logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"रंजिश में हत्या, पुलिस ने दिखाई फुर्ती-आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार" विद्यागिरी एक्सप्रेस न्यूज़,,,,, *घटना का विवरण :* दिनांक 21.04.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे सतलापुर स्थित मामा-भांजे ढाबे के पीछे लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां भागवत सिंह चौहान के घर के किराये के कमरे में सुमित कुशवाह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल मंडीदीप ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित किया गया। *कार्यवाही :* घटना की गंभीरता को देखते हुए चश्मदीद साक्षियों एवं मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक रायसेन *श्री आशुतोष गुप्ता*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपूसे* एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस औबेदुल्लागंज *श्रीमती शीला सुराणा* के निर्देशन में पृथक-पृथक पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ ही घंटों में नामजद आरोपी मुकेश कुमार गौड़ को गिरफ्तार किया गया। *पूछताछ में खुलासा :* आरोपी ने बताया कि वह मृतक के साथ कार्य करता था तथा मृतक द्वारा उसे कभी-कभी चिढ़ाए जाने के कारण वह रंजिश रखता था। दिनांक 21.04.2026 की रात्रि में मौका पाकर आरोपी ने धारदार हथियार (छुरी) से सुमित कुशवाह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी तथा बीच-बचाव करने आए नरेश पंडित एवं मृतक की मां को भी घायल कर दिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक xx/2026 धारा 103(1), 109(1), 332(क), 296(बी), 115(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गौहरगंज में प्रस्तुत किया गया है। *गिरफ्तार आरोपी :* मुकेश कुमार गौड़ पिता तखत सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी पटेल नगर रायसेन (थाना कोतवाली), वर्तमान पता वार्ड क्रमांक 13 सतलापुर, थाना क्षेत्र सतलापुर। *सराहनीय भूमिका :* आरोपी की गिरफ्तारी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराणा, थाना प्रभारी मंडीदीप निरीक्षक रंजीत सराठे, थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज निरीक्षक भरत प्रताप सिंह, थाना प्रभारी नूरगंज उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, थाना प्रभारी गौहरगंज उपनिरीक्षक विनोद परमार, थाना सतलापुर उपनिरीक्षक प्रेमलाल कुडापे, उपनिरीक्षक अरुणा साना, उपनिरीक्षक अरविंद पांडे, उपनिरीक्षक अमर सिंह निगम, सउनि मुकेश चौरसिया, सउनि अशोक तिवारी, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र रघुवंशी, कृष्णपाल सिंह, सुनील बर्डे, शेर सिंह, मनीष त्रिपाठी, लेखपाल मौर्य, कमल मर्सकोले, आरक्षक उदयवीर, सुरेश परते, नीरज लोधी, जितेंद्र नरवरिया, कुलदीप यादव, थाना मंडीदीप से प्रधान आरक्षक भरतलाल साहू, थाना औबेदुल्लागंज से प्रधान आरक्षक राजेश धाकड़, अभिषेक चौधरी एवं राजेश देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

3 hrs ago
user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

"रंजिश में हत्या, पुलिस ने दिखाई फुर्ती-आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार" विद्यागिरी एक्सप्रेस न्यूज़,,,,, *घटना का विवरण :* दिनांक 21.04.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे सतलापुर स्थित मामा-भांजे ढाबे के पीछे लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां भागवत सिंह चौहान के घर के किराये के कमरे में सुमित कुशवाह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल मंडीदीप ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित किया गया। *कार्यवाही :* घटना की गंभीरता को देखते हुए चश्मदीद साक्षियों एवं मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक रायसेन *श्री आशुतोष गुप्ता*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपूसे* एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस औबेदुल्लागंज *श्रीमती शीला सुराणा* के निर्देशन में पृथक-पृथक पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ ही घंटों में नामजद आरोपी मुकेश कुमार गौड़ को गिरफ्तार किया गया। *पूछताछ में खुलासा :* आरोपी ने बताया कि वह मृतक के साथ कार्य करता था तथा मृतक द्वारा उसे कभी-कभी चिढ़ाए जाने के कारण वह रंजिश रखता था। दिनांक 21.04.2026 की

298a496a-bc7b-44ca-819e-2af11c1689fd

