बैकठपुर बना डिजिटल हब | डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन। खुसरूपुर प्रखंड के बैकठपुर नीमतल स्टेट हाइवे पर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय एवं पूर्व प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। उद्घाटन के पश्चात वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल युग में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना एक सराहनीय एवं समय की मांग के अनुरूप पहल है। उन्होंने लाइब्रेरी संचालक रंजीत कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास बैकठपुर एवं आसपास के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र-छात्राएं आधुनिक संसाधनों के साथ अधिक लगन और एकाग्रता से अध्ययन कर सकेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थी भविष्य में उच्च पदों पर पहुंचकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने इस पहल को शिक्षा क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। डिजिटल लाइब्रेरी के संचालक रंजीत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लाइब्रेरी की स्थापना का उद्देश्य शिक्षा को सरल, सुलभ और आधुनिक बनाना है। लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था, पर्सनल लॉकर, हाई-स्पीड इंटरनेट, आरओ पेयजल सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एक शिफ्ट में लगभग 50 छात्र-छात्राएं एक साथ अध्ययन कर सकेंगे। इस अवसर पर पत्रकार बीएन चौबे, राजेश कुमार सिन्हा, भोला सिंह, सूर्यमौली सिंह, प्रमोद कुमार ‘भोला’, रंजन कुमार, मनोज कुमार, प्रो. आत्मानंद सिंह, शशि भूषण सिंह, अशोक मास्टर, कक्कू मुखिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- "बुरा न मानो होली है! पटना के खुसरूपुर की इन गलियों में आज रंगों का नहीं, बल्कि भावनाओं का सैलाब उमड़ा है। देखिए कैसे यहाँ के लोग अपनी माटी की खुशबू के साथ इस महापर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। कहीं रंगों की बौछार है, तो कहीं 'कादो-पांकू' का वो देसी अंदाज़, जो बिहार की मिट्टी की असली पहचान है। हर चेहरा गुलाल से सराबोर है और हर दिल में सिर्फ और सिर्फ खुशी है। खुसरूपुर के कोने-कोने से लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दे रहे हैं और गिले-शिकवे मिटाकर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। मस्ती, उमंग और इस बेमिसाल जोश के साथ आप सभी को खुसरूपुर की ओर से होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!"1
- फतुहा दुर्घटना में मौत।3
- खुसरूपुर। प्रखंड के गोविंदपुर स्थित प्रेम युथ फाउंडेशन परिसर में पत्रकार समन्वय समिति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम युथ फाउंडेशन के अध्यक्ष सह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव गांधीवादी प्रेम कुमार ने किया। समारोह में पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति से वातावरण सौहार्द और उत्साह से भर गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डीएसपी-1 अवधेश कुमार तथा डीएसपी-2 संजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, शांति और भाईचारे का महापर्व है। यह ऐसा अवसर है जब लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और समाज में सौहार्द का संदेश फैलाते हैं। गांधीवादी प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि होली बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से “नशा मुक्त भारत” का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा समाज और देश के भविष्य के लिए घातक है, इसलिए हमें इससे दूर रहकर स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पत्रकार समन्वय समिति की ओर से सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अमरेश कुमार सिंह, संजीत कुमार, भूषण प्रसाद, रामाशंकर द्विवेदी, कौशल कुमार, मनोज कश्यप, गोपी कुमार, रितिक राज वर्मा सहित कई पत्रकार और समाजसेवी मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- बिहटा–सरमेरा पथ पर भीषण सड़क हादसा 02 की मौके पर ही मौत 02 घायल1
- Post by Vaanishree News1
- बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई से माहौल गरमा गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि डीएम और एसपी के अनशन स्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें बसों में भरकर हटाया गया और इस दौरान लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए। कुछ महिला अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई के दौरान अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज भी की गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे, इसके बावजूद बल प्रयोग किया गया। वहीं, अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। #Begusarai #HomeguardBharti #HomeguardCandidates #Protest #HungerStrike #PoliceAction #LathiChargeAllegation #BiharNews #DM_SP #BreakingNews1
- पटना जिले के बख्तियारपुर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राजू ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और एकता का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से दूर रहें। राजकुमार राजू ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का अवसर देता है, इसलिए इसे सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण में मनाया जाना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों को सुरक्षित, आनंदमय और खुशहाल होली की शुभकामनाएं दीं।1
- फतुहा। पटना जिले के फतुहा स्थित कबीर मठ में होली मिलन समारोह धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भक्ति, प्रेम और रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे परिसर में होली के गीत, भजन और रंगोत्सव से माहौल आनंदमय बना रहा। कार्यक्रम का आयोजन आचार्य परमानंद साहेब के सान्निध्य में किया गया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है। उन्होंने संत कबीर की वाणी और उनके उपदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। होली मिलन समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से संतों ने मानवता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने संत कबीर की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।1