logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कालपी पुलिस का बड़ा एक्शन! 24 घंटे में चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार; नकदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद 🚨 BREAKING NEWS | कालपी कालपी पुलिस ने चोरी की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम छौंक में हुई चोरी के मामले में रोहित कुमार पुत्र कैलाश कुमार को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी के साथ बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। बरामद माल का वजन और पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी सामने आई है।

7 hrs ago
user_पत्रकार विकाश सिंह
पत्रकार विकाश सिंह
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

कालपी पुलिस का बड़ा एक्शन! 24 घंटे में चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार; नकदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद 🚨 BREAKING NEWS | कालपी कालपी पुलिस ने चोरी की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम छौंक में हुई चोरी के मामले में रोहित कुमार पुत्र कैलाश कुमार को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी के साथ बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। बरामद माल का वजन और पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी सामने आई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीएमओ का सीएचसी रामपुरा में औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष—चिकित्सा अधीक्षक की कार्यशैली की भी की प्रशंसा सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण रामपुरा, जालौन। सीएमओ ने बुधवार को सीएचसी रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी, दवा वितरण, पैथोलॉजी, वार्ड और लेबर रूम समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया गया। अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने दो मरीजों को स्वयं देखा और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की भी प्रशंसा की और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।
    2
    सीएमओ का सीएचसी रामपुरा में औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष—चिकित्सा अधीक्षक की कार्यशैली की भी की प्रशंसा
सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण
रामपुरा, जालौन। सीएमओ ने बुधवार को सीएचसी रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी, दवा वितरण, पैथोलॉजी, वार्ड और लेबर रूम समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया गया। अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले।
सीएमओ ने दो मरीजों को स्वयं देखा और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की भी प्रशंसा की और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आरक्षी अंकित प्रथम मंजिल से नीचे गिरने से हुआ घायल अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी आज दिनांक 27.08.2026 को समय लगभग दोपहर 12.00 बजे एक आरक्षी जिसका नाम अंकित देशवार है। यह 2020 बैच का है। इसका गृह जनपद फिरोजाबाद है। यह अपने पिता के साथ पुलिस लाइन कानपुर देहात में रहता है। आज यह पुलिस ऑफिस आया था। प्रथम मंजिल से नीचे गिर गया। जिसको हाथ व पैर में चोटें आयी हैं। जिसको तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसकी स्थिति सामान्य है। प्रकरण की जाँच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। *बाइट- अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात, श्री आलोक प्रसाद*
    1
    आरक्षी अंकित प्रथम मंजिल से नीचे गिरने से हुआ घायल अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
आज दिनांक 27.08.2026 को समय लगभग दोपहर 12.00 बजे एक आरक्षी जिसका नाम अंकित देशवार है। यह 2020 बैच का है। इसका गृह जनपद फिरोजाबाद है। यह अपने पिता के साथ पुलिस लाइन कानपुर देहात में रहता है। आज यह पुलिस ऑफिस आया था। प्रथम मंजिल से नीचे गिर गया। जिसको हाथ व पैर में चोटें आयी हैं। जिसको तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसकी स्थिति सामान्य है। प्रकरण की जाँच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
*बाइट- अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात, श्री आलोक प्रसाद*
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत से सिपाही ने लगाई छलांग, हुआ गंभीर रूप से घायल माती पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत से एक सिपाही ने छलांग लगा दी।जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं आनन फानन में उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि घायल सिपाही का नाम अंकित देशवाल है।घटना के मामले में जांच जारी है।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत से सिपाही ने लगाई छलांग, हुआ गंभीर रूप से घायल
माती पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत से एक सिपाही ने छलांग लगा दी।जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं आनन फानन में उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि घायल सिपाही का नाम अंकित देशवाल है।घटना के मामले में जांच जारी है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन सिकंदरा, कानपुर देहात। बढ़ती महंगाई और कस्बे के अंदर भोगनीपुर–औरैया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सिकंदरा व्यापार समिति ने आवाज उठाई। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सिकंदरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। व्यापारियों ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के नाम भी ज्ञापन दिया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता के साथ व्यापारी वर्ग का बजट भी प्रभावित हो रहा है। सरकार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं, व्यापार समिति अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर उसे सुरक्षित बनाने की मांग की। युवा नगर अध्यक्ष शिवम सोनी एडवोकेट ने कहा कि महंगाई और जर्जर सड़क जैसी समस्याओं से आमजन के साथ व्यापारी भी प्रभावित हैं। व्यापार समिति जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाती रहेगी।
    2
    महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन
महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा, कानपुर देहात। बढ़ती महंगाई और कस्बे के अंदर भोगनीपुर–औरैया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सिकंदरा व्यापार समिति ने आवाज उठाई। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सिकंदरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।
व्यापारियों ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के नाम भी ज्ञापन दिया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।
प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता के साथ व्यापारी वर्ग का बजट भी प्रभावित हो रहा है। सरकार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
वहीं, व्यापार समिति अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर उसे सुरक्षित बनाने की मांग की।
