logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोटा मध्य विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण, सताब्दी बर्ष समारोह का हुआ आयोजन सिल्ली : प्रखंड के लोटा में स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय में बुधवार को विद्यालय के 100 वर्ष पूरा होने पर सताताब्दी समारोह एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नगेन्द्र नाथ मुंडा, वार्ड सदस्य अजित महतो, पुर्व मुखिया रविन्द्र नाथ मुंडा, सेवा निवृत्त शिक्षक रविलाल मुंडा, आनंद महतो, प्रेमनंद महतो, कार्तिक महतो मिथुन चंद्र महतो एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को अतिथियों के द्वारा रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने लघु नाटिका एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुती कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने विद्यालय प्रबंधन को 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के सहादत की धरती पर स्थित यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का सबसे अमूल्य धन है, जो व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने क्षेत्र में इस विद्यालय के योगदान को अतुलनीय बताया। प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक ने कहा कि सभी छात्र- छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ गांव का नाम रोशन करेंगे। और आप पढ़- लिखकर उच्च पद पर आसीन होंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र लाल महतो ने कहा कि वर्ष 1925-26 में स्थापित यह विद्यालय लगातार क्षेत्र में ज्ञान का प्रकाश फैला रहा है। उन्होंने इसके लिए संस्थापक सदस्यों, पूर्ववर्ती एवं वर्तमान छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नन्दी कुम्भकार ने किया।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में प्राणेश रंजन वर्मा, सुनील कुमार, उज्जवला कुमारी, सपना बाखला, फुलमती तिर्की, कुंती देवी, मीनू देवी, नियति महतो, सुमित्रा देवी, अशोक महतो समेत अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_TARKESHWAR MAHTO
TARKESHWAR MAHTO
Local News Reporter सिल्ली, रांची, झारखंड•

More news from Ramgarh and nearby areas
  • रामगढ़ : बजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब
    1
    रामगढ़ : बजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    15 hrs ago
  • Post by Gautam Raftaar media
    1
    Post by Gautam Raftaar media
    user_Gautam Raftaar media
    Gautam Raftaar media
    बुंडू, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • "पाकुड़ का वायरल वीडियो: सवाल कई, जवाब अब तक नहीं" "डीजे, तलवार और थाना—सच क्या है इस वायरल वीडियो का?" "पाकुड़ वीडियो पर चर्चा तेज, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार" "वायरल वीडियो ने बढ़ाए सवाल, जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर" "पाकुड़ से वायरल दृश्य—हकीकत या भ्रम? जांच जरूरी"
    1
    "पाकुड़ का वायरल वीडियो: सवाल कई, जवाब अब तक नहीं"
"डीजे, तलवार और थाना—सच क्या है इस वायरल वीडियो का?"
"पाकुड़ वीडियो पर चर्चा तेज, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार"
"वायरल वीडियो ने बढ़ाए सवाल, जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर"
"पाकुड़ से वायरल दृश्य—हकीकत या भ्रम? जांच जरूरी"
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • लातेहार के बानपुर डेम में चैती छठ पर्व में बानपुर वार्ड 2 पार्षद सुगंधी देवी एवं जितेंद्र पाठक भी हुए शामिल
    1
    लातेहार के बानपुर डेम में चैती छठ पर्व में बानपुर वार्ड 2 पार्षद सुगंधी देवी एवं जितेंद्र पाठक भी हुए शामिल
    user_NEWS INDIAN 724
    NEWS INDIAN 724
    पत्रकार Kanke, Ranchi•
    2 hrs ago
  • Post by भरोसा सच का
    1
    Post by भरोसा सच का
    user_भरोसा सच का
    भरोसा सच का
    Court reporter गोमिया, बोकारो, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by User10339
    1
    Post by User10339
    user_User10339
    User10339
    चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड•
    7 hrs ago
  • “छोटे मंच, बड़े सपने: कांटाटोली स्कूल में प्रतिभा को सलाम, विकास को नई दिशा” रांची के कांटाटोली स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गाने, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए अपनी शानदार प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर वार्ड 11 की पार्षद आलिया नाज़ ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की, साथ ही स्कूल के विकास के लिए शिक्षकों और प्रबंधन के प्रयासों को भी सराहा। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं, और भविष्य में भी इसी तरह की कई नई गतिविधियां और योजनाएं लाई जाएंगी।
    1
    “छोटे मंच, बड़े सपने: कांटाटोली स्कूल में प्रतिभा को सलाम, विकास को नई दिशा”
रांची के कांटाटोली स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गाने, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए अपनी शानदार प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर वार्ड 11 की पार्षद आलिया नाज़ ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की, साथ ही स्कूल के विकास के लिए शिक्षकों और प्रबंधन के प्रयासों को भी सराहा।
वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं, और भविष्य में भी इसी तरह की कई नई गतिविधियां और योजनाएं लाई जाएंगी।
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Nation24 news
    1
    Post by Nation24 news
    user_Nation24 news
    Nation24 news
    News Anchor कांके, रांची, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Sudha kumari
    1
    Post by Sudha kumari
    user_Sudha kumari
    Sudha kumari
    कांके, रांची, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.