logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार बाइक कार से भिड़ी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर बहोरीबंद। 15 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे नीमखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक करीब 50 फीट दूर जा गिरा। घायल युवक ने राहगीरों के सामने दम तोड़ दिया। दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार बहोरीबंद से सिहोरा की ओर जा रहे थे, जबकि कार सवार कुंडलपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर से दोनों वाहनों के अगले हिस्से में भारी नुकसान हुआ और कार के एयरबैग खुल गए। सूचना पर बहोरीबंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

15 hrs ago
user_Koushal tiwari
Koushal tiwari
Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

तेज रफ्तार बाइक कार से भिड़ी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर बहोरीबंद। 15 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे नीमखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक करीब 50 फीट दूर जा गिरा। घायल युवक ने राहगीरों के सामने दम तोड़ दिया। दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार बहोरीबंद से सिहोरा की ओर जा रहे थे, जबकि कार सवार कुंडलपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर से दोनों वाहनों के अगले हिस्से में भारी नुकसान हुआ और कार के एयरबैग खुल गए। सूचना पर बहोरीबंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शहीद स्मारक में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, प्रतिभावान बच्चों का हुआ सम्मान कटनी, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कटनी स्थित शहीद स्मारक में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्मारक पदाधिकारी, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजित संगीत एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार, पूर्व पार्षद बच्चू निषाद, स्वतंत्र सेनानी शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह भट्टी, महासचिव अरविंद प्रसाद गुप्ता, सचिव अशोक सेठिया सहित समिति के अनेक सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन ने शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारत की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
    2
    शहीद स्मारक में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, प्रतिभावान बच्चों का हुआ सम्मान
कटनी, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कटनी स्थित शहीद स्मारक में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्मारक पदाधिकारी, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आयोजित संगीत एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार, पूर्व पार्षद बच्चू निषाद, स्वतंत्र सेनानी शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह भट्टी, महासचिव अरविंद प्रसाद गुप्ता, सचिव अशोक सेठिया सहित समिति के अनेक सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन ने शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारत की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
    user_अभिमन्यु विश्वकर्मा कटनी
    अभिमन्यु विश्वकर्मा कटनी
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जिला ब्राह्मण समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया भव्य सम्मान जिला ब्राह्मण समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया भव्य 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 सम्मानप्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन, उच्च शिक्षा में जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों की सहायता का दिया आश्वासन कटनी। जिला ब्राह्मण समाज कटनी के तत्वावधान में शुक्रवार को निर्मल सत्य गार्डन, कटायेघाट मोड़, बरगवां में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई। समाज के वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समारोह के मुख्य अतिथि खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने की। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में विप्रजनों की उपस्थिति रही।समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता को समाज के लिए गौरव का विषय बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है। आर्थिक परिस्थितियां किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा न बनें, इसके लिए समाज को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।इस अवसर पर जिला ब्राह्मण समाज की ओर से जरूरतमंद एवं मेधावी ब्राह्मण विद्यार्थियों को अग्रिम एवं उच्च शिक्षा के लिए भविष्य में भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही युवाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समाज निरंतर प्रयास करता रहेगा।मुख्य अतिथि सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने भी प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, जिला ब्राह्मण सभा अध्यक्ष राजकुमार (राजू) शर्मा, पं. विभवराम त्रिपाठी, रामचंद्र तिवारी, मनीष मिश्रा सहित जिले एवं शहर के अनेक वरिष्ठजन, पदाधिकारी और ब्राह्मण समाज के विप्रजन उपस्थित रहे।समारोह के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल रहा। समाज के वरिष्ठजनों ने विद्यार्थियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने और समाजहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने का संदेश दिया।
    4
    जिला ब्राह्मण समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया भव्य सम्मान

जिला ब्राह्मण समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया भव्य
💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥                               सम्मानप्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन, उच्च शिक्षा में जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों की सहायता का दिया आश्वासन
कटनी। जिला ब्राह्मण समाज कटनी के तत्वावधान में शुक्रवार को निर्मल सत्य गार्डन, कटायेघाट मोड़, बरगवां में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई। समाज के वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समारोह के मुख्य अतिथि खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने की। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में विप्रजनों की उपस्थिति रही।समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता को समाज के लिए गौरव का विषय बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है। आर्थिक परिस्थितियां किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा न बनें, इसके लिए समाज को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।इस अवसर पर जिला ब्राह्मण समाज की ओर से जरूरतमंद एवं मेधावी ब्राह्मण विद्यार्थियों को अग्रिम एवं उच्च शिक्षा के लिए भविष्य में भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही युवाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समाज निरंतर प्रयास करता रहेगा।मुख्य अतिथि सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने भी प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, जिला ब्राह्मण सभा अध्यक्ष राजकुमार (राजू) शर्मा, पं. विभवराम त्रिपाठी, रामचंद्र तिवारी, मनीष मिश्रा सहित जिले एवं शहर के अनेक वरिष्ठजन, पदाधिकारी और ब्राह्मण समाज के विप्रजन उपस्थित रहे।समारोह के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल रहा। समाज के वरिष्ठजनों ने विद्यार्थियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने और समाजहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने का संदेश दिया।
    user_ज्योति तिवारी मीडिया
    ज्योति तिवारी मीडिया
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • धर्मेंद्र गुप्ता जी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं l दाल एवं किराने के ब्रोकर पता - गर्ग चौराहा राजस्थान भवन के पास कटनी धर्मेंद्र गुप्ता जी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं l दाल एवं किराने के ब्रोकर पता - गर्ग चौराहा राजस्थान भवन के पास कटनी
    1
    धर्मेंद्र गुप्ता जी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं l 
दाल एवं किराने के ब्रोकर 
पता - गर्ग चौराहा राजस्थान भवन के पास कटनी
धर्मेंद्र गुप्ता जी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं l 
दाल एवं किराने के ब्रोकर 
पता - गर्ग चौराहा राजस्थान भवन के पास कटनी
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कटनी नगर//- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से लाईव प्रसारण 15 अगस्त मुख्य समारोह — सीधा प्रसारण नमस्कार! आप देख रहे हैं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी के फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण। समारोह में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। आइए, देशभक्ति के इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाएं। जय हिंद!
