logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हसनपुरा में सम्मान के साथ सेवानिवृत्त पूर्व एचएम को दी गई भावभीनी विदाई हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के शेखपुरा पंचायत अंतर्गत सरैयां स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक (एचएम) जाकिर मोहम्मद के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता लेखापाल नीरज कुमार एवं डाटा ऑपरेटर विकास कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। समारोह में सेवानिवृत्त पूर्व एचएम को फूलमाला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने विदाई गीत प्रस्तुत कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, जिससे वातावरण गमगीन हो गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। अपने संबोधन में जाकिर मोहम्मद ने कहा कि वे भले ही शिक्षा सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन समाज में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल को याद करते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया गया कि वे पूर्व में इसी प्रखंड के मध्य विद्यालय रजनपुरा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। इसके बाद 26 जुलाई 2023 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरैयां में एचएम के रूप में पदभार ग्रहण किया और 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर वर्तमान एचएम रविन्द्र प्रसाद सहित सीमा कुमारी, दुलारचंद राम, रश्मि कुमारी, नेहा कुमारी, मंजू कुमारी, रानी रश्मि, इम्तियाज अहमद, कन्हैया प्रसाद, अरुण दुबे, मोहम्मद मूसा खान, चंद्रशेखर सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, जयप्रकाश राम, सुषमा कुमारी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_महाबीर कुमार
महाबीर कुमार
पत्रकार, 7050053339 हसनपुरा, सीवान, बिहार•
3 hrs ago
d8c6b308-adde-48c1-bd0e-cb32eebfe15b

हसनपुरा में सम्मान के साथ सेवानिवृत्त पूर्व एचएम को दी गई भावभीनी विदाई हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के शेखपुरा पंचायत अंतर्गत सरैयां स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक (एचएम) जाकिर मोहम्मद के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता लेखापाल नीरज कुमार एवं डाटा ऑपरेटर विकास कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। समारोह में सेवानिवृत्त पूर्व एचएम को फूलमाला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने विदाई गीत प्रस्तुत कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, जिससे वातावरण गमगीन हो गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। अपने संबोधन में जाकिर मोहम्मद ने कहा कि वे भले ही शिक्षा सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन समाज में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल को याद करते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया गया कि वे पूर्व में इसी प्रखंड के मध्य विद्यालय रजनपुरा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। इसके बाद 26 जुलाई 2023 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरैयां में एचएम के रूप में पदभार ग्रहण किया और 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर वर्तमान एचएम रविन्द्र प्रसाद सहित सीमा कुमारी, दुलारचंद राम, रश्मि कुमारी, नेहा कुमारी, मंजू कुमारी, रानी रश्मि, इम्तियाज अहमद, कन्हैया प्रसाद, अरुण दुबे, मोहम्मद मूसा खान, चंद्रशेखर सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, जयप्रकाश राम, सुषमा कुमारी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by जनसत्ता NEWS@
    1
    Post by जनसत्ता NEWS@
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    7 hrs ago
  • सीवान जिले और बिहार से एक गर्व भरी खबर सामने आई है, जहां मैरवा प्रखंड के छोटे से गांव हरनाथपुर की बेटी श्रुति कुमारी ने पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। श्रुति का चयन भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है, जो थाईलैंड में आयोजित AFC अंडर-20 महिला एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मैरवा की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के मैदान तक पहुंचने वाली श्रुति कुमारी आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। करीब 20 वर्षों के बाद भारतीय टीम ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, और इस टीम में सीवान की बेटी का चयन पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। श्रुति की इस सफलता के पीछे उनके कोच संजय पाठक का मार्गदर्शन और परिवार का मजबूत साथ रहा है। कोच के अनुसार, श्रुति एक बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वहीं, इस उपलब्धि के बाद गांव में जश्न का माहौल है और परिवार की खुशी देखते ही बन रही है। आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय से शुरू हुआ श्रुति का सफर, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी तक पहुंचा। राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी श्रुति को बिहार सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।फिलहाल वह “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत अपनी सेवाएं दे रही हैं।
    1
    सीवान जिले और बिहार से एक गर्व भरी खबर सामने आई है, जहां मैरवा प्रखंड के छोटे से गांव हरनाथपुर की बेटी श्रुति कुमारी ने पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। श्रुति का चयन भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है, जो थाईलैंड में आयोजित AFC अंडर-20 महिला एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मैरवा की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के मैदान तक पहुंचने वाली श्रुति कुमारी आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
