नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्मः वांछित अभियुक्त श्रावस्ती से गिरफ्तार श्रावस्ती पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सोनवा थाना क्षेत्र के नेवरिया गांव के पास से हुई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामला 28 अप्रैल 2026 का है, जब वादी ने सोनवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी 27 अप्रैल 2026 को खेत की ओर गई थी, जिसके बाद विपक्षीगण अशोक पुत्र लोधे, बांके, सहजू पुत्रगण बदल और कन्टू लाल पुत्र लोधे निवासीगण सेमरापुरवा दा० कल्यानपुर, थाना सोनवा, श्रावस्ती उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सोनवा में मु0अ0सं0 055/2026 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अपहृता/पीड़िता को बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 65 (1) बीएनएस और 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- श्रावस्ती के बरदेहरा मोड़ के पास बारात में शामिल होने आए एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।1
- श्रावस्ती: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने फूंका चुनावी बिगुल, उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल के बीच श्रावस्ती में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक ने प्रदेश की राजनीति में नया उबाल ला दिया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (बिहार) अशरफ अंसारी ने बड़ा सियासी दावा करते हुए कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। *गठबंधन और सीटों पर दो टूक जवाब* सीट बंटवारे और भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अशरफ अंसारी ने स्पष्ट किया कि पार्टी अपनी मजबूत सीटों की सूची तैयार कर रही है। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, "पार्टी अपनी रणनीति पर काम कर रही है और यदि आवश्यकता पड़ी, तो हम बीजेपी से अलग होकर भी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व (चिराग पासवान) ही लेगा, जो सभी कार्यकर्ताओं को मान्य होगा। *संगठन मजबूती और 'बिहार फर्स्ट' की तर्ज पर यूपी विजन* समीक्षा बैठक के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि चिराग पासवान के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी युवाओं और रोजगार को केंद्र में रखकर एक बड़ा विजन तैयार किया जाएगा। *बैठक में मौजूद रहे प्रमुख पदाधिकारी* श्रावस्ती में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मनोज पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी 289 भिनगा, जिला अध्यक्ष श्रावस्ती राहुल पासवान, जटाशंकर वाल्मीकि, चंद्र गणेश और मधु समेत भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि एलजेपी (आर) का यह रुख क्या भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति है या उत्तर प्रदेश में किसी नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत। **प्रसार हेतु:**3
- श्रावस्ती के बांसुरी गलवानपुरा गाँव में हाल ही में बनी एक ICC सड़क एक साल के भीतर ही टूट गई है। इससे रास्ता खराब हो गया है और पानी बहने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब गुणवत्ता पर लोग प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं।1
- श्रावस्ती में लखना से लोहरी जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। इस टूटी सड़क से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।1
- Available for Sale Brand : realmi c 61 Model : 2025 Asking Price (₹) : 6000 City / Locality : भींगा Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 4GB / 64GB Body Condition : Old Device Age : 5 Years Network Connectivity : 4G VoLTE भींगा में श्रावस्ती में मिलेगा1
- ग्राम पंचायत रजडेरवा में बनी सड़क पहली बारिश में लगी टूटने पर दिखा आक्रोश आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क पहली बारिश में टूटी, ग्रामीणों में आक्रोश की तस्वीर उभर का सामने आई है जंहा विकास खण्ड पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजडेरवा के चैन बनकटवा गांव में आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क पहली ही बारिश में टूटने लगी है। सड़क जगह-जगह धंस गई ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत और जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।1
- जरवल रोड पर इंसानियत की मिसाल: ‘नेकी की दीवार’ ने खून देकर बचाई जिंदगी! खून का रिश्ता नहीं… इंसानियत का रिश्ता सबसे बड़ा! ❤️🩸 जरवल रोड पर ‘नेकी की दीवार’ टीम ने रक्तदान कर बचाई एक जिंदगी।1
- श्रावस्ती के बरदेहरा मोड़ के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बहराइच से शादी में शामिल होने आए मृतक के सिर पर गंभीर चोटें मिलीं; शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा माना जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के सही कारणों की जांच कर रही है।1