आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, चालक समेत दो लोगों ने फतेहाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। चालक और वाहन स्वामी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह खाक हो गई। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला को सूचना मिली कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना डौकी प्रभारी सुनीत शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस जांच में पता चला कि एक्सप्रेसवे के 15 किलोमीटर लखनऊ से आगरा आने वाली लाइन पर स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई थी। वाहन चालक धर्मेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी शाहपुर थाना पनकी, कानपुर नगर तथा वाहन स्वामी अनिल पुत्र बीसी मिश्रा निवासी कल्याणपुरम, कानपुर नगर सुरक्षित बाहर निकल आए थे। टोल से पहले ही आने लगी थी तकनीकी खराबी : वाहन स्वामी अनिल ने पुलिस को बताया कि टोल प्लाजा पहुंचने से पहले ही स्कॉर्पियो के इंजन में तकनीकी दिक्कत महसूस हो रही थी। गाड़ी लगातार गर्म हो रही थी और कुछ देर बाद इंजन से धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए दोनों लोग तुरंत वाहन से उतर गए। इसके कुछ ही मिनट बाद स्कॉर्पियो में आग भड़क उठी। सरकारी दस्तावेज जलकर राख : बताया गया कि वाहन में कुछ जरूरी सरकारी दस्तावेज रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर जल गए। हालांकि वाहन में कोई अन्य कीमती सामान मौजूद नहीं था। आग इतनी भीषण थी कि पूरी स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी और पुलिस ने संभाला मोर्चा : घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला उनकी टीम और डौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और स्थिति सामान्य है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

- फतेहाबाद बाईपास पर एक दर्दनाक हादसे में युवक प्रदीप की मौके पर मौत हो गई। वह सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक की चपेट में आ गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।1
- आगरा जिले की डौकी पुलिस ने IPL मैच की हार-जीत पर सट्टा लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके के सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया है, पुलिस आगे की जांच में जुटी है।1
- फतेहाबाद के झारपुरा गाँव में ग्रामीणों ने गाँव के बीच बने पुराने तालाब को बंद कराने की मांग की है। यह तालाब लगातार हादसों का कारण बन रहा था, जिसके चलते ग्रामीणों ने उसमें मिट्टी डालकर उसे भर दिया। उन्होंने गाँव से बाहर नया तालाब बनाने के लिए ज़मीन भी खरीद ली है और अब उसे सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।2
- फिरोजाबाद के जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।2
- फिरोजाबाद में मज़दूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मज़दूरों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई कारखानों में हड़ताल के कारण काम ठप हो गया है, जिससे औद्योगिक उत्पादन पर असर पड़ रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भीषण गर्मी और कम मजदूरी से नाराज कारीगरों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कागजों में मजदूरी बढ़ाई गई है, लेकिन वास्तविकता में उन्हें उचित हक नहीं मिल रहा। इस विरोध के कारण कई कारखानों में काम ठप पड़ गया है।1
- डंपर का पहिया ऊपर से निकलने से युवक की मौत फतेहाबाद बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक फतेहाबाद : थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर मंगलवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। डंपर की टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और डंपर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव वीधापुरा निवासी 20 वर्षीय प्रदीप पुत्र रणवीर सिंह बाइक से फिरोजाबाद से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह फतेहाबाद बाईपास रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रदीप सड़क पर गिर पड़ा और डंपर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने डंपर पकड़ा : घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया। एक माह बाद होनी थी शादी : पुलिस को मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि प्रदीप की एक माह बाद शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। वह हलवाई का काम करता था। युवक की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।1
- 1857 की क्रांति के जनक अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। समिति ने 10 मई को क्रांति दिवस घोषित करने और उनके योगदान को पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी मांग की है।2
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक महिला ने तहसीलदार समेत तीन लोगों पर पट्टे की जमीन धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाया है। लोन दिलाने के बहाने उसकी जमीन ट्रांसफर कर ₹8-8 लाख के फर्जी चेक दिए गए। एक साल से न्याय के लिए भटक रही महिला ने अब आत्मदाह की धमकी दी है।1