युवा नगर अध्यक्ष शिवम सोनी एडवोकेट ने कहा कि महंगाई और जर्जर सड़क जैसी समस्याओं से आमजन के साथ व्यापारी भी प्रभावित हैं। व्यापार समिति जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाती रहेगी।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिकंदरा में मुगल मार्ग की मरम्मत और बढ़ती महंगाई पर व्यापारियों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन सिकंदरा। कस्बे के मुगल मार्ग की बदहाल स्थिति और लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर सिकंदरा व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी उषा सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने करीब दोपहर दो बजे तहसील पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि कस्बे के मुगल मार्ग पर क्षतिग्रस्त पड़े मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से वाहन चालकों के साथ ही आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की। इसके साथ ही व्यापारियों ने लगातार बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी राहत मिल सके। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई का असर सीधे व्यापार और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन को जल्द ही राज्यपाल के पास भेजकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा में मुगल मार्ग की मरम्मत और बढ़ती महंगाई पर व्यापारियों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा। कस्बे के मुगल मार्ग की बदहाल स्थिति और लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर सिकंदरा व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी उषा सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने करीब दोपहर दो बजे तहसील पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि कस्बे के मुगल मार्ग पर क्षतिग्रस्त पड़े मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से वाहन चालकों के साथ ही आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की।
इसके साथ ही व्यापारियों ने लगातार बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी राहत मिल सके। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई का असर सीधे व्यापार और आम जनजीवन पर पड़ रहा है।
उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन को जल्द ही राज्यपाल के पास भेजकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार। जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार भारी बारिश से मंदिर की दीवार भरभरा कर कार पर गिरी दीवार का मलबा गिरने से बाहर खड़ी कार दबकर हुई क्षतिग्रस्त गनीमत रही हादसे के समय कार में नहीं था कोई अंदर मौजूद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी मंदिर का
    1
    जालौन  में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार। 
जालौन में लगातार हो रही बारिश से गिरी मंदिर की दीवार
भारी बारिश से मंदिर की दीवार भरभरा कर कार पर गिरी
दीवार का मलबा गिरने से बाहर खड़ी कार दबकर हुई क्षतिग्रस्त
गनीमत रही हादसे के समय कार में नहीं था कोई अंदर मौजूद
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के रामजानकी मंदिर का
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि चार लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही
रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि चार लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं— अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई? क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई? क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई? क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई? वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है, अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी? #जालौन #उरई #कुठौंद #लोहईदिवारा #कुठौंदपुलिस #विनयकुमारतिवारी #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसपरसवाल #डीएमजालौन #एसपीजालौन #पुलिसकार्रवाई #JalaunNews #BreakingNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कानूनव्यवस्था #जालौन #कुठौंद #कुठौंदपुलिस #विनयकुमार #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #पुलिसपरसवाल #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसकार्रवाई #DGP #SPJalaun
    1
    पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। 
आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं—
अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?
क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई?
क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई?
क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई?
क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई?
वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है,
अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी?
#जालौन #उरई #कुठौंद #लोहईदिवारा #कुठौंदपुलिस #विनयकुमारतिवारी #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसपरसवाल #डीएमजालौन #एसपीजालौन #पुलिसकार्रवाई #JalaunNews #BreakingNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कानूनव्यवस्था
#जालौन #कुठौंद #कुठौंदपुलिस #विनयकुमार #वीनूतिवारी
#न्यायकीगुहार #पुलिसपरसवाल #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसकार्रवाई 
#DGP #SPJalaun
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत लगातार बारिश के बीच अंतिम संस्कार के लिए 10 किमी दूर खेरवार पहुंचे परिजन गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश गुस्साए परिजनों ने प्रधान के घर के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी, व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी प्रदर्शनकारियों ने फोन पर एसडीएम को बताई गांव की समस्या ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था कराने की मांग की महिला प्रधान सावित्री देवी के घर के बाहर प्रदर्शन से मचा हड़कंप#orai #news #konch #viral #jalaun
    1
    जालौन  कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा
कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत
ब्रेकिंग न्यूज़
जालौन  कोंच के ब्यौना गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर हंगामा
कैंसर पीड़ित 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की हुई मौत
लगातार बारिश के बीच अंतिम संस्कार के लिए 10 किमी दूर खेरवार पहुंचे परिजन
गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
गुस्साए परिजनों ने प्रधान के घर के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी, व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी
प्रदर्शनकारियों ने फोन पर एसडीएम को बताई गांव की समस्या
ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था कराने की मांग की
महिला प्रधान सावित्री देवी के घर के बाहर प्रदर्शन से मचा हड़कंप#orai #news #konch #viral #jalaun
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.