logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फिजूलखर्ची पर रोक, संस्कारों संग 7 जोड़े बने हमसफर पंचाल समाज के 12वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में गूंजे मंगल गीत सीमलवाड़ा। चौथिया चौरासी पंचाल समाज का 12वां सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को विश्वकर्मा मंदिर उंडवा में भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। सम्मेलन में समाज के 7 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर हमसफर बने। आयोजन में समाजबंधुओं, अतिथियों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सुबह 8 बजे से मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश स्थापना के साथ हुई। इसके बाद मंडप मुहूर्त, गृह शांति, हस्तमिलाप सहित विभिन्न वैवाहिक रस्में विधिवत संपन्न कराई गईं। पूरे मंदिर परिसर में मंगल गीतों, शुभकामनाओं और उत्साह का माहौल बना रहा। विवाह उपरांत नवदंपत्तियों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारीलाल ननोमा, विधायक प्रत्याशी चौरासी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह आज के समय की बड़ी सामाजिक आवश्यकता है। इससे समाज में एकता, भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि विवाह में दिखावे और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाकर वही धन बच्चों की शिक्षा, रोजगार और उज्ज्वल भविष्य पर खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने नववधुओं को संस्कारों का संदेश देते हुए कहा कि विवाह के बाद ससुराल ही उनका नया परिवार होता है। सास-ससुर को माता-पिता का दर्जा दें, परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान करें, प्रेम, धैर्य और मधुर व्यवहार से घर को स्वर्ग बनाएं। वहीं वर पक्ष को भी बहू को बेटी समान सम्मान देने और उसे परिवार का अभिन्न हिस्सा मानने की सीख दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचाल कांति भाई रामगढ़ी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समूह लगन समिति अध्यक्ष अमृत भाई पंचाल जलाई, शिवा भाई पंचाल छाणी, कांतिभाई पंचाल रामसौर, जयंती भाई पंचाल उंडवा, मथुर भाई पंचाल मोटीमोयडी, कनुभाई पंचाल, किशन कुमार पंचाल जीतपुर, सरपंच जेमाभाई उंडवा, रसिक भाई पंचाल, नटवरलाल पंचाल लिखी, देवेंद्र सिंह सोलंकी पीठ एवं राजेश प्रजापत लिखी उपस्थित रहे। समाज के दानदाताओं द्वारा नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग की 101 छोटी-बड़ी वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की गईं। साथ ही चांदी के उपहार देकर नवदंपत्तियों का सम्मान किया गया। इससे नवदंपत्तियों को नए जीवन की शुरुआत में उपयोगी सहयोग मिला। सामूहिक विवाह के भोजनदाता के रूप में कांतिभाई पंचाल रामगढ़ी रहे, जिनका समाज द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति कार्यकर्ता सुरेश भचडिया, रमेश भाई पंचाल एनआरआई, जिग्नेश पंचाल, जितेन पंचाल, भरत भाई पंचाल, कांतिभाई पंचाल पटेल ढूंढ़ा, सुरेश जलाई, जगदीश रामसौर, डायाभाई सरथूना एवं धर्मेंद्र डीटवास का सराहनीय योगदान रहा। अतिथियों का स्वागत अमृतलाल पंचाल ने किया, जबकि आभार विशाल पंचाल डीटवास ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज पंचाल द्वारा किया गया। यह आयोजन समाज में सादगीपूर्ण विवाह, बेटी सम्मान, संस्कारों की परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।

9 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

फिजूलखर्ची पर रोक, संस्कारों संग 7 जोड़े बने हमसफर पंचाल समाज के 12वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में गूंजे मंगल गीत सीमलवाड़ा। चौथिया चौरासी पंचाल समाज का 12वां सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को विश्वकर्मा मंदिर उंडवा में भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। सम्मेलन में समाज के 7 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर हमसफर बने। आयोजन में समाजबंधुओं, अतिथियों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सुबह 8 बजे से मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश स्थापना के साथ हुई। इसके बाद मंडप मुहूर्त, गृह शांति, हस्तमिलाप सहित विभिन्न वैवाहिक रस्में विधिवत संपन्न कराई गईं। पूरे मंदिर परिसर में मंगल गीतों, शुभकामनाओं और उत्साह का माहौल बना रहा। विवाह उपरांत नवदंपत्तियों के

लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारीलाल ननोमा, विधायक प्रत्याशी चौरासी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह आज के समय की बड़ी सामाजिक आवश्यकता है। इससे समाज में एकता, भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि विवाह में दिखावे और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाकर वही धन बच्चों की शिक्षा, रोजगार और उज्ज्वल भविष्य पर खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने नववधुओं को संस्कारों का संदेश देते हुए कहा कि विवाह के बाद ससुराल ही उनका नया परिवार होता है। सास-ससुर को माता-पिता का दर्जा दें, परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान करें,

प्रेम, धैर्य और मधुर व्यवहार से घर को स्वर्ग बनाएं। वहीं वर पक्ष को भी बहू को बेटी समान सम्मान देने और उसे परिवार का अभिन्न हिस्सा मानने की सीख दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचाल कांति भाई रामगढ़ी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समूह लगन समिति अध्यक्ष अमृत भाई पंचाल जलाई, शिवा भाई पंचाल छाणी, कांतिभाई पंचाल रामसौर, जयंती भाई पंचाल उंडवा, मथुर भाई पंचाल मोटीमोयडी, कनुभाई पंचाल, किशन कुमार पंचाल जीतपुर, सरपंच जेमाभाई उंडवा, रसिक भाई पंचाल, नटवरलाल पंचाल लिखी, देवेंद्र सिंह सोलंकी पीठ एवं राजेश प्रजापत लिखी उपस्थित रहे। समाज के दानदाताओं द्वारा नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग की 101 छोटी-बड़ी वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की गईं। साथ ही चांदी के उपहार देकर नवदंपत्तियों

का सम्मान किया गया। इससे नवदंपत्तियों को नए जीवन की शुरुआत में उपयोगी सहयोग मिला। सामूहिक विवाह के भोजनदाता के रूप में कांतिभाई पंचाल रामगढ़ी रहे, जिनका समाज द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति कार्यकर्ता सुरेश भचडिया, रमेश भाई पंचाल एनआरआई, जिग्नेश पंचाल, जितेन पंचाल, भरत भाई पंचाल, कांतिभाई पंचाल पटेल ढूंढ़ा, सुरेश जलाई, जगदीश रामसौर, डायाभाई सरथूना एवं धर्मेंद्र डीटवास का सराहनीय योगदान रहा। अतिथियों का स्वागत अमृतलाल पंचाल ने किया, जबकि आभार विशाल पंचाल डीटवास ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज पंचाल द्वारा किया गया। यह आयोजन समाज में सादगीपूर्ण विवाह, बेटी सम्मान, संस्कारों की परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गामड़ी देवल में महिलाओं के साथ बर्बरता, सीसीटीवी में कैद हुई पड़ोसियों की करतूत, आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिले के गामड़ी देवल क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ दबंग पड़ोसियों ने दो निहत्थी महिलाओं पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस पूरी वारदात का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार आरोपी महिलाओं के बाल खींचकर उन्हें घसीट रहे हैं और उन पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। घटना के 2 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है और पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ​जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते 25 अप्रैल की है। पीड़िता रागिनी भट्ट (26) और बालकन्या (58) अपने घर पर मौजूद थीं, तभी पड़ोसियों ने बिना किसी ठोस कारण के उन पर हमला बोल दिया। फुटेज में हमलावरों की बर्बरता स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिसमें वे महिलाओं को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। घटना के तुरंत बाद पीड़ितों ने सदर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया है। ​हैरानी की बात यह है कि पुख्ता सबूत होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय प्रदान किया जाए।
    2
    गामड़ी देवल में महिलाओं के साथ बर्बरता, सीसीटीवी में कैद हुई पड़ोसियों की करतूत, आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। जिले के गामड़ी देवल क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ दबंग पड़ोसियों ने दो निहत्थी महिलाओं पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस पूरी वारदात का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार आरोपी महिलाओं के बाल खींचकर उन्हें घसीट रहे हैं और उन पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। घटना के 2 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है और पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
​जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते 25 अप्रैल की है। पीड़िता रागिनी भट्ट (26) और बालकन्या (58) अपने घर पर मौजूद थीं, तभी पड़ोसियों ने बिना किसी ठोस कारण के उन पर हमला बोल दिया। फुटेज में हमलावरों की बर्बरता स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिसमें वे महिलाओं को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। घटना के तुरंत बाद पीड़ितों ने सदर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया है।
​हैरानी की बात यह है कि पुख्ता सबूत होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय प्रदान किया जाए।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कुशलगढ़ नगर के बावलिया खार स्थित हिरण नदी किनारे बने सत्यवीर तेजाजी महाराज धाम पर आयोजित दो दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन महायज्ञ, विशेष हवन, महाआरती एवं विशाल महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। महोत्सव के प्रधान आचार्य पंकज जोशी के निर्देशन में पंडित ललित जोशी एवं सहायक पंडित रूपकिशोर चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन, मातृका, वास्तु, योगिनी, नवग्रह एवं रुद्र पूजन सहित विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए। महारुद्र हवन के बाद महाआरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल एवं पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामराज चौधरी ने भाग लेकर आरती की तथा पूर्णाहुति में मंत्र पुष्पांजलि अर्पित की। दोनों अधिकारियों ने आयोजन को समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सामाजिक समरसता बढ़ाने वाला बताया। समिति की अध्यक्ष गोरी बुआ के सानिध्य में आयोजित महोत्सव को सफल बनाने में बाबूलाल कच्छावा, नारायण लाल पांचाल, शांतिलाल चौहान, भैरू भाई एवं नारायण लाल बारोडिया सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। थांदला (एमपी) से आए श्रद्धालुओं व नगरवासियों ने भी सहयोग दिया। समाजसेवी सुधीर प्रीति स्वर्णकार ने रात्रि आरती में भाग लिया। अंत में महाप्रसादी के साथ आयोजन का सफल समापन हुआ।
    1
    कुशलगढ़ नगर के बावलिया खार स्थित हिरण नदी किनारे बने सत्यवीर तेजाजी महाराज धाम पर आयोजित दो दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन महायज्ञ, विशेष हवन, महाआरती एवं विशाल महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।
महोत्सव के प्रधान आचार्य पंकज जोशी के निर्देशन में पंडित ललित जोशी एवं सहायक पंडित रूपकिशोर चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन, मातृका, वास्तु, योगिनी, नवग्रह एवं रुद्र पूजन सहित विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए। महारुद्र हवन के बाद महाआरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल एवं पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामराज चौधरी ने भाग लेकर आरती की तथा पूर्णाहुति में मंत्र पुष्पांजलि अर्पित की। दोनों अधिकारियों ने आयोजन को समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सामाजिक समरसता बढ़ाने वाला बताया।
समिति की अध्यक्ष गोरी बुआ के सानिध्य में आयोजित महोत्सव को सफल बनाने में बाबूलाल कच्छावा, नारायण लाल पांचाल, शांतिलाल चौहान, भैरू भाई एवं नारायण लाल बारोडिया सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। थांदला (एमपी) से आए श्रद्धालुओं व नगरवासियों ने भी सहयोग दिया।
समाजसेवी सुधीर प्रीति स्वर्णकार ने रात्रि आरती में भाग लिया। अंत में महाप्रसादी के साथ आयोजन का सफल समापन हुआ।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • BJP विधायक अनुपमा जायसवाल उस वक्त हादसे का शिकार हो गईं, जब अखिलेश-राहुल का पुतला फूंका जा रहा था। बताया जा रहा है कि आग अचानक भड़क उठी, जिसकी चपेट में आने से उनका चेहरा झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत को लेकर ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह घटना उस समय हुई जब अखिलेश यादव और राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। घटना के बाद सुरक्षा और एहतियात को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    BJP विधायक अनुपमा जायसवाल उस वक्त हादसे का शिकार हो गईं, जब अखिलेश-राहुल का पुतला फूंका जा रहा था। बताया जा रहा है कि आग अचानक भड़क उठी, जिसकी चपेट में आने से उनका चेहरा झुलस गया।
मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत को लेकर ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
यह घटना उस समय हुई जब अखिलेश यादव और राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था।
घटना के बाद सुरक्षा और एहतियात को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_Bherulal Damor
    Bherulal Damor
    सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा, झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में दी आहुतियां, उपखंड अधिकारी व पंचायत समिति विकास अधिकारी ने लिया दर्शन लाभ, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज के मंदिर पर दो दिवसीय धर्म की गंगा बही, तेजाजी मंदिर पर आचार्य पंडित रुप किशोर चतुर्वेदी, आचार्य पंडित पंकज जोशी, आचार्य ललित जोशी ने विधि-विधान पूर्वक पुजा अर्चना कर यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दिलवाईं मुख्य यजमान झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दी व पुन्य का लाभ प्राप्त किया इस धार्मिक अनुष्ठान में झाला दंपति में दर्शिल सिंह झाला दंपति दादा पोते ने भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया वहीं आज कुशलगढ़ की पुन्य धरा पर स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई,इस मोके पर थांदला से तेजाजी के भक्त व मोहकमपुरा सहित आस पास के भक्त मौजूद रहे आरती व यज्ञ में आहुति व आरती के पावन अवसर पर कुशलगढ़ उप खंड अधिकारी,व पंचायत समिति कुशलगढ़ के विकास अधिकारी अध्यक्ष किन्नर गोरी बुआ समस्त तेजाजी महाराज व दशा माता मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता कुशलगढ़ नगरवासी महिलाएं सहित बड़ी संख्या में धर्म की वैतरणी में डुबकी लगाई,तथा भंडारे का आयोजन किया गया इस मौके पर गौ भक्तो ने धार्मिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व 27अप्रेल को गौ माता को सम्मान दिलाने वाले पतरक वितरित किए व आव्हान किया कि गौ माता को सम्मान दिलाने सभी को निमंत्रण दिया
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा,
झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में दी आहुतियां, उपखंड अधिकारी व पंचायत समिति विकास अधिकारी ने लिया दर्शन लाभ,
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज के मंदिर पर दो दिवसीय धर्म की गंगा बही, तेजाजी मंदिर पर आचार्य पंडित रुप किशोर चतुर्वेदी, आचार्य पंडित पंकज  जोशी, आचार्य ललित जोशी ने विधि-विधान पूर्वक पुजा अर्चना कर यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दिलवाईं मुख्य यजमान झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दी व पुन्य का लाभ प्राप्त किया 
इस धार्मिक अनुष्ठान में झाला दंपति में दर्शिल सिंह झाला दंपति दादा पोते ने भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया वहीं आज कुशलगढ़ की पुन्य धरा पर स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई,इस मोके पर थांदला से तेजाजी के भक्त व मोहकमपुरा सहित आस पास के भक्त मौजूद रहे आरती व यज्ञ में आहुति व आरती के पावन अवसर पर कुशलगढ़ उप खंड अधिकारी,व पंचायत समिति कुशलगढ़ के विकास अधिकारी अध्यक्ष किन्नर गोरी बुआ समस्त तेजाजी महाराज व दशा माता मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता कुशलगढ़ नगरवासी महिलाएं सहित बड़ी संख्या में धर्म की वैतरणी में डुबकी लगाई,तथा भंडारे का आयोजन किया गया  इस मौके पर गौ भक्तो ने धार्मिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व 27अप्रेल को गौ माता को सम्मान दिलाने वाले पतरक वितरित किए  व आव्हान किया कि गौ माता को सम्मान दिलाने सभी को निमंत्रण दिया
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Baba
    1
    Post by Baba
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • प्रतापगढ़ नंद मार्ग किला गेट के सामने नाले में फंसा ट्रैक्टर… JCB ने किया रेस्क्यू ब्रेक फेल होने के बाद नाले में उतरे ट्रैक्टर को निकालने के लिए चला हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन।मौके पर पहुंची JCB मशीन, शुरू हुआ जबरदस्त रेस्क्यू। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर का पहिया तक अलग हो गया था। मौके पर जुटी भीड़, देखने वालों का लगा जमावड़ा। गनीमत रही—इस पूरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई कुछ ही मिनटों की देरी बन सकती थी बड़ा हादसा… लेकिन वक्त पर रेस्क्यू ने बचा ली जान!