करीब 20 वर्षों के बाद भारतीय टीम ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, और इस टीम में सीवान की बेटी का चयन पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है।
श्रुति की इस सफलता के पीछे उनके कोच संजय पाठक का मार्गदर्शन और परिवार का मजबूत साथ रहा है। कोच के अनुसार, श्रुति एक बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
वहीं, इस उपलब्धि के बाद गांव में जश्न का माहौल है और परिवार की खुशी देखते ही बन रही है।
आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय से शुरू हुआ श्रुति का सफर, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी तक पहुंचा। राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी श्रुति को बिहार सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।फिलहाल वह “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत अपनी सेवाएं दे रही हैं।
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    23 hrs ago
  • मानदेय भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के नवानगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस संबंध में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही ईपीएफ से संबंधित भुगतान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राम ईश्वर गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, सुभाष चंद्र गुप्ता, विनय कुमार यादव, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार यादव, ललिता कुमारी, नंद जी यादव, राम प्रवेश यादव, अरविंद कुमार पाठक, दिनेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, नितिन यादव, प्रियंका देवी, नीतू कुमारी, सुनीता देवी व सुमन देवी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।
    1
    मानदेय भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के नवानगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस संबंध में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही ईपीएफ से संबंधित भुगतान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में राम ईश्वर गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, सुभाष चंद्र गुप्ता, विनय कुमार यादव, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार यादव, ललिता कुमारी, नंद जी यादव, राम प्रवेश यादव, अरविंद कुमार पाठक, दिनेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, नितिन यादव, प्रियंका देवी, नीतू कुमारी, सुनीता देवी व सुमन देवी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    5 hrs ago
  • #Pappupandey #Bihar #Up #Gopalganj #News #Breaking
    1
    #Pappupandey #Bihar #Up #Gopalganj #News #Breaking
    user_Swaraj Sach
    Swaraj Sach
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    43 min ago
  • katihar police custody me admi ki mout par thane me torfor police wale ko doura kar mara
    1
    katihar 
police custody me admi ki mout par thane me torfor police wale ko doura kar mara
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है! बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें। उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है। 🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! 📲 वीडियो देखें और शेयर करें। #AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist
    2
    🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है!
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें।
उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है।
🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!
📲 वीडियो देखें और शेयर करें।
#AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist
    user_Rajesh K Socialist
    Rajesh K Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • यह खबर अजमेर से जुड़ी एक संवेदनशील धार्मिक विवाद की घटना को दिखाती है। बताया जा रहा है कि जॉन अजमेरी नाम के एक गायक ने माता जागरण के दौरान क़व्वाली प्रस्तुत की। अगले दिन जब उसने फिर से ऐसा करने की कोशिश की, तो VHP (विश्व हिंदू परिषद) से जुड़े लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि “क्या तुम दरगाह में हनुमान चालीसा गाओगे?” इस घटना में दो अलग-अलग धार्मिक परंपराओं—माता जागरण (हिंदू धार्मिक कार्यक्रम) और क़व्वाली (आमतौर पर सूफी/इस्लामी परंपरा से जुड़ी)—को लेकर विवाद पैदा हुआ। VHP के लोगों ने इसे धार्मिक मर्यादा और परंपराओं के खिलाफ बताया, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। कुल मिलाकर, यह मामला धार्मिक भावनाओं, परंपराओं और उनके मिश्रण को लेकर उठे विवाद का उदाहरण है, जिसमें दोनों पक्षों के नजरिए टकराते नजर आए।
    1
    यह खबर अजमेर से जुड़ी एक संवेदनशील धार्मिक विवाद की घटना को दिखाती है।
बताया जा रहा है कि जॉन अजमेरी नाम के एक गायक ने माता जागरण के दौरान क़व्वाली प्रस्तुत की। अगले दिन जब उसने फिर से ऐसा करने की कोशिश की, तो VHP (विश्व हिंदू परिषद) से जुड़े लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि “क्या तुम दरगाह में हनुमान चालीसा गाओगे?”
इस घटना में दो अलग-अलग धार्मिक परंपराओं—माता जागरण (हिंदू धार्मिक कार्यक्रम) और क़व्वाली (आमतौर पर सूफी/इस्लामी परंपरा से जुड़ी)—को लेकर विवाद पैदा हुआ। VHP के लोगों ने इसे धार्मिक मर्यादा और परंपराओं के खिलाफ बताया, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
कुल मिलाकर, यह मामला धार्मिक भावनाओं, परंपराओं और उनके मिश्रण को लेकर उठे विवाद का उदाहरण है, जिसमें दोनों पक्षों के नजरिए टकराते नजर आए।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by जनसत्ता NEWS@
    1
    Post by जनसत्ता NEWS@
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.