Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा में 6 बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में की चोरी-VIDEO, नांता गांव में लोहे के सरियों से तोड़ा दुकान का शटर; दो मकानों में भी वारदात कोटा जिले में 5 से 6 बदमाशों ने सुनार की दुकान और दो मकानों में लाखों की चोरी कर ली। बदमाश दुकान और मकानों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। यह वारदात नांता थाना क्षेत्र के नांता गांव में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे हुई। ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसमें लोहे के सरियों से दुकान का शटर तोड़ते हुए बदमाश दिखाई दे रहे हैं।
Anubhav Mittal Journalist
कोटा में 6 बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में की चोरी-VIDEO, नांता गांव में लोहे के सरियों से तोड़ा दुकान का शटर; दो मकानों में भी वारदात कोटा जिले में 5 से 6 बदमाशों ने सुनार की दुकान और दो मकानों में लाखों की चोरी कर ली। बदमाश दुकान और मकानों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। यह वारदात नांता थाना क्षेत्र के नांता गांव में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे हुई। ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसमें लोहे के सरियों से दुकान का शटर तोड़ते हुए बदमाश दिखाई दे रहे हैं।
More news from Kota and nearby areas
- कोटा में 1 अगस्त को कांग्रेस करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव, नेताओं को भीड़ जुटाने का दिया टारगेट, बैठक में पूछा- कौन कितने छात्र और कार्यकर्ता लाएगा? कोटा में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत होने वाले आंदोलन के दौरान 1 अगस्त को कांग्रेस कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। आंदोलन की रणनीति को लेकर आयोजित कांग्रेस की बैठक में नेताओं और पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया। उनसे पूछा गया कि कौन कितने छात्र और कार्यकर्ता लाएगा।1
- 📰 राजनीतिक/प्रशासनिक हलचल: "झूठ से बेहतर इस्तीफा..." — अंतरात्मा की आवाज पर दिया त्यागपत्र, सोशल मीडिया पर मिला भारी समर्थन नई दिल्ली / ब्यूरो: जब सत्ता, कुर्सी और सच के बीच चुनाव करने का वक्त आता है, तो अक्सर लोग पदों को चुनते हैं। लेकिन हालिया घटनाक्रम में एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक मोड़ तब आया जब एक शीर्ष प्रतिनिधि ने झूठे दावों और दबाव के आगे झुकने के बजाय अपने पद से इस्तीफा (Resignation) देने का फैसला किया। हालांकि, इस कड़े फैसले और अंतरात्मा की आवाज को जनता तक पहुँचने और समझे जाने में थोड़ा वक्त ज़रूर लगा, लेकिन जैसे ही इस्तीफे की मुख्य वजह सामने आई, लोगों ने उनके इस कदम की सराहना करना शुरू कर दिया है। 🔹 क्या है पूरा मामला? सूत्रों और हालिया बयानों के मुताबिक, व्यवस्था के भीतर उठ रहे सवालों और राजनीतिक दबावों के बीच लगातार सच्चाई को छिपाने की कोशिशें की जा रही थीं। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वे झूठे आश्वासनों और बयानों का हिस्सा बनने के बजाय पद त्यागना ज्यादा सम्मानजनक मानते हैं। "झूठ बोलकर कुर्सी पर बने रहने से बेहतर है कि सच्चाई के साथ पद छोड़ दिया जाए।" — इस्तीफे के बाद की चर्चाओं से उभरा मुख्य संदेश 🔹 जनता और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया इस फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके साहस, ईमानदारी और जज्बे की जमकर तारीफ हो रही है। आम जनता और समर्थकों का कहना है: सच्चाई की जीत: जनता का मानना है कि आज के दौर में जहां नैतिकता की बात कम होती है, वहां ऐसा बलिदान एक मिसाल प्रस्तुत करता है। नैतिकता का सम्मान: 'सलामी और समर्थन' के संदेशों से डिजिटल प्लेटफॉर्म भर चुके हैं, जहां लोग उनके इस आत्म-सम्मान और ईमानदारी से भरे कदम को नमन कर रहे हैं। 🔹 आगे क्या? इस इस्तीफे ने न केवल सत्ता के गलियारों में खलबली मचा दी है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि अंतरात्मा की आवाज़ देर से ही सही, लेकिन जब जागती है तो इतिहास बनाती है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस इस्तीफे का राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था पर क्या दूरगामी प्रभाव पड़ता है।1
- जेन जी आंदोलन में भाजपा नेताओं के बच्चों की उपस्थिति से सरकार सांसत में दिल्ली में जेन जी आंदोलन में भाजपा नेताओं के बच्चों ने हिस्सा लेकर और सरकार के खिलाफ बोलकर साहस का कार्य किया। लेकिन सरकार में बैठे नेताओं के पसीने छूटे और बोले बच्चे बालिग हैं। कोई कहता है कि अनजान में विरोध किया या खिलाफ पोस्टें डाली। बहरहाल जब घर में स्वयं का विरोध होता है तो स्थिति काफी विकट हो जाती है।1
- सम्मोहन के जाल में फंसाकर करते थे ठगी, पुलिस ने दो फर्जी बाबाओं को दबोचा कोटा स्वर्ण रजत मार्केट के मेंन रोड पर एक युवक को दो बाबो ने सम्मोहन कर रुपए एठने का मामला सामने आया तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, मार्केट के व्यापारीयों ने तुरंत दो बाबाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था1
- कोटा मंडल रेल चिकित्सालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यशाला में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गोयल ने हेपेटाइटिस को "साइलेंट किलर" बताते हुए समय पर जांच, उपचार और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित इंजेक्शन और संक्रमण से बचाव को बीमारी रोकने के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुपर्णा सेन रॉय के मार्गदर्शन में हुआ। कोटा मंडल रेल चिकित्सालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यशाला में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गोयल ने हेपेटाइटिस को "साइलेंट किलर" बताते हुए समय पर जांच, उपचार और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित इंजेक्शन और संक्रमण से बचाव को बीमारी रोकने के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुपर्णा सेन रॉय के मार्गदर्शन में हुआ।1
- कोटा के सुभाषनगर-मुक्तिधाम से दाह संस्कार के बाद अस्थियां गायब, काले कपड़े और पूजा सामग्री मिले, लोगों ने तंत्र मंत्र का जताया संदेह सुभाष नगर स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार के बाद अस्थियां गायब होने का एक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। 26 जुलाई को इलाके में ही रहने वाले राजेन्द्र जैन(59) की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। 26 को दोपहर में एक बजे सुभाष नगर इलाके में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।1
- बकाया भुगतान की मांग को लेकर जेके मजदूरों का आंदोलन जारी बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से सीटू के बैनर तले धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों का आंदोलन लगातार जारी है: कल कोटा के समाजसेवी हिम्मत सिंह हाड़ा धरना स्थल पर पहुंचे और जेके मजदूरों को संबोधित किया...1
- लगातार बारिश से बिगड़े हालात, मसूरी- देहरादून रोड़ पर भारी भूस्खलन लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मसूरी-देहरादून रोड पर पावर हाउस से आगे हनुमान मंदिर के पास भारी भूस्खलन हो गया: पहाड़ से भारी मलबा और बोल्डर सड़क पर गिरने से रोड पूरी तरह बंद हो गया: जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं...1