    3
    प्रतापगढ़ नंद मार्ग किला गेट के सामने नाले में फंसा ट्रैक्टर… JCB ने किया रेस्क्यू ब्रेक फेल होने के बाद नाले में उतरे ट्रैक्टर को निकालने के लिए चला हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन।मौके पर पहुंची JCB मशीन, शुरू हुआ जबरदस्त रेस्क्यू। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर का पहिया तक अलग हो गया था। मौके पर जुटी भीड़, देखने वालों का लगा जमावड़ा। गनीमत रही—इस पूरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई कुछ ही मिनटों की देरी बन सकती थी बड़ा हादसा… लेकिन वक्त पर रेस्क्यू ने बचा ली जान!
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • विधायक कार्यालय सागवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिले के सागवाड़ा विधानसभा स्थित स्थानीय विधायक कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पटेल और जिला महामंत्री राधाकृष्ण टेलर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके द्वारा बताए गए राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को दोहराया। ​कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और युवाओं की देशव्यापी उपलब्धियों पर विशेष बल दिया। उन्होंने किसानों के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग, स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी और भारतीय त्योहारों के जरिए सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। ​इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम हमें समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। उन्होंने उपस्थित सभी जनों से प्रधानमंत्री के आह्वान पर पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में मांगीलाल, महेश पाटीदार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    विधायक कार्यालय सागवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। जिले के सागवाड़ा विधानसभा स्थित स्थानीय विधायक कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पटेल और जिला महामंत्री राधाकृष्ण टेलर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके द्वारा बताए गए राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को दोहराया।
​कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और युवाओं की देशव्यापी उपलब्धियों पर विशेष बल दिया। उन्होंने किसानों के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग, स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी और भारतीय त्योहारों के जरिए सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
​इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम हमें समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। उन्होंने उपस्थित सभी जनों से प्रधानमंत्री के आह्वान पर पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में मांगीलाल, महेश पाटीदार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • 37 बरस के लंबे इंतजार के बाद आज परतापुर नगरी का सौभाग्य पुनः जगा जब साधना महोदधि आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के मांगलिक सान्निध्य में नगर में एक साथ पांच दीक्षाए संपन्न हुई। सुबह 7बजे ही परतापुर का सुभाष स्टेडियम श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया था और इसके बाद गांव गांव से अपार जन सैलाब उमड़ घुमड़ कर आ हीरहा था। क्या जैन, क्या अजैन हर पंथ, जाति, संप्रदाय ओर समाज में धार्मिक श्रद्धा का मानो ज्वार ही उमड़ पड़ा था। 