    1
    कटनी नगर//-
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से लाईव प्रसारण
15 अगस्त मुख्य समारोह — सीधा प्रसारण
नमस्कार! आप देख रहे हैं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी के फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण। समारोह में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। आइए, देशभक्ति के इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाएं। जय हिंद!
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 31 वर्षों की सेवा के बाद सरोज जाटव सेवानिवृत्त
    1
    31 वर्षों की सेवा के बाद सरोज जाटव सेवानिवृत्त
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आजादी के जश्न में रंगा बहोरीबंद, स्कूलों में गूंजा देशभक्ति का संदेश कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में जगह-जगह तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। बहोरीबंद क्षेत्र के प्रतिष्ठित सांदीपनि विद्यालय एवं महावीर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का दिल जीत लिया। गीत, नृत्य और देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों द्वारा विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्वतंत्रता दिवस के इन आयोजनों ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ ही समाज में शिक्षा एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया।
    1
    आजादी के जश्न में रंगा बहोरीबंद, स्कूलों में गूंजा देशभक्ति का संदेश
कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में जगह-जगह तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बहोरीबंद क्षेत्र के प्रतिष्ठित सांदीपनि विद्यालय एवं महावीर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का दिल जीत लिया। गीत, नृत्य और देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों द्वारा विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
स्वतंत्रता दिवस के इन आयोजनों ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ ही समाज में शिक्षा एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *कटनी कलेक्टर ने खुद संभाली बाइक, एसपी बने सवारी: 3 किमी का सफर और सड़क मंजूर* कटनी। सरकारी अफसरों को अक्सर फाइलों में समस्याएं देखते हुए देखा जाता है, लेकिन कटनी जिले में एक ऐसा नजारा सामने आया जिसने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी ने सिर्फ शिकायत सुनकर संतोष नहीं किया, बल्कि खुद सड़क की हकीकत जानने के लिए मैदान में उतर गए। ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हल्का में ग्रामीणों ने बरसात के दिनों में बदहाल सड़क की समस्या बताई। इसके बाद कलेक्टर ने करीब 1 किलोमीटर पैदल चलकर हालात का जायजा लिया। जब रास्ता और ज्यादा कठिन हुआ तो उन्होंने खुद मोटरसाइकिल की कमान संभाल ली। सबसे दिलचस्प तस्वीर तब सामने आई जब बाइक चला रहे कलेक्टर के पीछे पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा बैठे नजर आए। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बोंदा तिराहा से बसहरा मार्ग तक करीब 2 किलोमीटर का सफर तय कर सड़क की वास्तविक स्थिति को महसूस किया। कीचड़, उबड़-खाबड़ रास्ते और आवागमन की परेशानियों को देखकर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। निरीक्षण के तुरंत बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सड़क को पक्की सड़क में बदलने के लिए विस्तृत स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दे दिए। अधिकारियों की यह सक्रियता देखकर ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई और प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार जिले के शीर्ष अधिकारियों ने उनकी समस्या को कागजों पर नहीं, बल्कि उसी रास्ते पर चलकर महसूस किया है। यही वजह है कि यह पहल पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। संदेश साफ है—जब अफसर फाइलों से निकलकर सड़क पर उतरते हैं, तब विकास की राह भी तेज हो जाती है।
    2
    *कटनी कलेक्टर ने खुद संभाली बाइक, एसपी बने सवारी: 3 किमी का सफर और सड़क मंजूर*

कटनी। सरकारी अफसरों को अक्सर फाइलों में समस्याएं देखते हुए देखा जाता है, लेकिन कटनी जिले में एक ऐसा नजारा सामने आया जिसने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी ने सिर्फ शिकायत सुनकर संतोष नहीं किया, बल्कि खुद सड़क की हकीकत जानने के लिए मैदान में उतर गए।
ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हल्का में ग्रामीणों ने बरसात के दिनों में बदहाल सड़क की समस्या बताई। इसके बाद कलेक्टर ने करीब 1 किलोमीटर पैदल चलकर हालात का जायजा लिया। जब रास्ता और ज्यादा कठिन हुआ तो उन्होंने खुद मोटरसाइकिल की कमान संभाल ली। सबसे दिलचस्प तस्वीर तब सामने आई जब बाइक चला रहे कलेक्टर के पीछे पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा बैठे नजर आए।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बोंदा तिराहा से बसहरा मार्ग तक करीब 2 किलोमीटर का सफर तय कर सड़क की वास्तविक स्थिति को महसूस किया। कीचड़, उबड़-खाबड़ रास्ते और आवागमन की परेशानियों को देखकर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।
निरीक्षण के तुरंत बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सड़क को पक्की सड़क में बदलने के लिए विस्तृत स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दे दिए। अधिकारियों की यह सक्रियता देखकर ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई और प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार जिले के शीर्ष अधिकारियों ने उनकी समस्या को कागजों पर नहीं, बल्कि उसी रास्ते पर चलकर महसूस किया है। यही वजह है कि यह पहल पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
संदेश साफ है—जब अफसर फाइलों से निकलकर सड़क पर उतरते हैं, तब विकास की राह भी तेज हो जाती है।
    user_अभिमन्यु विश्वकर्मा कटनी
    अभिमन्यु विश्वकर्मा कटनी
