मासिक धर्म स्वच्छता एवं बाल अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित “एक पेड़ बेटी के नाम” के तहत किया पौधारोपण नरसिहपुर। पीएम श्री केन्द्रीय महाविद्यालय नरसिंहपुर में मिशन शक्ति “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं मिशन वात्सल्य समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत बाल अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट 2012 विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। साथ ही “एक पेड़ बेटी के नाम” थीम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत लगभग 120 छात्राओं ने सहभागिता की। महिला एवं बाल विकास विभाग नरसिंहपुर से उपस्थित सहायक संचालक सुश्री प्रांजलि मर्सकोले ने बताया कि मासिक धर्म से जुड़े कई सामाजिक भ्रम एवं वर्जनाएं आज भी प्रचलित हैं, जिन पर खुलकर चर्चा करना आवश्यक है। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर एवं हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) की जानकारी भी छात्राओं से साझा की। स्वास्थ्य विभाग की विषय विशेषज्ञ काउंसलर श्रीमती मृदुला सोनी ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, संतुलित पोषण, सेनेटरी पैड के उपयोग तथा उनके सुरक्षित निपटान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित मासिक चक्र स्वस्थ शरीर का संकेत है और इस विषय पर संकोच नहीं करना चाहिए। बाल संरक्षण अधिकारी श्री सौनिध्य सराठे ने बाल अधिकारों एवं पॉक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा एवं विद्यार्थी जीवन में सुरक्षित रहने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। श्री अमृतांश दुबे ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं अन्य हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमोद पराते, सुश्री निवेदिता, सुश्री मोनिका, श्री सचिन साहू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सामाजिक कार्यकर्ता श्री आशीष विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
मासिक धर्म स्वच्छता एवं बाल अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित “एक पेड़ बेटी के नाम” के तहत किया पौधारोपण नरसिहपुर। पीएम श्री केन्द्रीय महाविद्यालय नरसिंहपुर में मिशन शक्ति “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं मिशन वात्सल्य समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत बाल अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट 2012 विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। साथ ही “एक पेड़ बेटी के नाम” थीम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत लगभग 120 छात्राओं ने सहभागिता की। महिला एवं बाल विकास विभाग नरसिंहपुर से उपस्थित सहायक संचालक सुश्री प्रांजलि मर्सकोले ने बताया कि मासिक धर्म से जुड़े कई सामाजिक भ्रम एवं वर्जनाएं आज भी प्रचलित हैं, जिन पर खुलकर चर्चा करना आवश्यक है। उन्होंने वन
स्टॉप सेंटर एवं हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) की जानकारी भी छात्राओं से साझा की। स्वास्थ्य विभाग की विषय विशेषज्ञ काउंसलर श्रीमती मृदुला सोनी ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, संतुलित पोषण, सेनेटरी पैड के उपयोग तथा उनके सुरक्षित निपटान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित मासिक चक्र स्वस्थ शरीर का संकेत है और इस विषय पर संकोच नहीं करना चाहिए। बाल संरक्षण अधिकारी श्री सौनिध्य सराठे ने बाल अधिकारों एवं पॉक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा एवं विद्यार्थी जीवन में सुरक्षित रहने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। श्री अमृतांश दुबे ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं अन्य हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमोद पराते, सुश्री निवेदिता, सुश्री मोनिका, श्री सचिन साहू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सामाजिक कार्यकर्ता श्री आशीष विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
- मांझी समाज के ज्ञापन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिया भरोसा कहा हो रही है निष्पक्ष जांच1
- पटेरा- पटेरा में बीज वितरण घोटले का आरोप1
- दमोह- लोकयुक्त की गिरफ्त मे आए रिश्वतखोर रोजगार सहायक,8 हजार की रिश्वत की लेते हुए गिरफ्तार1
- गाडरवारा-साईंखेड़ा स्टेट हाईवे-44 पर किसानों का चक्का जाम, देवरी वेयरहाउस के सामने रोका आवागमन गाडरवारा-साईंखेड़ा स्टेट हाईवे-44 पर किसानों का चक्का जाम, देवरी वेयरहाउस के सामने रोका आवागमन साईंखेड़ा/गाडरवारा। गाडरवारा-साईंखेड़ा स्टेट हाईवे-44 पर देवरी वेयरहाउस के सामने किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया। किसानों के सड़क पर उतरने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हुआ। चक्का जाम की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। किसान सड़क पर एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। किसानों का कहना है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। हाईवे पर जाम लगने से गाडरवारा और साईंखेड़ा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचने की जानकारी है। अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा कर जाम समाप्त कराने और यातायात को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक मौके पर किसानों का प्रदर्शन जारी रहने की जानकारी मिली।1
- नरसिंहपुर - युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मांझी समाज ने ASP से की कार्यवाही की मांग कोतवाली थाना अंतर्गत किसानी वार्ड निवासी करन रैकवार की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी जिसके वाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और जिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया था वही कोतवाली पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी लेकिन अब परिजनों का आरोप हैं कि उनकी सुनवाई नही हो रही और न कोई FIR दर्ज की गई मामले की गम्भीरता को देखते हुए मांझी समाज संगठन ने शनिवार एसपी ऑफिस पहुँचकर ASP संदीप भूरिया को आवेदन दिया और मामले में कार्यवाही की मांग की।1
- Post by Jyoti soni1
- किसानी वार्ड के युवक की प्रताड़ना से मौत को लेकर मांझी समाज द्वारा दिया गया ज्ञापन निष्पक्ष जांच की मांग1
- नरसिंहपुर: मंदिरों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 100 वर्ष पुरानी प्राचीन मूर्तियां और मशरूका बरामद #narsinghpur1