास के कुछ संदिग्ध युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस लगातार जांच के नाम पर उसे टालती रही। मंगलवार शाम जब दुर्गेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ पृथ्वीगंज चौकी पर प्रगति जानने पहुंचे, तो आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें देखते ही अभद्रता शुरू कर दीं और चौकी से बाहर भगा दिया। वायरल वीडियो में पीड़ित एसपी से शिकायत करने की बात करता नजर आता है, जिस पर चौकी इंचार्ज का जवाब भी चौंकाने वाला है—“वो भी हमें ही जांच के लिए कहेंगे।” मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे से वायरल हो रहे इस वीडियो ने पुलिस के रवैये की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और कार्रवाई की मांग उठने लगी है। बताया जाता है कि संबंधित चौकी इंचार्ज का विवादों से पुराना नाता रहा है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान भी उनका नाम मारपीट और विवादों में सामने आया था, जहां एक घटना में उनकी वर्दी तक फाड़े जाने की नौबत आ गई थी। शिकायतकर्ताओं से टकराव की यह प्रवृत्ति अब पृथ्वीगंज चौकी में भी खुलकर सामने आ रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की चुप्पी सवालों के घेरे में है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
    1
    पुलिस की गुंडागर्दी: शिकायतकर्ता को ही धक्का देकर चौकी से भगाया, वीडियो वायरल
पट्टी (प्रतापगढ़)। जनपद में पुलिस के अमानवीय व्यवहार का एक और मामला सामने आया है, जहां चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को ही चौकी इंचार्ज ने अपमानित कर बाहर निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
रामपुर खंगाल गांव निवासी दुर्गेश शर्मा, जो मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं, को करीब पखवाड़े पहले सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर बर्तन, गहने, नगदी व राशन समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने आसपास के कुछ संदिग्ध युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस लगातार जांच के नाम पर उसे टालती रही।
मंगलवार शाम जब दुर्गेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ पृथ्वीगंज चौकी पर प्रगति जानने पहुंचे, तो आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें देखते ही अभद्रता शुरू कर दीं और चौकी से बाहर भगा दिया। वायरल वीडियो में पीड़ित एसपी से शिकायत करने की बात करता नजर आता है, जिस पर चौकी इंचार्ज का जवाब भी चौंकाने वाला है—“वो भी हमें ही जांच के लिए कहेंगे।”
मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे से वायरल हो रहे इस वीडियो ने पुलिस के रवैये की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
बताया जाता है कि संबंधित चौकी इंचार्ज का विवादों से पुराना नाता रहा है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान भी उनका नाम मारपीट और विवादों में सामने आया था, जहां एक घटना में उनकी वर्दी तक फाड़े जाने की नौबत आ गई थी। शिकायतकर्ताओं से टकराव की यह प्रवृत्ति अब पृथ्वीगंज चौकी में भी खुलकर सामने आ रही है।
फिलहाल इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की चुप्पी सवालों के घेरे में है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    12 hrs ago
  • अभियुक्तों को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत सुखई तालाब पुलिया ग्राम नारंगपुर के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों पर जनपद प्रतापगढ़ के थाना पट्टी में पशु निवारण अधि0, पशु क्रूरता अधि0, विस्फोटक अधिनियम, छेडखानी जैसे गंभीर अपराध पंजीकृत है पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेद्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सरनाम सिंह मय हमराह उ0नि0 श्रीप्रकाश राय, आरक्षी केहरी सिंह, आरक्षी हरिकेश पाल द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत सुखई तालाब पुलिया ग्राम नारंगपुर के पास से 02 अभियुक्तों, 01. अमित पांडेय उर्फ बबलू पांडेय पुत्र परशुराम पांडेय उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम महदहा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ, 02. लालचन्द्र सरोज उर्फ कुन्टल पुत्र सहतूराम सरोज उम्र 42 वर्ष नि0 लखनूडीह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ को 05 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 05 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 102/2026 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 1908 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज की गई । गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण 01. अमित पांडेय उर्फ बबलू पांडेय पुत्र परशुराम पांडेय उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम महदहा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ । 02. लालचन्द्र सरोज उर्फ कुन्टल पुत्र सहतूराम सरोज उम्र 42 वर्ष नि0 लखनूडीह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।
    1
    अभियुक्तों को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत सुखई तालाब पुलिया ग्राम नारंगपुर के पास से गिरफ्तार किया गया
अभियुक्तों पर जनपद प्रतापगढ़ के थाना पट्टी में पशु निवारण अधि0, पशु क्रूरता अधि0, विस्फोटक अधिनियम, छेडखानी जैसे गंभीर अपराध पंजीकृत है
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ  दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेद्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सरनाम सिंह मय हमराह उ0नि0 श्रीप्रकाश राय, आरक्षी केहरी सिंह, आरक्षी हरिकेश पाल द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत सुखई तालाब पुलिया ग्राम नारंगपुर के पास से 02 अभियुक्तों, 01. अमित पांडेय उर्फ बबलू पांडेय पुत्र परशुराम पांडेय उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम महदहा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ, 02. लालचन्द्र सरोज उर्फ कुन्टल पुत्र सहतूराम सरोज उम्र 42 वर्ष नि0 लखनूडीह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ को 05 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। 
अभियुक्तों के पास से 05 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 102/2026 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 1908 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
01. अमित पांडेय उर्फ बबलू पांडेय पुत्र परशुराम पांडेय उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम महदहा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ । 
02. लालचन्द्र सरोज उर्फ कुन्टल पुत्र सहतूराम सरोज उम्र 42 वर्ष नि0 लखनूडीह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by PUBLIC TALK NEWS
    1
    Post by PUBLIC TALK NEWS
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पेट्रोल टंकी पर लगी लंबी लाइन जौनपुर बदलापुर तहसील क्षेत्र कें घनश्यामपुर बाजार के पास स्थित देवरामपुर पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है लोग अपवाहों के चलते भारी संख्या में पेट्रोल भरवा रहे हैं
    1
    पेट्रोल टंकी पर लगी लंबी लाइन
जौनपुर बदलापुर तहसील क्षेत्र कें घनश्यामपुर बाजार के पास स्थित देवरामपुर पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है लोग अपवाहों के चलते भारी संख्या में पेट्रोल भरवा रहे हैं
    user_रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    रामू गौतम (DB7 News) जौनपुर उत्तर प्रदेंश
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.