Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान में वैचारिक क्रांति के राष्ट्रीय कवि ऋषि पाल भदाना जिला सोनीपत हरियाणा को उनकी 32 वर्ष की सामाजिक व राष्ट्रीय सेवाओं के लिए दैनिक राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र हरिभूमि ने किया सम्मानित
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
राजस्थान में वैचारिक क्रांति के राष्ट्रीय कवि ऋषि पाल भदाना जिला सोनीपत हरियाणा को उनकी 32 वर्ष की सामाजिक व राष्ट्रीय सेवाओं के लिए दैनिक राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र हरिभूमि ने किया सम्मानित
More news from राजस्थान and nearby areas
- विराटनगर पुलिस थाना के मैड पुलिस चौकी आज ग्रामीणों के उग्र गुस्से का केंद्र बन गई, जहां लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि मालीवाड़ा गांव में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, मगर पुलिस एक भी केस सुलझाने में नाकाम रही है। जिससे दिन प्रतिदिन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं जिससे चोरी की वारदाते रुकने तक का नाम नहीं ले रही कल दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने खेत में सात दिन पहले चोरी हुई बिजली की केबल जलाते हुए रंगे हाथों पकड़कर चौकी लाया, ओर संदिग्धों के पास मिली बिजली केबिल भी ग्रामीणों ने बरामद कर ली लेकिन चौकी पूरी तरह सुनसान मिली न चौकी प्रभारी, न कोई पुलिसकर्मी कई घंटों तक ग्रामीण संदिग्धों को चौकी में बैठाए पुलिस का इंतजार करते रहे,1
- शाहपुरा कस्बे में कुआं राणीजी वाला, पुराना जयपुर-दिल्ली सड़क किनारे सार्वजनिक कुएं पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। शहर के लोगो ने आरोप लगाया है कि कुएं बंद कर अवैध अतिक्रम किया जा रहा है। इस संबंध में पत्रकार को प्रेस नोट देकर शिकायत किया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, अतिक्रमणकारी व्यक्ति सार्वजनिक कुएं पर मकान कार्य निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शाहपुरा निवासी -मेरा जन्म 07/09/1946 जगदीश प्रसाद सोनी पुत्र नानूराम सोनी है। मेरा जन्म के बाद इस राणीजी कुआं के नाम पुराना जयपुर-दिल्ली सड़क शाहपुरा से होकर गुज़र रहा है, गंगामार्केट जाने वाले आम रास्ते के कोने पर स्थित कुआं राणीजी वाली के नाम से प्रसिद्ध है,1
- बानसूर कस्बे के चंदूवाली रोड पर बाईक का हुआ एक्सीडेंट घायल राधेश्याम (40) निवासी ढाकला रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस ने पहुंचाया उपजिला अस्पताल बानसूर।1
- Post by Public Power मजदूर की आवाज1
- मौनी बाबा की पुण्यस्मृति में अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन। माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के वनखंडी महादेव रामभजो गौशाला पर गौपुत्र श्री श्री 1008 श्री रामदास जी महाराज (मौनी बाबा) के साकेतवास होने पर उनकी पुण्यस्मृति में धार्मिक आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि स्वरूप 15 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के अनुसार 15 फरवरी को प्रातः 08:15 बजे विधि-विधान से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया जिसमें क्षेत्र के संत-महात्मा एवं श्रद्धालुजनो ने भाग लिया। इसके उपरांत 17 फरवरी को हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई । भंडारे के आयोजन में अधिक से अधिक संत महात्मा व श्रद्धालु महिला पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। संतों की ओर से श्रीमहंत माधव दास महाराज,।भजेड़ा बालक दास महाराज,राजगढ़ अवधूत आश्रम के महंत स्वामी श्री अमन भारती जी महाराज, ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज राजगढ़ सहित सभी संतों की ओर से रामकृष्ण दास महाराज को संतों की ओर से चादर ओढ़ाकर संतों की रस्म पुरी की गई तथा गांव व ग्रामीण की और से कोई चादर ओढ़ाई की रस्म दोपहर दो बजे तक पूरी नहीं की गई कुछ ग्रामीण व गौ सेवकों ने बताया कि गांव की ओर से चादर ओढ़ाई की रस्म भी की जाएगी। इस अवसर पर भोंरगीं गोशाला के गौ सेवक माचाड़ी गौसेवक राजगढ़ मिनरल कंपनी के डायरेक्टर वीरेंद्र दाधीच, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी,मातादीन बोहरा,नवल रावत,धर्मी यादव, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, रतन लाल सैनी,पूर्व सरपंच प्रभाती लाल शर्मा,हीरालाल सैनी,जगदीश शर्मा,बाबूलाल बोहरा, विपिन शर्मा,दिनेश यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे इस दौरान महिला पुरुष व बच्चों ने पंगत बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।4