रात्रि में मौका पाकर आरोपी ने धारदार हथियार (छुरी) से सुमित कुशवाह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी तथा बीच-बचाव करने आए नरेश पंडित एवं मृतक की मां को भी घायल कर दिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक xx/2026 धारा 103(1), 109(1), 332(क), 296(बी), 115(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गौहरगंज में प्रस्तुत किया गया है। *गिरफ्तार आरोपी :* मुकेश कुमार गौड़ पिता तखत सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी पटेल नगर रायसेन (थाना कोतवाली), वर्तमान पता वार्ड क्रमांक 13 सतलापुर, थाना क्षेत्र सतलापुर। *सराहनीय भूमिका :* आरोपी की गिरफ्तारी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराणा, थाना प्रभारी मंडीदीप निरीक्षक रंजीत सराठे, थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज निरीक्षक भरत प्रताप सिंह, थाना प्रभारी नूरगंज उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, थाना प्रभारी गौहरगंज उपनिरीक्षक विनोद परमार, थाना सतलापुर उपनिरीक्षक प्रेमलाल कुडापे, उपनिरीक्षक अरुणा साना, उपनिरीक्षक अरविंद पांडे, उपनिरीक्षक अमर सिंह निगम, सउनि मुकेश चौरसिया, सउनि अशोक तिवारी, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र रघुवंशी, कृष्णपाल सिंह, सुनील बर्डे, शेर सिंह, मनीष त्रिपाठी, लेखपाल मौर्य, कमल मर्सकोले, आरक्षक उदयवीर, सुरेश परते, नीरज लोधी, जितेंद्र नरवरिया, कुलदीप यादव, थाना मंडीदीप से प्रधान आरक्षक भरतलाल साहू, थाना औबेदुल्लागंज से प्रधान आरक्षक राजेश धाकड़, अभिषेक चौधरी एवं राजेश देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रायसेन। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय रायसेन में एसडीएम मनीष शर्मा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें आमजन से डिजिटल माध्यम का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना के लिए पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के जरिए लोग अपने घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया न केवल समय की बचत करती है, बल्कि आंकड़ों की सटीकता भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के आंकड़े सरकार की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें और स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बना सकें।
    1
    रायसेन। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय रायसेन में एसडीएम मनीष शर्मा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें आमजन से डिजिटल माध्यम का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना के लिए पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के जरिए लोग अपने घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया न केवल समय की बचत करती है, बल्कि आंकड़ों की सटीकता भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाएं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के आंकड़े सरकार की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।
प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें और स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बना सकें।
    user_उपेंद्र गौतम  रायसेन
    उपेंद्र गौतम रायसेन
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भोपाल: भोपाल में महिला आरक्षण को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच बीजेपी और कांग्रेस अब सड़क पर आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी की आक्रोश रैली के जवाब में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी से बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन ने बीच रास्ते में बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लॉलीपॉप और झुनझुना जैसे प्रतीकात्मक पोस्टर और तख्तियां लहराईं। विरोध प्रदर्शन के दौरान पीसीसी कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला भी दहन किया गया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल के समर्थन में है और इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए। उनके अनुसार विरोध परिसीमन बिल को लेकर है, और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
    1
    भोपाल: भोपाल में महिला आरक्षण को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच बीजेपी और कांग्रेस अब सड़क पर आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी की आक्रोश रैली के जवाब में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी से बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।
मार्च के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन ने बीच रास्ते में बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लॉलीपॉप और झुनझुना जैसे प्रतीकात्मक पोस्टर और तख्तियां लहराईं। विरोध प्रदर्शन के दौरान पीसीसी कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला भी दहन किया गया।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल के समर्थन में है और इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए। उनके अनुसार विरोध परिसीमन बिल को लेकर है, और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    5 hrs ago
  • Post by Naved khan
    4
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भोपाल के बैरसिया सिविल अस्पताल की करोड़ो की लागत से बनाई जा रही निर्माणाधीन नई बिल्डिंग की दीवार गिरी।बाल-बाल बची ड्यूटी डाक्टर।
    1
    भोपाल के बैरसिया सिविल अस्पताल की करोड़ो की लागत से बनाई जा रही निर्माणाधीन नई बिल्डिंग की दीवार गिरी।बाल-बाल बची ड्यूटी डाक्टर।
    user_Dr.SYED KHALID QAIS
    Dr.SYED KHALID QAIS
