Shuru
Apke Nagar Ki App…
yah Nagar Palika ki nakal a hamare paitrak jameen Hai Baba ke naam hai babba ke panch ladke Hain paancho ladkon ke naam aani chahie Keval ek bade ladke ke naam a Rahi Hai is vajah Se Ham apna hak mangne ke liye bol rahe hain
Jitendra sen
yah Nagar Palika ki nakal a hamare paitrak jameen Hai Baba ke naam hai babba ke panch ladke Hain paancho ladkon ke naam aani chahie Keval ek bade ladke ke naam a Rahi Hai is vajah Se Ham apna hak mangne ke liye bol rahe hain
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुरसरांय। पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पांडे के नेतृत्व में इंचार्ज थाना प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह एवं गुरसरांय पुलिस टीम द्वारा नगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, कागजातों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। कई वाहनों के चालान काटे गए और कुछ को मौके पर ही हिदायत देकर छोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर गली खराब है निकालने में दिक्कत होती है राम तेरी की बगिया1
- ककरवई। गरौठा क्षेत्र के कचीर ककरवई मौजे में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक खेतों की ओर से तेज धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। पास में काम कर रहे किसानों ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो खेतों में पड़ी पराली में आग लगी हुई थी, जो धीरे-धीरे फैलती जा रही थी। किसानों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग आसपास के कई खेतों में फैल गई, जिससे किसानों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बाल्टी, पानी और मिट्टी के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती रहीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड गरौठा को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ी क्षति टल गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ खेतों में रखी पराली जलकर राख हो गई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की फसलों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।1
- कर्तव्य पथ पर शहीद : अपहृत बृजेंद्र की तलाश में निकली जालौन पुलिस टीम का नूंह में हादसा, 2 SI और दो सिपाही समेत 5 की मौत!!...1
- माती में शिक्षामित्रों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शामिल हुए।कैबिनेट मंत्री ने शिक्षमित्रों को 10,000 रुपए से बढ़ाए गए मानदेय 18,000 रुपए की चेक वितरित की।कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि अब शिक्षामित्रों को निःशुल्क 5 लाख का स्वास्थ बीमा भी मिलेगा।1
- टैक्सी,बस एवं कार के लिए आरक्षित किया गया स्थान बागेश्वर जन सेवा समिति ने उपलब्ध कराया निः शुल्क टैक्सी एवं बस, कार स्टैंड, जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे बागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं से नहीं होगी किराए के नाम पर ज्यादा वसूली (महोबा)छतरपुर। बागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें परिवहन के नाम पर मनमानी वसूली का सामना नहीं करना पड़ेगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा टैक्सी के किराए निर्धारित कर दिए गए हैं जिससे यात्रियों को पारदर्शी और सस्ती सुविधा मिल सकेगी।निर्धारित दरों के अनुसार, टावर तक का किराया 10 रुपये, डुडियागंज स्टेशन तक 15 रुपये और खजुराहो रेलवे स्टेशन तक 40 रुपये तय किया गया है। महाराज श्री ने बीती शाम सभी टैक्सी चालकों के साथ एक आवश्यक बैठक कर किराया निर्धारित किया। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में यह निर्णय लिया है कि बड़े कथा पंडाल के पास स्टैंड के रूप में एक स्थान निर्धारित कर टैक्सी चालक ऑन को प्रदान किया जाए। इस स्थान से मंदिर की दूरी महज 300 मीटर है। श्रद्धालु आसानी से बालाजी के दर्शन कर सकेगा इसके अलावा कथा पंडाल के ठीक सामने बस और कार के लिए स्थान आरक्षित किया गया है। पूरी तरह से खुले वातावरण में श्रद्धालु रहकर अपनी ज़रूरतें पूरी कर सकेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुलभ और किफायती यात्रा उपलब्ध कराना है। बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा बसों और कारों के लिए भी सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि टैक्सी, बस और कार स्टैंड की सुविधा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही पूरे परिसर में CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे जिससे व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी। इस नई व्यवस्था से बागेश्वर धाम आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अनुभव पहले से अधिक सुगम व सुरक्षित होगा। #ikvnews #mahobainsight #नितेन्द्रझां Nitendra Jha Mahoba Insight IndiaKhoz Vichar @highlight2
- Post by Jitendra sen2
- गुरसरांय थाना क्षेत्र के एरच रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक पर सवार आशीष (40) पुत्र मानसिंह निवासी एट तथा दूसरी बाइक पर मनमोहन (45) और रामलाल (30) निवासी हरदुआ आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी जय वीर यादव और मोहन शर्मा ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ओ.पी. राठौर एवं स्वास्थ्य कर्मी नमन ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीनों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- जनपद जालौन के कोतवाली उरई में पंजीकृत अभियोग 256/2026 में अपहृत बिजेन्द्र की सकुशल बरामदगी हेतु जनपद जालौन की पुलिस टीम जालौन से हरियाणा जा रही थी आज प्रातः काल करीब 10.00 बजे एक सड़क दुर्घटना में पुलिस टीम जिसमें 02 उपनिरीक्षक और 02 आरक्षी उनके साथ अभियोग का मुकदमा वादी भी थे सड़क दुर्घटना में इन पांचो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है । हरियाणा के जनपद नूह के जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा रही है। मृतक के परिजनो के प्रति जनपद जालौन पुलिस शोक संवेदनायें व्यक्त कर रहे हैं । उनके परिजनो को सूचित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।1