चेहल्लुम पर्व को लेकर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर जालौन। आगामी चेहल्लुम के पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन एसडीएम राकेश सोनी की अध्यक्षता और सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने कहा कि नगर की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए रही है। सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को साझा न करें। बैठक में जुलूस के दौरान साफ-सफाई और गर्मी के मौसम को देखते हुए जुलूस मार्ग की बिजली सप्लाई बंद करने व जुलूस के बाद दोबारा शुरू करने की मांग की गई। इस मौके पर कोतवाल हरिशंकर चंद, बीडीओ प्रशांत दुबे सहित शमसाद खां, इमरान अहमद, जाकिर सिद्दीकी, इकबाल मंसूरी, नईम खान आदि मौजूद रहे।
चेहल्लुम पर्व को लेकर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर जालौन। आगामी चेहल्लुम के पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन एसडीएम राकेश सोनी की अध्यक्षता और सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने कहा कि नगर की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए रही है। सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को साझा न करें। बैठक में जुलूस के दौरान साफ-सफाई और गर्मी के मौसम को देखते हुए जुलूस मार्ग की बिजली सप्लाई बंद करने व जुलूस के बाद दोबारा शुरू करने की मांग की गई। इस मौके पर कोतवाल हरिशंकर चंद, बीडीओ प्रशांत दुबे सहित शमसाद खां, इमरान अहमद, जाकिर सिद्दीकी, इकबाल मंसूरी, नईम खान आदि मौजूद रहे।
- जालौन जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता करने का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना, पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, जालौन के उरई कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला4
- "जरा सोचिए... जहां बच्चों को साफ हवा में पढ़ाई करनी चाहिए, वहीं कूड़ाघर की बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर हैं मासूम बच्चे..."1
- *शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी* *जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस डेरापुर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।* कानपुर देहात, 1 अगस्त 2026 जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह ने तहसील डेरापुर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील डेरापुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 251 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान दो शिकायतकर्ताओं राकेश कुमार निवासी ग्राम टिकनगांव झींझक व अमित बाजपेई निवासी ग्राम सैफाबाद द्वारा जिलाधिकारी को खतौनी में नाम संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संशोधित सही खतौनी शिकायतकर्ताओं को सौंपी, शिकायतकर्ताओ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा तहसील डेरापुर अंतर्गत संचालित गौशालाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जयगोविन्द, उप जिलाधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिरूद्ध सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- जालौन राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर, मारपीट कर मौके से फरार हुए दबंग, पीड़ित ने पुलिस को सौंपी मामले की तहरीर, उरई कोतवाली के कोंच रोड विधि महाविद्यालय के पास का मामला।2
- Jalaun : गौशाला बंद होने से सड़क पर 130 गाय! किसानों की फसल बर्बाद, DM को पत्र!!.... जनपद जालौन के महेवा ब्लाक अभेदेपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने एक महीने से गौशाला बंद होने की बात कही और 130 गाय अन्ना घूम रही सड़कों पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द गौशाला को चालू करवाने की मांग उठाई!!1
- माधौगढ़: कुरसेड़ा गांव में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत या घर पर काम के दौरान करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह करीब 10:50 बजे कुरसेड़ा गांव निवासी हरप्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र आकाश के साथ यह हादसा हुआ। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर करंट किस प्रकार और किन परिस्थितियों में लगा। युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1