    Association or organisation हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी --- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शासकीय या सार्वजनिक विकास कार्यों के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहित करने पर अब 4 गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। - राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल
    1
    कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी
---
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शासकीय या सार्वजनिक विकास कार्यों के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहित करने पर अब 4 गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। 
- राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Salman Khan starts shooting for Vamshi Paidipally film with Nayanthara सलमान खान ने नयनतारा के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की
    1
    Salman Khan starts shooting for Vamshi Paidipally film with Nayanthara
सलमान खान ने नयनतारा के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    7 hrs ago
  • हाल के समय में देश के अलग-अलग हिस्सों से इस तरह की कई घटनाओं के वीडियो सामने आए हैं। इससे यह धारणा बन रही है कि ऐसी क्रूर हरकतें बढ़ती जा रही हैं—हालांकि हर मामले की सच्चाई की पुष्टि जांच के बाद ही होती है। फिर भी, बार-बार सामने आती ऐसी खबरें कानून-व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। रायसेन के इस मामले में भी आरोप है कि कुछ युवकों ने बुजुर्ग को जबरन ले जाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानित किया। वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा और बर्ताव इतना आपत्तिजनक है कि उसे दिखाना संभव नहीं। सबसे बड़ा सवाल अब यही है—आखिर ऐसी घटनाएं क्यों दोहराई जा रही हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कब होगी? इंसाफ दिलाने के लिए ऐसे मामलों को सामने लाना जरूरी है, ताकि कानून अपना काम करे और समाज में इंसानियत जिंदा रह सके।
    1
    हाल के समय में देश के अलग-अलग हिस्सों से इस तरह की कई घटनाओं के वीडियो सामने आए हैं। इससे यह धारणा बन रही है कि ऐसी क्रूर हरकतें बढ़ती जा रही हैं—हालांकि हर मामले की सच्चाई की पुष्टि जांच के बाद ही होती है। फिर भी, बार-बार सामने आती ऐसी खबरें कानून-व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
रायसेन के इस मामले में भी आरोप है कि कुछ युवकों ने बुजुर्ग को जबरन ले जाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानित किया। वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा और बर्ताव इतना आपत्तिजनक है कि उसे दिखाना संभव नहीं।
सबसे बड़ा सवाल अब यही है—आखिर ऐसी घटनाएं क्यों दोहराई जा रही हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कब होगी? इंसाफ दिलाने के लिए ऐसे मामलों को सामने लाना जरूरी है, ताकि कानून अपना काम करे और समाज में इंसानियत जिंदा रह सके।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रायसेन आबकारी नीति 2026-27 पर सवाल | ठेकेदार बेलगाम, जिम्मेदार खामोश | जनता से खुली लूट के आरोप रितिक जैन रायसेन। जिले में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग का खेल अब खुलेआम चर्चा का विषय बन चुका है। बोतलों पर छपे अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) को धता बताते हुए ग्राहकों से मनमानी रकम वसूली जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मानो गहरी “खामोशी” में डूबे हैं। आबकारी नीति 2026-27 लागू होने के बाद उम्मीद थी कि व्यवस्था पारदर्शी होगी, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक कई दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ग्राहकों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें या तो टाल दिया जाता है या फिर साफ कह दिया जाता है — “यही रेट है, लेना हो तो लो।” सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह अतिरिक्त वसूली किसकी जानकारी में हो रही है? क्या यह सिर्फ ठेकेदारों की मनमानी है, या फिर इसके पीछे कोई बड़ा ‘सिस्टम’ काम कर रहा है? स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि इस ओवररेटिंग के पैसों का बंटवारा ऊपर तक होता है, तभी तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं ही नजर आती हैं। विभाग के ही सूत्र बताते हैं कि कई बार शिकायतें संबंधित विभाग तक पहुंचती हैं, लेकिन कार्रवाई या तो ठंडी पड़ जाती है या फिर सिर्फ दिखावे के लिए मामूली चालान काटकर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है? जनता का कहना है कि अगर सरकार ने शराब बिक्री के लिए स्पष्ट दरें तय की हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। लेकिन जब निगरानी करने वाले ही चुप्पी साध लें, तो फिर “ओवररेटिंग” जैसे खेल को कौन रोकेगा? अब जरूरत है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर सख्ती से संज्ञान ले, दुकानों की औचक जांच करे और दोषियों पर ठोस कार्रवाई करे। वरना यह “बोतल का खेल” यूं ही चलता रहेगा और आम आदमी हर घूंट के साथ ठगा जाता रहेगा।
