Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिडिल ईस्ट में तनाव: इजरायली वायु सेना के कमांडर तोमर बार की हत्या का दावा बड़ी खबर: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता टकराव, एयरफोर्स चीफ तोमर बार को लेकर आई ये रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज़: इजरायली वायु सेना के कमांडर तोमर बार पर हमले की खबर, बढ़ सकता है युद्ध का खतरा
Afzal pathan patrakaar
मिडिल ईस्ट में तनाव: इजरायली वायु सेना के कमांडर तोमर बार की हत्या का दावा बड़ी खबर: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता टकराव, एयरफोर्स चीफ तोमर बार को लेकर आई ये रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज़: इजरायली वायु सेना के कमांडर तोमर बार पर हमले की खबर, बढ़ सकता है युद्ध का खतरा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गैस की किल्लत की अफवाहों पर जिलाधिकारी ने किया खंडन, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध प्रयागराज। जिले में गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और आमजन को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर गैस की कमी की अफवाहें फैलायी जा रही हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की खरीद या भंडारण न करें। प्रशासन लगातार आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर रहा है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- बक्शी बाजार मस्जिद क़ाजी़ साहब से भोर में निकाला गया मोमबत्ती की रोशनी में ताबूत हजरत अली1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- प्रयागराज शिवकुटी स्थित श्री नारायण महाप्रभु पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार और प्रतियोगिताओं के साथ किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को महिला शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। विश्व युवक केन्द्र, वसेरा तथा श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल, शिवकुटी के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवारा का समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी, प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार और पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने कहा कि आज भी महिलाओं के सामने कई चुनौतियां मौजूद हैं। इन चुनौतियों का समाधान महिलाओं और पुरुषों को मिलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। विशिष्ट वक्ता प्रभा अग्रवाल, सचिव श्री नारायण आश्रम ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। वहीं मुख्य वक्ता डॉ. विनीता विश्वकर्मा, प्रबंध निदेशक विनीता हॉस्पिटल ने कहा कि स्वस्थ महिला ही सशक्त महिला बन सकती है। कार्यक्रम में डॉ. विनीता विश्वकर्मा, डॉ. नीलम सिंह, रविंदर पाल कौर बिरदी, शिवांगी सिंह, अर्चना शुक्ला, स्मृति मालवीया, प्रिया श्रीवास्तव, नीलिमा रावत, सरिता मिश्रा, प्रभा अग्रवाल, मुन्नी गुप्ता, जूही जायसवाल, रूबी खरे और परिधि घोष को सामाजिक कार्यकर्ता महेश प्रताप सिंह स्मृति महिला शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण में सहयोग के लिए कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को महिला शक्ति प्रेरक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या रविंदर पाल कौर बिरदी ने कहा कि श्री नारायण आश्रम की स्थापना का उद्देश्य ही महिला सशक्तिकरण है और विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ इस दिशा में कई गतिविधियां संचालित की जाती हैं। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- संगम क्षेत्र श्री हनुमान जी का प्राचीन मंदिर जहां आस पास और दूर दराज से काफी संख्या में लोग दर्शन करने प्रतिदिन आते है।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- झूंसी में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक गंभीर घायल प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र के मलावा के पास ट्रक और अर्टिगा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भेज दिया। कार चालक गुलाब सिंह और रोहित को भी हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग कुसेहटा, थाना फूलपुर के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलने पर झूंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। बाकी सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।1