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कटनी में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 कटनी में आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूली विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। कटनी के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गरिमामय और देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ। निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी समारोह स्थल पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की धुन से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली। पुलिस बल, होमगार्ड सहित विभिन्न दलों ने अनुशासित कदमताल के साथ शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड के दौरान जवानों का अनुशासन और जोश देखते ही बना। मैदान में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ जवानों का उत्साह बढ़ाया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह के दौरान जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। यह सम्मान जिले में बेहतर प्रशासनिक कार्य, जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, देश की एकता और अखंडता का संदेश देखने को मिला। शानदार प्रस्तुतियों के लिए स्कूली छात्रों को भी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को सम्मान मिलने पर समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलेक्टर का संदेश समारोह के दौरान कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिलेवासियों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति में नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जिले के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता भी दोहराई समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। पूरे समारोह के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। आजादी के 80वें वर्ष में आयोजित यह समारोह देशभक्ति, अनुशासन और सम्मान की भावना से ओतप्रोत नजर आया। एक ओर तिरंगे की शान में जवानों ने कदमताल की, तो दूसरी ओर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में राष्ट्रप्रेम के रंग भर दिए। झिंझरी के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह ने देशभक्ति और गौरव की भावना को और मजबूत किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और शानदार प्रस्तुतियां देने वाले स्कूली विद्यार्थियों का सम्मान कर उनके योगदान और प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।
    3
    कटनी में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥
कटनी में आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूली विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।
कटनी के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गरिमामय और देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ। निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी समारोह स्थल पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की धुन से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली। पुलिस बल, होमगार्ड सहित विभिन्न दलों ने अनुशासित कदमताल के साथ शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।
परेड के दौरान जवानों का अनुशासन और जोश देखते ही बना। मैदान में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ जवानों का उत्साह बढ़ाया।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान
समारोह के दौरान जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।
यह सम्मान जिले में बेहतर प्रशासनिक कार्य, जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए गए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, देश की एकता और अखंडता का संदेश देखने को मिला। शानदार प्रस्तुतियों के लिए स्कूली छात्रों को भी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों को सम्मान मिलने पर समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कलेक्टर का संदेश
समारोह के दौरान कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिलेवासियों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति में नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने जिले के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता भी दोहराई 
समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
पूरे समारोह के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।
आजादी के 80वें वर्ष में आयोजित यह समारोह देशभक्ति, अनुशासन और सम्मान की भावना से ओतप्रोत नजर आया। एक ओर तिरंगे की शान में जवानों ने कदमताल की, तो दूसरी ओर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में राष्ट्रप्रेम के रंग भर दिए।
झिंझरी के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह ने देशभक्ति और गौरव की भावना को और मजबूत किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और शानदार प्रस्तुतियां देने वाले स्कूली विद्यार्थियों का सम्मान कर उनके योगदान और प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।
    user_ज्योति तिवारी मीडिया
    ज्योति तिवारी मीडिया
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *👉आगरा के सिकंदरा* थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अकबरा यमुना पुल से अपनी 11 माह की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया है। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को भी पुल से फेंकने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों ने महिला को बचा लिया और आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को यमुना में उतारा है।
    1
    *👉आगरा के सिकंदरा* थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अकबरा यमुना पुल से अपनी 11 माह की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया है। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को भी पुल से फेंकने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों ने महिला को बचा लिया और आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को यमुना में उतारा है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.