Shuru
Apke Nagar Ki App…
शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया। शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया। बिहार: बाढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के स्टेशन पर रुके होने के दौरान दो लड़कों ने महिलाओं को खुलेआम परेशान किया। उनमें से एक लड़के ने महिलाओं की ओर बीच की उंगली दिखाते हुए बिना अनुमति उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन,बाढ़ रेल थाना (Barh Railway Police Station) के क्षेत्र का मामला।l बिहार के पटना जिले के अंतर्गत आने वाले बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन की है। पटना, बिहार
MAKKI TV
शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया। शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया। बिहार: बाढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के स्टेशन पर रुके होने के दौरान दो लड़कों ने महिलाओं को खुलेआम परेशान किया। उनमें से एक लड़के ने महिलाओं की ओर बीच की उंगली दिखाते हुए बिना अनुमति उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन,बाढ़ रेल थाना (Barh Railway Police Station) के क्षेत्र का मामला।l बिहार के पटना जिले के अंतर्गत आने वाले बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन की है। पटना, बिहार
More news from बिहार and nearby areas
- पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र जहानाबाद में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा दंगा-नियंत्रण की विशेष मॉक ड्रिल आयोजित कर तैयारियों को परखा गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस ड्रिल के दौरान जवानों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। दंगा-नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग, भीड़ प्रबंधन की रणनीति, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने जवानों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में संयम और अनुशासन बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था कायम रखें। इस विशेष अभ्यास के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है तथा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार का आनंद लें।1
- Post by Bharat News7881
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- #पटना_सिटी के महादेव स्थान सब्जी मंडी के पास एक खाली जमीन पर अचानक आग लग गई। जिससे अगल-बगल में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया। #ApnaCityTakNews #PatnaCity #MhadevSthan #VairlNews1
- सचिवालय थाना में एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा उनसे लगभग ₹3 लाख की ठगी की गई है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला की निशानदेही पर 03 व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों व्यक्तियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी/जालसाजी का कार्य करते हैं। अभियुक्तों के पास से कई मोबाइल फोन, बायोमैट्रिक मशीन एवं अन्य आपत्तिजनक कागजात बरामद करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में डॉ. अनु कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सचिवालय 01 द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaSP Rural PatnaAIR News PATNA #sachiwalayaps #Patna Police #Bihar Police1
- मनेर थानांतर्गत हुलासी टोला मोड़ के पास 04 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा एक महिला से 2 लाख रुपये और बैंक के कागजात छीन लिए जाने की सूचना प्रतिवेदित हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा पूर्व में ही इस घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 27.02.2026 को 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 02 देशी कट्टा, 05 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री भानुप्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaAIR News PATNAAIR News PATNADD News Bihar #Patnapolice #Biharpolice #Manerps1
- होली पर्व को लेकर जहानाबाद में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष तथा दर्जनों सशस्त्र जवान शामिल रहे। जवानों ने पैदल मार्च कर आम लोगों के बीच सुरक्षा का संदेश दिया। प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों में विश्वास का माहौल बना और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, इसे मिल-जुलकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। SDO और SDPO ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पुलिस की लगातार गश्त जारी रहेगी, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।1