37वर्ष पूर्व की महावीर जयंती 18अप्रैल 1989 की यादें ताज़ा हो गई जब दादा आचार्य भगवन श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज जी आचार्य प्रसन्न सागरजी सहित इसी स्थान पर इसी नगरी में एक साथ पांच दीक्षाए दी थी। ब्रह्मचारी सेवा निवृत वी आर एस शिक्षक, गुरुभक्त संजय भैया जी दोसी ने गुरुदेव द्वारा मंत्रोच्चार से दीक्षित हो कर जब अपने वस्त्र उतार फेंके तो पंडाल में अपार जन समूह जय जय कार कर उठा। ये त्याग, भक्ति, वैराग्य ओर तप साधना की पराकाष्ठा थी। ब्रह्म मुहूर्त में आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी ने संजय भैया जी दोसी का केशलोंचन किया। शोभा यात्रा वैराग्य भावो के साथ खेल मैदान पहुंची, समाज ओर परिजनों की परमिशन के साथ ही संजय दोसी भैयाजी मुनि श्री सामायिक सागर जी महाराज बन गए। वास्तव में जैन दर्शन पाषाण को परमात्मा ओर आत्मा को भगवान बनाने की कला है। यहां कोई भी व्यक्ति परमात्मा बनने के पथ पर अग्रसर हो सकता है। आयोजन के दौरान कई भावुक पल भी आए पर किसी भी दीक्षार्थी के कदम एक क्षण को भी नहीं डगमगाए। संघस्थ क्षुल्लक अर्घ सागरजी ने आज मुनि दीक्षा ग्रहण कर मुनि श्री अर्ध सागरजी महाराज नाम धारण किया। क्षुल्लिका धर्म प्रभा माताजी आर्यिका श्री धर्म प्रभा माताजी बनी। इसी क्रम में परतापुर की संघस्थ आर्यिका ज्ञानप्रभा माताजी को आज गणिनी ज्ञान प्रभा माताजी के रूप में प्रतिष्ठापित किया गया। परतापुर से गणिनी माताजी का दर्जा पाने वाली वो प्रथम आर्यिका बन गई है। आज कनक दीदी ने क्षुल्लिका दीक्षा ग्रहण कर 105श्रीद्रव्यप्रभा माताजी बनी। परतापुर के पचौरी परिवार की बड़ी बहु ओर 1989में आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज की मुनि दीक्षा के दौरान उनकी धर्म माता बनी सुशीला देवी को आज गुरुदेव ने क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान कर श्री भाव प्रभा माताजी नाम दिया। सुबह 7बजे से प्रारंभ भव्य ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव अपरान्ह 11.50ए.एम तक चला। सभा को आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी ने संबोधित किया, सभी दीक्षार्थियों ने भी अपनी भावांजलि अर्पित की। ब्र. अरुण भैया के शानदार संयोजन ने आयोजन मे चार चांद लगा दिए।
    2
    37 बरस के लंबे इंतजार के बाद आज परतापुर नगरी का सौभाग्य पुनः जगा जब साधना महोदधि आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के मांगलिक सान्निध्य में नगर में एक साथ पांच दीक्षाए संपन्न हुई।
सुबह 7बजे ही परतापुर का सुभाष स्टेडियम श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया था और इसके बाद गांव गांव से अपार जन सैलाब उमड़ घुमड़ कर आ हीरहा था। क्या जैन, क्या अजैन हर पंथ, जाति, संप्रदाय ओर समाज में धार्मिक श्रद्धा का मानो ज्वार ही उमड़ पड़ा था।
37वर्ष पूर्व की महावीर जयंती 18अप्रैल 1989 की यादें ताज़ा हो गई जब दादा आचार्य भगवन श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज जी आचार्य प्रसन्न सागरजी सहित इसी स्थान पर इसी नगरी में एक साथ पांच दीक्षाए दी थी।
