जालौर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई *केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-ज़िला कलक्टर* *साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न* जालोर 11 मई। जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत आहोर में खेल स्टेडियम का निर्माण, रोहट-आहोर-बागरा सड़क, आलवाड़ा में पशु चिकित्सालय केन्द्र, जीवाणा अनार मंडी में मूलभूत सुविधाओं का विकास, सांचौर में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर हेतु विकास कार्य, उनड़ी में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण, सांचौर में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय की स्थापना, जिला कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्ष, थुम्बा व शिवपुरा पुरोहितान में नवीन उप स्वास्थय केन्द्र सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। *संपर्क पोर्टल परिवादों की हो नियमित मॉनिटरिंग* जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, पीडल्ब्यूडी एसई रमेश सिंगारिया, पीएचईडी एसई संजय शर्मा, नर्मदा प्रोजेक्ट एसई लिच्छूराम चौधरी सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
जालौर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई *केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-ज़िला कलक्टर* *साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न* जालोर 11 मई। जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं
की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत आहोर में खेल स्टेडियम का निर्माण, रोहट-आहोर-बागरा सड़क, आलवाड़ा में पशु चिकित्सालय केन्द्र, जीवाणा अनार मंडी में मूलभूत सुविधाओं का विकास, सांचौर में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर हेतु विकास कार्य, उनड़ी में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण, सांचौर में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय की स्थापना, जिला कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्ष, थुम्बा व शिवपुरा पुरोहितान में नवीन उप स्वास्थय केन्द्र सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग,
पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। *संपर्क पोर्टल परिवादों की हो नियमित मॉनिटरिंग* जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, पीडल्ब्यूडी एसई रमेश सिंगारिया, पीएचईडी एसई संजय शर्मा, नर्मदा प्रोजेक्ट एसई लिच्छूराम चौधरी सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
- Post by लाबु सिंह1
- Post by मंगलाराम राजपुरोहित1
- बाड़मेर के पादरू में भीषण गर्मी ने कहर बरपाया है। रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दोपहर में मुख्य बाजार पूरी तरह थम गया। तेज धूप और लू के चलते सड़कें सुनसान रहीं, इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए और बस व ऑटो स्टैंड भी खाली पड़े रहे।2
- सुमेरपुर के तखतगढ़ कस्बे में हुए खूनी संघर्ष में लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इनमें से दो की हालत नाजुक है और उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया है, जबकि इलाके में दहशत व परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।3
- सिरोही के उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद एक ट्रक में आग लग गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।3
- आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत युवा संगठन ने एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरे शहर में देशभक्ति के जयघोष गूंज उठे, और वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग व संघर्ष को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।1
- उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर 40-यात्रियों से भरी बस में लगी आग: इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा सलूंबर जिले के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH 48) पर परसाद थाने के सामने 40 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।1
- देसूरी नाल क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ और देसूरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की देसूरी नाल क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ और देसूरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। शनिवार को हरिओम आश्रम के पास नाकाबंदी के दौरान डोडा पोस्त से भरी एक कार में तस्करों ने आग लगा दी। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर दो कट्टों में भरा डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस के अनुसार, चारभुजा की ओर से देसूरी आ रही एक संदिग्ध कार को हरिओम आश्रम के पास रोकने का प्रयास किया गया। चालक पुलिस को देखकर वाहन को वापस चारभुजा की दिशा में भगा ले गया। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। रिद्धि सिद्धि गणपति मंदिर के पास तस्कर ने मौका देखकर कार में आग लगा दी। देसूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को मौके से दबोच लिया। जलती हुई कार से दो कट्टों में भरा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। कार में रखा अन्य मादक पदार्थ आग की चपेट में आने से नष्ट हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों और तस्करी नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1