सादगी और सेवा का संगम: गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्यादान एवं 24वां पुण्य विवाह सम्मेलन, 50 जोड़ों ने लिए सात फेरे पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के मार्गदर्शन में भव्य आयोजन,गरीब कन्याओं के हाथ पीले कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद गढ़ाकोटा। सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र गढ़ाकोटा नगर स्थित नटराज ऑडिटोरियम एवं ऑडिटोरियम स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान समारोह एवं 24वें पुण्य विवाह सम्मेलन में सादगी,सेवा और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 50 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान,वैदिक मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए वर-वधू पक्ष के परिजन,बाराती एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा सभी अतिथियों के लिए भोजन,पेयजल एवं शीतल पेय की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। पूरे आयोजन में अनुशासन, व्यवस्थापन और आत्मीयता का विशेष समन्वय देखने को मिला। गोपाल भार्गव का उद्बोधन: अपने संबोधन में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि शासन की योजनाएं चलें या न चलें,लेकिन समाज की यह परंपरा निरंतर चलती रहनी चाहिए,जो गरीब बेटियों के विवाह का सशक्त माध्यम बनती है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे पुण्य विवाह सम्मेलन ने क्षेत्र में सेवा और समर्पण की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से अब तक 23 पुण्य विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं और आज 24वां सम्मेलन भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भव्य रूप से संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता,सहयोग और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं तथा समाज के कमजोर वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करते हैं। अंत में उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद,समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का उद्बोधन: नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता और समरसता के सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका का सदैव प्रयास रहता है कि ऐसे आयोजनों में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए,ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं और भविष्य में भी इस आयोजन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। *सामाजिक सरोकार का जीवंत उदाहरण* यह आयोजन केवल एक विवाह समारोह नहीं,बल्कि समाज के प्रति सेवा,सहयोग और संस्कारों का जीवंत उदाहरण है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई खुशियों का संचार होता है और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है। *विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति* इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा,युवा नेता अभिषेक भार्गव,नगर पालिका अध्यक्ष संगीता मनोज तिवारी,जनपद अध्यक्ष सुरेश कपस्या,जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल, शाहपुर नगर पालिका अध्यक्ष देवराज लोधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) रहली कुलदीप पाराशर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) धनंजय गुमास्ता सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पार्षदगण,पत्रकार एवं वर-वधुओं के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री प्रदान की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
सादगी और सेवा का संगम: गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्यादान एवं 24वां पुण्य विवाह सम्मेलन, 50 जोड़ों ने लिए सात फेरे पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के मार्गदर्शन में भव्य आयोजन,गरीब कन्याओं के हाथ पीले कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद गढ़ाकोटा। सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र गढ़ाकोटा नगर स्थित नटराज ऑडिटोरियम एवं ऑडिटोरियम स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान समारोह एवं 24वें पुण्य विवाह सम्मेलन में सादगी,सेवा और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 50 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान,वैदिक मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए वर-वधू पक्ष के परिजन,बाराती एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा सभी अतिथियों के लिए भोजन,पेयजल एवं शीतल पेय की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। पूरे आयोजन में अनुशासन, व्यवस्थापन और आत्मीयता का विशेष समन्वय देखने को मिला। गोपाल भार्गव का उद्बोधन: अपने संबोधन में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि शासन की योजनाएं चलें या न चलें,लेकिन समाज की यह परंपरा निरंतर चलती रहनी चाहिए,जो गरीब बेटियों के विवाह का सशक्त माध्यम बनती है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे पुण्य विवाह सम्मेलन ने क्षेत्र में सेवा और समर्पण की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से अब तक 23 पुण्य विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं और आज 24वां सम्मेलन भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भव्य रूप से संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता,सहयोग और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं तथा समाज के कमजोर
वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करते हैं। अंत में उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद,समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का उद्बोधन: नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता और समरसता के सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका का सदैव प्रयास रहता है कि ऐसे आयोजनों में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए,ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं और भविष्य में भी इस आयोजन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। *सामाजिक सरोकार का जीवंत उदाहरण* यह आयोजन केवल एक विवाह समारोह नहीं,बल्कि समाज के प्रति सेवा,सहयोग और संस्कारों का जीवंत उदाहरण है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई खुशियों का संचार होता है और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है। *विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति* इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा,युवा नेता अभिषेक भार्गव,नगर पालिका अध्यक्ष संगीता मनोज तिवारी,जनपद अध्यक्ष सुरेश कपस्या,जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल, शाहपुर नगर पालिका अध्यक्ष देवराज लोधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) रहली कुलदीप पाराशर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) धनंजय गुमास्ता सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पार्षदगण,पत्रकार एवं वर-वधुओं के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री प्रदान की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
- Post by Vikas Soni1
- MP के मऊगंज जिले में रील्स का नशा 3 युवाओ की जिंदगी लील गया। हाईवे पर रील शूट करने के दौरान ट्राले में पीछे से हुई भीषण टक्कर में पल्सर सवार उपलक्ष्य कोल (17), अमरीश कोल (22) और हेमराज कोल (17) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीडियो शूट कर रहे दूसरी बाइक सवार प्रशांत द्विवेदी (19) और प्रदीप द्विवेदी (17) की हालत गंभीर है अब यह वीडियो कई दिन बाद वायरल हुई है।1
- फॉलो किया है तो निभाना भी पड़ेगा, दिल से जुड़े हो तो दिखाना भी पड़ेगा। लाइक और कमेंट से क्या होता है जनाब, कभी-कभी दिल से याद भी करना पड़ेगा। ❤️2
- पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने पत्नि सरोज के साथ पखारे पैर, सामूहिक विवाह मे भी घर के आयोजन से बेहतर निभाई गई रस्मे रुद्राक्ष धाम में आयोजित क्षत्रिय महासभा के कन्या विवाह समारोह में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सभी को 1 लाख 1 हजार और सामग्रियों की भेंट दीं सागर। सामूहिक विवाह विवेकपूर्ण समाज की पहचान है और समय की आवश्यकता है। इस सफल आयोजन के बाद क्षत्रिय महासभा अगले वर्ष के अक्षय तृतीया पर्व पर समाज की 101 कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित करेगा। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अक्षय तृतीया के पर्व पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में क्षत्रिय महासभा जिला सागर द्वारा आयोजित कन्या विवाह समारोह-2026 में अपने संबोधन में व्यक्त किए। सागर जिले की क्षत्रिय समाज में इस तरह के इस पहले आयोजन में समाज की 18 कन्याओं का भव्य व्यवस्थाओं के साथ विवाह संपन्न हुआ। क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ संरक्षक पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ने परिवार सहित वर-वधु के पैर पाखरे क्षत्रिय महासभा की ओर से वरिष्ठ जनों ने सभी कन्याओं को 1 लाख 1 हजार की नगद राशि और अन्य उपहार सामग्रियां भेंट कीं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अक्षय का अर्थ है जिसका कभी क्षय (नाश) न हो। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर किए गए दान, तप, जप और सत्कर्मों का फल अनंत और स्थायी होता है। इसी पुण्य पर्व पर कृष्ण-सुदामा का मिलन हुआ था, सूर्यदेव ने द्रौपदी को एक ’अक्षय पात्र’ प्रदान किया था। इसी दिन देवी पार्वती ने मां अन्नपूर्णा के रूप में अवतार लिया था। उन्होंने बताया कि वेद व्यास और गणेशः महर्षि वेद व्यास ने इसी शुभ दिन पर भगवान श्री गणेश को ’महाभारत’ सुनाना प्रारंभ किया था। आदि शंकराचार्य ने इस दिन कनकधर स्तोत्रम की रचना की थी। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कन्या घर की लक्ष्मी और कुल का गौरव है। कन्यादान केवल एक रस्म नहीं, बल्कि माता-पिता द्वारा किया गया दुनिया का सबसे बड़ा त्याग है। वेदों में स्त्री यज्ञीय है अर्थात् यज्ञ समान पूजनीय हैं और कन्या का विवाह हजारों यज्ञ के समान माना गया है। ऋषि पाराशर ने बताया है कि कलियुग में कन्यादान ही वह एकमात्र पुण्य है जो मनुष्य के समस्त पापों का शमन कर सकता है। क्षत्रिय कुल शिरोमणि महाराणा प्रताप ने कहा था कि पुत्री का विवाह और उसका कन्यादान दान क्षत्रिय धर्म की वह मर्यादा है जो संबंधों को अटूट बनाती है। ’कन्यादान’ को संसार के समस्त दानों में सर्वश्रेष्ठ और ’महादान’ माना गया है, क्योंकि इसमें केवल वस्तु का नहीं बल्कि जीवन की सबसे प्रिय पूंजी (संतान) का दान किया जाता है। उन्होंने कहा कि हथेली पर रखकर कलेजा जो सौंप दे, उस पिता के साहस का नाम है कन्यादान। यह कार्य केवल एक पिता ही कर सकता है, इसीलिए इसे शास्त्रों में ’अश्वमेध यज्ञ’ से भी बड़ा फल देने वाला बताया गया है। सहयोगकर्ताओं का मंच से सम्मान हुआ पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अपनी बेटी की शादी में लाखों खर्च कर वाह-वाही लूटने से बेहतर है कि वह धन उसके भविष्य के काम आए। सामूहिक विवाह सम्मेलन विवेकपूर्ण समाज की पहचान हैं। साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद ने लिखा है कि कर्ज लेकर विवाह करना अपनी गरिमा को गिरवी रखना है और सामूहिक विवाह सम्मान का मार्ग है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्तताओं से भरे युग में क्षत्रिय समाज में सामूहिक विवाह समारोह बड़ी आवश्यकता बनते जा रहे हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अगले वर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर ही क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अगले कन्या विवाह समारोह-2027 की घोषणा करते हुए कहा है कि अगले वर्ष क्षत्रिय समाज की 101 कन्याओं का और भी भव्य और बड़े आयोजन के साथ विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह और समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने समाज के उन सभी लोगों का मंच से प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान किया जिन्होंने इस आयोजन में आर्थिक तथा सामग्री के रूप में सहयोग दिया। इन सभी सहयोगकर्ताओं के नामों और सहयोग राशि की सूची को पुस्तिका रूप में आयोजन स्थल पर सभी को वितरित किया गया तथा मंच से पढ़ा गया। इस आयोजन के लिए समाज जनों की ओर से सहयोग के रूप में लगभग 40 लाख रुपए की सहयोग राशि एकत्रित हुई है। क्षत्रिय समाज में सामूहिक विवाह की नई पहल हुई,अगली अक्षय तृतीया को समाज की 101 कन्याओं के विवाह का संकल्प लिया ऐसे में क्षत्रिय महासभा जिला सागर की इस पहल को एक बड़ी शुरुआत माना जा रहा है। इस विवाह समारोह के लिए रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आलीशान व्यवस्थाएं और सुविधाएं जुटाई गईं। सामने स्टेडियम में बारात उठाने के लिए जनवासा था। यहां से डीजे, आतिशबाजी,दुददुल घोड़ी, गाजे बाजे के साथ घुड़बग्घी, घोड़े पर हर दूल्हे की बारात लगी। सामने रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में विवाह स्थल पर समाज के वरिष्ठ जन द्वारचार के लिए मौजूद थे। 18 ब्लाक्स में सभी 18 जोड़ों, वर वधु के लिए उनका अलग विवाह मंडप था जिन पर वर-वधु के नाम के फ्लेक्स लगे थे। आम के पत्तों और सभी पारंपरिक रिवाजों के अनुसार निर्धारित वृक्षों की लकड़ियों से बनाए मड़वे और खाम, पंडित जी, नेंग दस्तूर के लिए आवश्यक लोग सभी उपलब्ध कराए गए थे। वधुओं को सजाने और वर माला के लिए मंच पर लाने का काम क्षत्रिय महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह और उनकी टीम ने संभाला हुआ था। मंच के साइड में आर्केस्ट्रा पार्टी का अलग मंच था। वरमाला के बाद प्रत्येक वर-वधु को समाज के वरिष्ठ जनों ने जाल में सजा कर एक लाख एक हजार की राशि से तिलक किया। क्षत्रिय समाज के अनेक परिवारों ने कूलर, डिनर सेट, साड़ी आदि सामग्री भेंट में दीं। कन्याओं की पांव पखराई की पारंपरिक रस्म में भी समाज जनों ने हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही स्वल्पाहार की व्यवस्था थी और दोपहर एक बजे से पांच बजे तक सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई। इतना ही नहीं विदाई के टिपारे और सभी बारातियों घरातियों के लिए भोजन सामग्री की पठौनी रखी गई थी। व्यवस्थाओं में कोई चूक नहीं रहे इसलिए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में , महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह के नेतृत्व में समाज जनों की विभिन्न टीमों को जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया था इसलिए इतना बड़ा आयोजन बड़ी ही सुविधा और सुगमता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह गौर और राहुल सिंह चौरा ने किया। आयोजन में हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के गणमान्यों की उपस्थिति रह4
- धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जय कुम्हारी भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर माझगुवा, गाड़ाघाट, सागोनी, कुसमी,ब्राहमण समाज द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जो कि नगर भ्रमण के बाद ग्राम पटेरिया के प्राचीन मढ़ा मंदिर पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चन की गई वहां से बिहारी जी मंदिर पटेरिया में समाप्त हुई। जहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूरज तिवारी रहे। शोभा यात्रा सोमवार की सुबह मुख्य चौराहा बस स्टैंड पटेरिया बिहारी जी मंदिर एवं बड़ा मंदिर से नगर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा कि यदि तुम मानव योनि में पैदा हुए हो तो मानवता का कार्य करो। भगवान ने तुम्हें जैसी शक्ति प्रदान की है, वैसा ही कार्य करना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलकर किसी का अहित नहीं हो सकता। माता-पिता की सेवा करना ही परम धर्म व मानव का कर्तव्य है क्योंकि उनके आशीर्वाद के बिना सफलता प्राप्त करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हर प्राणी की सेवा करना ही ब्राहमण का धर्म है। परोपकार, सत्यमार्ग व दूसरों का हित करना ही परम धर्म है, जिस पर सभी को चलना चाहिए। इसी के साथ कार्यक्रम भोलाराम पांडे, मूलचंद पांडे, अजय पांडे,रवि तिवारी, श्री राम पांडे, कृष्ण कुमार पांडे, ऋषि, डॉ मनु वैरागी, संतोष पांडे, नितिन तिवारी, विजय तिवारी, समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए भगवान परशुराम के चरित्र का वर्णन किया।1
- हटा में भगवान श्री परशुराम जी की विधि-विधान पूजा के साथ संपन्न हुआ भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम1
- जैसीनगर: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पत्नि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत ने गाई वैवाहिक गारी एवं नव दंपति को दी शुभकामनाए मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन अंतर्गत जैसीनगर के बड़े महादेव मंदिर प्रांगण में 51 जोड़े बंधे परिणाम सूत्र में जहां मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रतिनिधि के रूप में युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत एवं मंत्री श्री राजपूत की पत्नि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत शामिल हुई जहा उन्होंने वैवाहिक गारी गाकर एवं उपहार भेंट कर नए समस्त जोड़ो को नव दांपत्य जीवन की ढेरो शुभकामनाएं दी वही शासन से 50 जोड़ो का लक्ष्य रखा गया था जहा एक जोड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह के साथ समस्त स्टाफ ने अपनी ओर किया जिसे शासन की योजना के बराबर राशि दी जाएगी वही मीडिया से चर्चा करते हुए आकाश सिंह राजपूत ने प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव एवं भाजपा सरकार व्दारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एक अमृत योजना बताया साथ ही कहा कि ये योजना उन हजारों गरीब असहाय परिवार को कारगार सिद्ध हो रही है जो इस प्रकार का आयोजन करने में सक्षम नहीं है वो लोग इसके लिए बार बार प्रदेश के मुखिया एवं भाजपा सरकार को धन्यवाद देते है ।1
- खेत में बनी टपरिया में लगी आग, अंदर सो रहा मजदूर जिंदा जला अस्पताल जाते समय मौत...आग किन कारणों से लगी इसका पता लगा रही पुलिस.. हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव में रविवार शाम खेत में बनी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे उसके अंदर सो रहा एक मजदूर जिंदा जल गया। परिजनों को जैसे ही जानकारी लगी वह इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस हटा अस्पताल पहुंचे हैं। शव को फ्रीजर में रखा गया है सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। टपरिया में आग कैसे लगी घटना का कारण अज्ञात है पुलिस के द्वारा मामले में जांच की जा रही है। मृतक की पहचान हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी जीवन पिता गफ़्लू विश्वकर्मा 42 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की कांटी गांव का रहने वाला गोलू पटेल जीवन विश्वकर्मा को अपने खेत पर मजदूरी के लिए ले जाता था। रविवार सुबह भी वह घर से उसे अपने खेत पर मजदूरी के लिए ले गया था। खेत में एक टपरिया बनी है। जिसके के अंदर दोनों लोग सो रहे थे। रविवार शाम अचानक टपरिया में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गोलू पटेल वहां से भागा तो रास्ते में जीवन के परिजन मिल गए। गोलू ने बताया कि टपरिया में आग लग गई है जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पूरी टपरिया आग में जल चुकी थी और जीवन आग में बुरी तरह से झुलसा हुआ वहां पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने उसे वहां से निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन युवक आग में पूरा जल चुका था। हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। हटा पुलिस ने मामले को जांच में लिया है ओर आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।1