सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम: बांदा में 26 पार्किंग/होल्डिंग स्थल चिन्हित, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई बांदा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में 20 दिसंबर 2025 को सम्पन्न उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा 22 जनवरी 2026 को जारी पत्र के तहत एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने तथा उनके सुरक्षित ठहराव के लिए होल्डिंग एरिया चिन्हित कर उन्हें क्रियाशील किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बांदा द्वारा संयुक्त निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। सर्वे के दौरान जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों, प्रमुख जिला मार्गों एवं अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर कुल 26 पार्किंग/होल्डिंग स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। इन चिन्हित पार्किंग एवं होल्डिंग स्थलों का उद्देश्य बस, ट्रक, टैक्सी, ऑटो-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने के बजाय सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। प्रशासन द्वारा समस्त वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को केवल चिन्हित पार्किंग/होल्डिंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़क किनारे, एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग अथवा अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा करना मोटर वाहन अधिनियम 1988, केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली 1989 एवं उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। यदि कोई वाहन चालक या स्वामी सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 122/177 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा चालान अथवा वाहन निरुद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित वाहन स्वामी/चालक की होगी।

- बांदा डीएम ऑफिस में सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला कुर्सी पर बैठे रहे जबकि पीड़ित विकलांग व्यक्ति जमीन पर बैठा नजर आया यह दृश्य व्यवस्था की संवेदना पर गहरा प्रश्न उठता है जहां कुर्सियां ऊंची हो और नागरिक की गरिमा नीचे वहां न्याय की उम्मीद कितनी बचती है?1
- बांदा। जनपद के जसपुरा क्षेत्र में अन्ना जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आवारा पशुओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरते हुए सैकड़ों बीघे में खड़ी फसलों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। सरसों, गेहूं, चना सहित अन्य फसलें बर्बाद होने से किसान गहरे संकट में हैं। किसानों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रात-दिन खेतों की रखवाली करने के बावजूद अन्ना जानवरों से फसलों को बचा पाना किसानों के लिए मुश्किल हो गया है। पीड़ित किसानों ने अब जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अन्ना जानवरों को पकड़वाने, गौशालाओं में भेजने और फसल क्षति का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- शंकर बाजार मार्केट में सब्जी की दुकान हो रही है तेजी से वायरल का छोड़ भैया विश्वकर्मा लोगों की लगती है लाइन और इनका व्यवहार और लाजवाब सब्जी का स्वाद ताजी हरी सब्जियां1
- कवरेज करने गए पत्रकार को मिली धमकी, महोबकंठ थाने का मामला1
- नायक नहीं खलनायक हूं मैं......... #महोबा जिले की चरखारी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ब्रजभूषण राजपूत का विवादित बयान सोशल मीडिया में बटोर रहा है सुर्खियां। बंधक बनाना मामूली सी बात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को भी बना चुके हैं बंधक। #ikvnews #महोबाइनसाइड (अस्वीकरण:- वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।)1
- महोबा, भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने फिर दिया विवादित बयान, किसी को बंधक बनाना मेरे लिए मामूली बात, कांग्रेस सरकार में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को बनाया था बंधक : बोले विधायक अधिकारियों को पहनाई थी चूड़ियां और पेटीकोट : बोले ब्रजभूषण राजपूत विकास की बात में कमरे में क्यों करू : ब्रजभूषण राजपूत पहले वाला रूप आपने नही देखा मेरा,बीजेपी में आने के बाद हुआ अनुशाषित : ब्रजभूषण राजपूत ब्रजभूषण राजपूत के जलसक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह के खिलाफ जारी है बगावती सुर, विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक हैं ब्रजभूषण राजपूत उर्फ़ गुड्डू भैया।2
- बांदा सेवानिवृत्त नायब सूबेदार अभिमन्यु सिंह यादव का बांदा में भव्य स्वागत1
- *हमीरपुर-* बारिश के बाद बिजली विभाग की केबिल कई जगह सुलगती नजर आयी, विभाग की जर्जर हो चुकी केबल में उतरा करंट, स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल, कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही, बिजली विभाग बड़े हादसे का कर रहा इंतजार, मामला हमीरपुर मुख्यालय के मेरापुर मोहल्ले का।2
- gram bhoniya jila Hamirpur post Chand Purva Pani Na aane ke Karan bahut Si pareshaniyon ka Samna uthana pad raha hai something something 2-3 sal Ho Gaye Pani abhi aane ka naam hi nahin le raha1