    1
    रायसेन आबकारी नीति 2026-27 पर सवाल | ठेकेदार बेलगाम, जिम्मेदार खामोश | जनता से खुली लूट के आरोप
रितिक जैन रायसेन।
जिले में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग का खेल अब खुलेआम चर्चा का विषय बन चुका है। बोतलों पर छपे अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) को धता बताते हुए ग्राहकों से मनमानी रकम वसूली जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मानो गहरी “खामोशी” में डूबे हैं।
आबकारी नीति 2026-27 लागू होने के बाद उम्मीद थी कि व्यवस्था पारदर्शी होगी, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक कई दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ग्राहकों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें या तो टाल दिया जाता है या फिर साफ कह दिया जाता है —
“यही रेट है, लेना हो तो लो।”
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह अतिरिक्त वसूली किसकी जानकारी में हो रही है? क्या यह सिर्फ ठेकेदारों की मनमानी है, या फिर इसके पीछे कोई बड़ा ‘सिस्टम’ काम कर रहा है? स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि इस ओवररेटिंग के पैसों का बंटवारा ऊपर तक होता है, तभी तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं ही नजर आती हैं।
विभाग के ही सूत्र बताते हैं कि कई बार शिकायतें संबंधित विभाग तक पहुंचती हैं, लेकिन कार्रवाई या तो ठंडी पड़ जाती है या फिर सिर्फ दिखावे के लिए मामूली चालान काटकर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है?
जनता का कहना है कि अगर सरकार ने शराब बिक्री के लिए स्पष्ट दरें तय की हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। लेकिन जब निगरानी करने वाले ही चुप्पी साध लें, तो फिर “ओवररेटिंग” जैसे खेल को कौन रोकेगा?
अब जरूरत है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर सख्ती से संज्ञान ले, दुकानों की औचक जांच करे और दोषियों पर ठोस कार्रवाई करे। वरना यह “बोतल का खेल” यूं ही चलता रहेगा और आम आदमी हर घूंट के साथ ठगा जाता रहेगा।
    user_उपेंद्र गौतम  रायसेन
    उपेंद्र गौतम रायसेन
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भोपाल,, महिला आरक्षण को लेकर मचे सियासी घमासान में आरोप प्रत्यारोप के बाद मप्र में बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अब सड़को पर उतर गए हैं,, बीजेपी की आक्रोश रैली का जवाब आज महिला कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर दिया,, आज भोपाल में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी से बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला,, मगर पुलिस और जिला प्रशासन ने बीच रास्ते में बेरिकेटिंग करके उन्हें रोक दिया,, इस दौरान महिला कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से लॉलीपॉप और झुनझुना के पोस्टर, बैनर, तख्तियां लहराए,, अपने आंदोलन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी के बाहर ही सरकार का पुतला दहन किया,, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में इस तरह के प्रदर्शन आयोजित हो रहे हे,, बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए रीना बोरासी ने कहा कि, महिला आरक्षण बिल के समर्थन में कांग्रेस है, और इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए, यह महिला आरक्षण के आड़ में परिसीमन लागू कर रहे थे,, विरोध परिसीमन बिल का था,, आंदोलन आगे भी जारी रहेगा,, बाइट - रीना बोरासी, प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस मप्र
    1
    भोपाल,,
महिला आरक्षण को लेकर मचे सियासी घमासान में आरोप प्रत्यारोप के बाद मप्र में बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अब सड़को पर उतर गए हैं,, बीजेपी की आक्रोश रैली का जवाब आज महिला कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर दिया,, आज भोपाल में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी से बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला,, मगर पुलिस और जिला प्रशासन ने बीच रास्ते में बेरिकेटिंग करके उन्हें रोक दिया,, इस दौरान महिला कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से लॉलीपॉप और झुनझुना के पोस्टर, बैनर, तख्तियां लहराए,, अपने आंदोलन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी के बाहर ही सरकार का पुतला दहन किया,, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में इस तरह के प्रदर्शन आयोजित हो रहे हे,, बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए रीना बोरासी ने कहा कि, महिला आरक्षण बिल के समर्थन में कांग्रेस है, और इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए, यह महिला आरक्षण के आड़ में परिसीमन लागू कर रहे थे,, विरोध परिसीमन बिल का था,, आंदोलन आगे भी जारी रहेगा,,
बाइट - रीना बोरासी, प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस मप्र
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.