Shuru
Apke Nagar Ki App…
जन सेवक
More news from Bihar and nearby areas
- गया शहर के महादेव मंदिर अक्षयवट से बाबा भोलेनाथ जी का भव्य बारात को नगर निगम गयाजी के महापौर वीरेन्द्र कुमार एवं पार्षद 44 संगीता देवी सुरेंद्र यादव,ओम यादव,धर्मेंद्र गुप्ता ने हरा झंडी दिखाकर रवाना किए। बारात में हजारों शिव भक्त हुए शामिल।1
- महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में विवाह महोत्सव का हुआ आयोजन रविवार की देर रात वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ भोलेनाथ का विवाह महोत्सव कराया गया। महोत्सव में मुख्य जजमान की भूमिका में गया जी जिले के नियामतपुर गांव निवासी बुजुर्ग बसंत बाबा ने निभाया। बसंत बाबा पिछले 50 वर्षों से महाशिवरात्रि महोत्सव में भोलेनाथ का विवाह महोत्सव आयोजित कराते आए हैं। वही आचार्य मुनेश्वर पांडे छोटू पांडे समेत कई आचार्य ने वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ विवाह महोत्सव को सम्पन कराया।वही महिलाओं ने पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति भी किया। इस बाबत सोमवार के दिन 2:00 बजे मंदिर के प्रबंधक भानु प्रताप गुड्डू बाबा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बीते रात विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया था1
- रफीगंज के सरावक शिव कुटिया पर शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित अखंड कीर्तन सोमवार को संपन्न हुआ। सोमवार को अखंड कीर्तन संपन्न होने के उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 108 गोपालाचार्य जी महाराज, कासमा थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह, ए एस आई नवीन कुमार सहित अन्य लोग रहे। अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। आसपास के लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया। सोमवार संध्या 5:00 बजे मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि नव युवक संघ समिति सरवाक द्वारा प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया जाता है। संध्या में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मंटू शर्मा, पूर्व मुखिया प्रत्याशी प्रवीण सिंह, लाला सिंह, झूलन सिंह, विवेक कुमार, रोहित कुमार, मोहित कुमार, आनंद सिंह, रामानुज सिंह, श्याम सिंह, जीतन महतो, एडवोकेट क्लर्क संजीत कुमार गुप्ता, विकास कुमार सिंह, रामानुज सिंह, बनवारी सिंह, सुनील सिंह अशोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- ग्राम पंचायत माखर किशनपुर राजवंशी टोला मुहल्ले के सामने एक अहरा है जहां से मिट्टी निकालने का कार्य किया जा रहा है, मुहल्ले वालों में डर का महौल है कहीं कोई बच्चे डूब न जाए इस वज़ह से लोग बहुत परेशान हैं।1
- Post by अभिषेक कुमार पत्रकार1
- गया में भोलेनाथ से सुहाग की दुआ मांग रही थी पत्नी, पति ने घर में पेट्रोल छिड़कर लगाई आग। गया के शेरघाटी में महाशिवरात्रि पर एक दुखद घटना हुई। पत्नी स्वीटी देवी शिव मंदिर में पति की लंबी आयु की कामना कर रही थी, तभी पति सतेंद्र कुमार महतो ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। पारिवारिक विवाद और पत्नी-सास से झगड़े के कारण सतेंद्र मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- शिवनगर गांव में पेयजल संकट गहराया 100 घर की आबादी पर मात्र है एक चापाकल मखदुमपुर प्रखंड के शिवनगर गांव इन दोनों पेयजल संकट से जूझ रहा है वाणावर पहाड़ के तलहटी में बसा गांव के दो तरफ पहाड़ से घिरा हुआ है। गांव में 100 से अधिक घर महादलित परिवार रहते हैं लेकिन प्यास बुझाने के लिए मात्र एक चापाकल है जिस पर ग्रामीणों की भीड़ दिनभर लगी रहती है सोमवार के दिन 3 बजे ग्रामीणों ने बताया की पूर्व में एक टंकी भी लगा था जो कुछ ही महीना बाद खराब होकर बंद हो गया वही एक चापाकल रहने से पूरे गांव के लोग नंबर लगाकर पानी ले जाते हैं ग्रामीण पेयजल संकट दूर करने के लिए स्थानीय पदाधिकारी के साथ कई बार जिला स्तरीय पदाधिकारी को भी आवेदन दिया लेकिन आज तक गांव में पेयजल संकट दूर नहीं किया गया।1
- मिर्जापुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग।1
- Chainpur gaon ka sadak hai3