ब्रह्मचारी सेवा निवृत वी आर एस शिक्षक, गुरुभक्त संजय भैया जी दोसी ने गुरुदेव द्वारा मंत्रोच्चार से दीक्षित हो कर जब अपने वस्त्र उतार फेंके तो पंडाल में अपार जन समूह जय जय कार कर उठा। ये त्याग, भक्ति, वैराग्य ओर तप साधना की पराकाष्ठा थी। ब्रह्म मुहूर्त में आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी ने संजय भैया जी दोसी का केशलोंचन किया। शोभा यात्रा वैराग्य भावो के साथ खेल मैदान पहुंची, समाज ओर परिजनों की परमिशन के साथ ही संजय दोसी भैयाजी मुनि श्री सामायिक सागर जी महाराज बन गए। वास्तव में जैन दर्शन पाषाण को परमात्मा ओर आत्मा को भगवान बनाने की कला है। यहां कोई भी व्यक्ति परमात्मा बनने के पथ पर अग्रसर हो सकता है। आयोजन के दौरान कई भावुक पल भी आए पर किसी भी दीक्षार्थी के कदम एक क्षण को भी नहीं डगमगाए।
संघस्थ क्षुल्लक अर्घ सागरजी ने आज मुनि दीक्षा ग्रहण कर मुनि श्री अर्ध सागरजी महाराज नाम धारण किया। क्षुल्लिका धर्म प्रभा माताजी आर्यिका श्री धर्म प्रभा माताजी बनी।
इसी क्रम में परतापुर की संघस्थ आर्यिका ज्ञानप्रभा माताजी को आज गणिनी ज्ञान प्रभा माताजी के रूप में प्रतिष्ठापित किया गया। परतापुर से गणिनी माताजी का दर्जा पाने वाली वो प्रथम आर्यिका बन गई है।
आज कनक दीदी ने क्षुल्लिका दीक्षा ग्रहण कर 105श्रीद्रव्यप्रभा माताजी बनी।
परतापुर के पचौरी परिवार की बड़ी बहु ओर 1989में आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज की मुनि दीक्षा के दौरान उनकी धर्म माता बनी सुशीला देवी को आज गुरुदेव ने क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान कर श्री भाव प्रभा माताजी नाम दिया।
सुबह 7बजे से प्रारंभ भव्य ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव अपरान्ह 11.50ए.एम तक चला।
सभा को आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी ने संबोधित किया, सभी दीक्षार्थियों ने भी अपनी भावांजलि अर्पित की। ब्र. अरुण भैया के शानदार संयोजन ने आयोजन मे चार चांद लगा दिए।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजस्थान सरकार ने हर घर नल योजना के तहत जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए पानी की सुचारू व्यवस्था हो इसी मध्य नजर जल मिशन 2 के तहत प्रतापगढ़ में जहां पानी की आवश्यकता को देखते हुए सुचारु व्यवस्था करना शुनिश्चित करना था परंतु ज्ञात हो प्रतापगढ़ में पाइप लाइनिंग का कार्य कई समय से चल रहा वह कहीं नई कॉलोनी में लाइनिंग डाल दी गई परंतु वार्ड नंबर 3 के महताब शाह वली दरगाह का सप्लाई लाइन नहीं जोड़ना वह अन्य वार्ड क्षेत्र रंगास्वामी बस्ती मेघवाल बस्ती आशापुरी माता एरिया वह मल्टी ना पनघट ना हैंड पंप व नहीं टैंकर व्यवस्था सिर्फ सरकारी कुछ नालों पर आश्रित व दूर-दूर भटक कर पाने की व्यवस्था करती बस्तियां जिम्मेदार चुप वह विडंबना जिला कलेक्टर कार्यालय केसामने की बस्तियां पानी के लिए दर-दर भटकते रामचंद्र राणा
    1
    राजस्थान सरकार ने हर घर नल योजना के तहत जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए पानी की सुचारू व्यवस्था हो इसी मध्य नजर जल मिशन 2 के तहत प्रतापगढ़ में जहां पानी की आवश्यकता को देखते हुए सुचारु व्यवस्था करना शुनिश्चित करना था परंतु ज्ञात हो प्रतापगढ़ में पाइप लाइनिंग का कार्य कई समय से चल रहा वह कहीं नई कॉलोनी में लाइनिंग डाल दी गई परंतु वार्ड नंबर 3 के महताब शाह वली दरगाह का सप्लाई लाइन नहीं जोड़ना वह अन्य वार्ड क्षेत्र रंगास्वामी बस्ती मेघवाल बस्ती आशापुरी माता एरिया वह मल्टी ना पनघट ना हैंड पंप व नहीं टैंकर व्यवस्था सिर्फ सरकारी कुछ नालों पर आश्रित व दूर-दूर भटक कर पाने की व्यवस्था करती बस्तियां जिम्मेदार चुप वह विडंबना जिला कलेक्टर कार्यालय केसामने की बस्तियां पानी के लिए दर-दर भटकते
रामचंद्र राणा
    user_रामचंद्र राणा
    रामचंद्र राणा
    Credit reporting agency प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.