सुल्तानगंज में खौफनाक वारदात! E.O. की हत्या, सभापति जिंदगी और मौत से जूझ रहे भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर परिषद कार्यालय में हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज नगर परिषद में अचानक हुई फायरिंग में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नगर सभापति राजकुमार गुड्डू इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद नगर परिषद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद या साजिश की आशंका जताई जा रही है। सुल्तानगंज में हुई इस बड़ी घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। 👉 रिपोर्ट: सुल्तानगंज, भागलपुर से

- सुल्तानगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर परिषद में अनियमितताओं की शिकायत के बाद सीआईडी की टीम जांच के लिए पहुंची है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद में विकास कार्यों, वित्तीय लेन-देन और योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर आज सीआईडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। सीआईडी अधिकारियों द्वारा नगर परिषद के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं, जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण फाइलों को खंगाला जा रहा है, जिससे मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर निष्पक्ष जांच होती है तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल पूरे इलाके में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना होगा कि सीआईडी की इस जांच में क्या-क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।1
- Post by THE LIVE1
- यह वीडियो है मुंगेर जिला हरीनामर पंचायत का जो की गोगरी और झाबुआ बिहार के बीच में पड़ता है मैं सरकार से निवेदन करता हूं इस पुल को बनाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए पानी का मौसम में बहुत तकलीफ होता है आदमी को आने जाने में1
- बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून-व्यवस्था पर सख्ती का असर दिखने लगा है। भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार शाम हुए शूटआउट के मास्टरमाइंड रामधनी यादव को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एनकाउंटर में मार गिराया। मंगलवार शाम नकाबपोश हमलावरों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसकर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मायागंज अस्पताल से पटना रेफर किया गया।1
- हम सभी भाई-बहनों के यही कहना चाहेंगे किसी भी पार्टी के झांसे में नहीं आना अपने बल से मेहनत करके कमाना है1
- पंचायत में आखिर कितना काम हुआ और कितना सिर्फ कागज़ों में दिखाया गया? यही सवाल अब गाँव-गाँव में उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के नाम पर सिर्फ वादे किए गए, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। वहीं दूसरी तरफ मुखिया का दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कई योजनाओं को पूरा किया है।1
- गोगरी में पंचायत समिति की बैठक, किसानों और विकास कार्यों पर हुई चर्चा गोगरी। प्रखंड के ट्रायसेम भवन में बुधवार की दोपहर पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मक्का और गेहूं की फसल को हुई क्षति को लेकर बोरना पंचायत सहित पूरे प्रखंड के किसानों के लिए क्षतिपूर्ति देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वहीं आम की फसल को हुए नुकसान पर बोरना एवं झिकटिया पंचायत के संदर्भ में भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा बोरना हाई स्कूल परिसर में खोदे गए गड्ढों को लेकर मुखिया प्रतिनिधि मो. नासिर इकबाल द्वारा जल्द से जल्द मिट्टी भरवाने की मांग रखी गई। गोविंदपुर रोड पर नाला निर्माण के बाद भी सड़क नहीं बनने के मामले को भी बैठक में उठाया गया, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। महेशकुंट क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी केंद्र के बंद रहने का मुद्दा पंचायत समिति सदस्य नंदलाल पासवान ने उठाया, जिस पर संबंधित विभाग को निर्देश देने की बात कही गई। बैठक में गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, प्रखंड प्रमुख अशोक पंत, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- Post by THE LIVE1