logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक चन्दौली जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याए ब्यूरो चीफ उदय कुमार राय चन्दौली / जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना व न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानाक्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) थाना प्रभारी से स्वयं वार्ता कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों आवेदकों फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण दोष के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाए। आज पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई के दौरान कुल-34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया गया।

4 hrs ago
user_Uday Kumar Ray
Uday Kumar Ray
Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
918181ac-d611-4b6f-9496-45985610570d

पुलिस अधीक्षक चन्दौली जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याए ब्यूरो चीफ उदय कुमार राय चन्दौली / जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना व न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानाक्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) थाना प्रभारी से स्वयं वार्ता कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों आवेदकों फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण दोष के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाए। आज पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई के दौरान कुल-34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली के धानापुर में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर पीडीए की जनपंचायत स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री रमेश प्रजापति
    1
    चंदौली के धानापुर में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर पीडीए की जनपंचायत
स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री रमेश प्रजापति
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बीमार, मरीजों का इलाज कैसे होगा जब उप स्वास्थ्य केंद्र को रास्ता नहीं उप स्वास्थ्य केंद्र खुद 20 साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ और कूड़े के बीच पहुंच रहे मरीज धीना। धीना बाजार स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाली का शिकार है। यहां पहुंचने के लिए पक्की सड़क तक नहीं है। मरीजों और उनके तीमारदारों को गली, कूड़े के ढेर और कीचड़ से होकर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना पड़ता है। बरसात के दिनों में रास्ते में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के बीच मरीजों को अस्पताल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए सड़क निर्माण की मांग करीब 20 वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वर्तमान में रास्ते में पानी और कीचड़ भरा होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों अजय कुमार कामेश्वर राय पंकज राय, प्रवण कुमार ने बताया कि रास्ते की बदहाली के कारण कई लोग मजबूरी में निजी अस्पतालों का सहारा लेते हैं। इससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के लिए रास्ते के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से उप स्वास्थ्य केंद्र तक पक्की सड़क बनवाने तथा परिसर के आसपास साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।इस संदर्भमे सी एच सी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा की समस्याओ की जानकारी ग्रामीणो द्वारा मिली है उस पर पहल क़र सड़क बनाई जाएगी ग्रामीणों ने बताया नक़्शे में चकरोड है पर किसी जन प्रतिनिधि ने आज तक ध्यान नहीं दिया विभाग उसको संज्ञान में लिया है बरसात बाद सड़क बनाने पर अम्ल किया जाएगा
    2
    बीमार, मरीजों का इलाज कैसे होगा जब उप स्वास्थ्य केंद्र को रास्ता नहीं 
उप स्वास्थ्य केंद्र खुद 
20 साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ और कूड़े के बीच पहुंच रहे मरीज
धीना। धीना बाजार स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाली का शिकार है। यहां पहुंचने के लिए पक्की सड़क तक नहीं है। मरीजों और उनके तीमारदारों को गली, कूड़े के ढेर और कीचड़ से होकर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना पड़ता है। बरसात के दिनों में रास्ते में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के बीच मरीजों को अस्पताल पहुंचना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए सड़क निर्माण की मांग करीब 20 वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वर्तमान में रास्ते में पानी और कीचड़ भरा होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों अजय कुमार कामेश्वर राय पंकज राय, प्रवण कुमार ने बताया कि रास्ते की बदहाली के कारण कई लोग मजबूरी में निजी अस्पतालों का सहारा लेते हैं। इससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के लिए रास्ते के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से उप स्वास्थ्य केंद्र तक पक्की सड़क बनवाने तथा परिसर के आसपास साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।इस संदर्भमे सी एच सी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा की समस्याओ की जानकारी ग्रामीणो द्वारा मिली है उस पर पहल क़र सड़क बनाई जाएगी ग्रामीणों ने बताया नक़्शे में चकरोड है पर किसी जन प्रतिनिधि ने आज तक ध्यान नहीं दिया विभाग उसको संज्ञान में लिया है बरसात बाद सड़क बनाने पर अम्ल किया जाएगा
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Farmer चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया वीडियो में जिला विद्यालय निरीक्षक के पक्ष को प्रस्तुत किया गया। Varanasi Breking News Varanasi news Awaj news
    1
    वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया वीडियो में जिला विद्यालय निरीक्षक के पक्ष को प्रस्तुत किया गया।
Varanasi Breking News 
Varanasi news 
Awaj news
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* *बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।
    1
    बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!*

*बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!*
वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़ *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़* *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*
    1
    वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़ *वाराणसी* 

*लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*
*वाराणसी* 
*लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: पैकेट वाला खाना कितना खतरनाक? | FSSAI से 13 सवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड पर Front-of-Pack Labeling (FOPL) को लेकर FSSAI से 13 अहम सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने Warning Labels के आकार, उनकी स्पष्टता, चीनी-नमक-फैट की सीमा, चरणबद्ध लागू करने की योजना और आम लोगों की समझ जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा है। FSSAI को 10 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर 2026 को होगी। क्या पैकेट पर बड़े और साफ Warning Labels होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए। Awaaz-e-Bharat — खबर वही, सवाल सीधा। #SupremeCourt #FSSAI #ProcessedFood #PackagedFood #FoodSafety #FoodLabeling #FOPL #HealthNews #IndiaNews #SupremeCourtNews #AwaazEBharat
    1
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: पैकेट वाला खाना कितना खतरनाक? | FSSAI से 13 सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड पर Front-of-Pack Labeling (FOPL) को लेकर FSSAI से 13 अहम सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने Warning Labels के आकार, उनकी स्पष्टता, चीनी-नमक-फैट की सीमा, चरणबद्ध लागू करने की योजना और आम लोगों की समझ जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा है।
FSSAI को 10 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर 2026 को होगी।
क्या पैकेट पर बड़े और साफ Warning Labels होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए।
Awaaz-e-Bharat — खबर वही, सवाल सीधा।
#SupremeCourt #FSSAI #ProcessedFood #PackagedFood #FoodSafety #FoodLabeling #FOPL #HealthNews #IndiaNews #SupremeCourtNews #AwaazEBharat
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    6 hrs ago
  • निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में उमड़ी भीड़, 90 मरीजों की हुई नेत्र जांच जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    1
    निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में उमड़ी भीड़, 90 मरीजों की हुई नेत्र जांच
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चंदौली के धानापुर पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर पीडीए की जनपंचायत स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ चदौली सांसद विरेन्द्र सिंह
    1
    चंदौली के धानापुर पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर पीडीए की जनपंचायत
स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ चदौली सांसद विरेन्द्र सिंह
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.