तिलानेस में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, महिला समूहों, किसानों और युवाओं से करेंगे संवाद डेगाना क्षेत्र के ग्राम तिलानेस में 13 और 14 मई 2026 को मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा तय किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 13 मई बुधवार को शाम 4:45 बजे हेलीपेड पर पहुंचेंगे तथा 4:50 बजे हेलीपेड से रवाना होकर 4:55 बजे संवाद स्थल राजकीय महाविद्यालय तिलानेस (डेगाना) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे से 5:40 बजे तक महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद करेंगे। इस दौरान लखपति दीदी, नमो ड्रोन दीदी, कृषि सखी और बैंक सखी सहित विभिन्न समूहों की महिलाओं से चर्चा की जाएगी। इसके बाद शाम 5:45 बजे से 6:25 बजे तक प्रगतिशील किसानों एवं पशुपालकों से संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम 6:30 बजे से 7:15 बजे तक मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं से चर्चा करेंगे। वहीं शाम 7:15 बजे से 8:00 बजे तक ग्राम रथ एवं कला जत्था का अवलोकन करेंगे। इसके बाद रात्रि भोजन और विश्राम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दौरे के दूसरे दिन 14 मई गुरुवार को सुबह 6:00 बजे मुख्यमंत्री प्रातः भ्रमण करेंगे। इसके बाद अल्पाहार एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेंगे। सुबह 8:20 बजे मुख्यमंत्री हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

- रोहिसी गांव में ग्राम रथ अभियान का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने सुनी सरकारी योजनाओं की जानकारी भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान का रोहिसी गांव में स्वागत किया गया। नव निर्मित ग्राम पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र व्यक्तियों से इनका लाभ उठाने की अपील की गई। ग्राम रथ अभियान के रोहिसी पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाएं किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर आमजन अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को सभी योजनाओं की सटीक जानकारी मिल सके। ग्रामीणों ने भी इन योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई और कई लोगों ने मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया के संबंध में प्रश्न पूछे। इस अवसर पर सरपंच राजूराम गॉड, प्रभारी जगदीश माली, राकेश महरिया, राजमल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी जोगाराम अधिकारी और कृषि सुपरवाइजर रामकिशोर चौधरी सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान गांवों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को भी सुना गया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर प्लेट और काले शीशों वाले 6 वाहन जब्त, 75 चालान काटे1
- अजमेर: दरगाह बाजार में आदिल कादरी अतर और परफ्यूम स्टोर की ओपनिंग पर उमड़ा लोगों का जबरदस्त हुजूम अजमेर शरीफ दरगाह के रास्ते दरगाह बाजार धान मंडी में मशहूर ब्रांड आदिल कादरी अतर और परफ्यूम का नया स्टोर खुला। स्टोर ओपनिंग के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि व्यवस्था संभालने के लिए बाउंसर और पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा। आदिल कादरी ने बताया कि उन्हें ख्वाजा गरीब नवाज से गहरी अकीदत है, इसी वजह से अजमेर में उनका चौथा स्टोर खोला गया है। उन्होंने कहा कि अब तक देशभर में 55 स्टोर खुल चुके हैं और गरीब नवाज का करम रहा तो आगे भी नए स्टोर खोले जाएंगे। स्टोर पर ग्राहकों के लिए “2 के साथ 1 फ्री” ऑफर भी रखा गया, जिसका लोगों ने जमकर फायदा उठाया। नए स्टोर में अतर और परफ्यूम की शानदार रेंज उपलब्ध है।1
- अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा के पदाधिकारी और सदस्यों का किया इस्तकबाल अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा के पदाधिकारी और सदस्यों का किया इस्तकबाल अंजुमन मोईनिया हाल पन्नीग्रांम चौक पर अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा हाल ही में हुए चुनाव में जो सदस्य जीत कर आए हैं उन सभी पदाधिकारी और सदस्यों का अजमेर मुस्लिम एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी जिला अजमेर की जानिब से गुल पोशी कर इस्तकबाल किया गया1
- Nali kafi time se khrab padi he1
- अजमेर में टोयोटा शोरूम में देर रात चोरी की कोशिश, कट्टे और हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ओम टोयोटा शोरूम में देर रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाश दीवार फांदकर शोरूम में घुसा और करीब 4 लाख रुपए के महंगे कार पार्ट्स चोरी करने लगा। आरोपी के पास हथियार और कट्टा भी मिला। शोरूम स्टाफ की सतर्कता और सिविल लाइन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूरी वारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्कशॉप का गेट तोड़कर अंदर घुसा था और बैग में कार पार्ट्स भर चुका था। खुद को घिरता देख आरोपी ने कांच तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और स्टाफ ने उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।1
- नागौर के मूंडवा स्थित लाखोलाव सरोवर पर रविवार को शहरवासियों ने सामूहिक श्रमदान किया। पारंपरिक पेयजल के इस स्रोत को शुद्ध करने के लिए घाटों, सीढ़ियों और पानी से कचरा हटाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने इस सामुदायिक स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।1
- किसानों के लंबित भुगतान को लेकर भाजपा नेताओं ने उठाई आवाज1