- भिवाड़ी में प्रशासन की सख्ती, जांच के दौरान दो अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी मंगलवार को संयुक्त दल ने 315 औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट खैरथल तिजारा। खैरथल-तिजारा, 17 फरवरी। कारौली-भिवाड़ी स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए व्यापक जांच अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने दो अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री को सीज किया। यह मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर संचालित की जा रही थी, जबकि अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। सीज कि गई औद्योगिक प्लॉट का आईजी रेंज जयपुर एच.जी. राघवेंद्र सुहास ने निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जब्ती प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार गठित जांच दल जब रीको प्लॉट संख्या जी-1/682 एंव जी 1- 538ए पर पहुंचा तो दोनों फैक्ट्री बंद मिली और मालिक मौके से फरार था। टीम द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद मालिक के नहीं पहुंचने पर प्रशासन, पुलिस एवं रीको अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से भारी मात्रा में पटाखे, कच्चा माल एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्ट्री की जांच की गई। प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री का अवैध निर्माण एवं भंडारण पाया गया है, जो सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। एहतियातन फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से काट दी गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। पहली कार्रवाई में खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्ड संख्या G1-682 पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं तहसीलदार टपूकड़ा की टीम ने निरीक्षण किया। यह भूखण्ड मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक के नाम आवंटित है, लेकिन मौके पर फैक्ट्री बंद मिली। प्रशासन द्वारा निर्देश देने के बाद जब गेट नहीं खोला गया, तो अधिकारियों ने अंदर प्रवेश कर निरीक्षण किया, जहां जिप्सम, सिलिका सैंड, नाइट्रिक एसिड, पत्थर, रेशा सहित पटाखा निर्माण से संबंधित मशीनें और रासायनिक पदार्थ पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इकाई को मैसर्स शिवशक्ति इंडस्ट्रीज को किराये पर दिया गया था। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 45 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। दुसरी कार्रवाई में रीको क्षेत्र स्थित एक भूखण्ड, जो वर्तमान में मैसर्स लक्ष्मी अलॉयज के नाम दर्ज है, पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को बंद और ताला लगा हुआ पाया। प्रोपराइटर कृष्ण कुमार के अनुपस्थित होने पर प्रशासन की उपस्थिति में ताला तोड़कर निरीक्षण किया गया, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद हुई। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 90 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, उपखंड अधिकारी टपूकडा लाखन सिंह गुर्जर, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद, फायर विभाग एवं रीको के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की गई तथा संबंधित फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टपूकड़ा, चौपानकी एवं फेज-3 सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की सघन जांच जारी रहेगी। जांच दल द्वारा मंगलवार को रीको यूनिट प्रथम ने 170 एवं रीको यूनिट द्वितीय ने 145 इकाइयों के निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों कि जांच सुनिश्चित की गई।4
- अलवर में हाल ही में आयोजित एक पारिवारिक समारोह ने राजनीतिक सीमाओं से परे आत्मीयता और अपनापन का सुंदर संदेश दिया। प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली की बेटी के विवाह समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा और बढ़ा दी। समारोह के दौरान दोनों नेता खुशी के माहौल में आमजन और परिजनों के साथ थिरकते नज़र आए। यह दृश्य सिर्फ एक पारिवारिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और मानवीय संबंधों की गर्मजोशी का भी प्रतीक बना। स्थानीय लोगों ने इस आत्मीय पल को सराहते हुए कहा कि ऐसे अवसर समाज में सकारात्मक संदेश और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।1
- शीला शेखावत करणी सेना ने आज कुचामन धरने स्थल पर पहुंची#संगठन में राजपूत और सर्व समाज के न्याय के लिए लड़ाई लड़ रही हैं और सांगठनिक गतिविधियां संभाल रही हैं1