Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजकार्य में बाधा डालने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, फलोदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई |
Sachin vyas
राजकार्य में बाधा डालने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, फलोदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई |
More news from राजस्थान and nearby areas
- ओरण गोचर पदयात्रा गुरुवार या शुक्रवार को जैसलमेर सीमा पार कर लेगी इसको लेकर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह ने भूख हड़ताल का निर्णय लिया परंतु बुधवार को एक वायरल वीडियो में कहा कि दिल बीमार है ओरण टीम के कहने से भूख हड़ताल नहीं करने का फैसला लिया1
- जोधपुर पुलिस का नवाचार : पैदल रूट मार्च > आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय का संदेश > जोधपुर पुलिस के इस नवाचार से आमजन तक पुलिस की पहुंच और अधिक सशक्त हुई है। > स्थानीय नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, जिससे वे अपराधी गतिविधियों की जानकारी भी साझा करने लगे हैं। आम नागरिकों से संवाद कर सूचनाओं का संकलन एवं > जनसंवाद एवं सतर्कता संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी नजर। सायंकालीन पैदल रूट मार्च का आयोजन- ओम प्रकाश पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार, अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृद्र बनाए रखने हेतु दिनांक 04.02.2026 को जोधपुर पुलिस द्वारा सायंकालीन पैदल रूट मार्च का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के जिला पश्चिम में पैदल रूट मार्च विनीत कुमार बंसल पुलिस उपायुक्त जिला पश्चिम, रोशन मीणा आईपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पश्चिम तथा सुनील के. पंवार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के सुपरविजन एवं रविंद्र कुमार बोथरा सहायक पुलिस आयुक्त वृत प्रताप नगर के निकट सुपरविजन व पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी थी ईश्वर चंद्र पारीक पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पैदल रूट मार्च में सम्मिलित संपूर्ण पुलिस जाब्ते को ब्रीफ करने, पैदल रूट मार्च के दौरान गली मोहल्ले में जाकर आम जन से आपसी संवाद करने तथा संवाद के मौके पर निस्तारण योग्य कार्यवाही कर उसका समाधान करने, कालिका टीम द्वारा महिलाओं / बालिकाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर यथासंभव उनका मौके पर समाधान करने तथा आमजन को यातायात नियम, साइबर क्राइम से बचाव व महिला अपराध वाल, अपराध के विरुद्ध जागरूकता करने, चाय की थड़ी, व्यस्ततम बाजार में बदमाशान/नशेड़ी / जुआरी / चैन श्रेचिंग के आदतन अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने आदि दिशा निर्देश दिए गए। पैदल रूट मार्च का मार्ग- पैदल रूट मार्च पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से अशोक उद्यान, 21 सेक्टर, एसेंट स्कूल से 11 सेक्टर, श्रीअस्पताल से आवासन मंडल से विजय गार्डन पहुंच संपन्न । पैदल रूट मार्च में निस्र पुलिस इकाइयों सम्मिलित रहीं- - पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी मय जाब्ता - कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (ईस्ट एवं वेस्ट)- -घुडसवार दस्ता, - रिजर्व पुलिस लाइन का जाब्ता पैदल रूट मार्च के दौरान प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल एवं अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर बदमाश / नशेड़ी/जुआरी/चेन मैचिंग के आदतन अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी गई व सूचना संकलन की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतत नजर रखी और आम जनता से सहयोग की अपील की जिससे कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही नागरिकों में सुरक्षा और जागरूकता को भी बड़ावा मिला। पैदल रूट मार्च के दौरान आमजन को यातायात नियमों, साइबर क्राइम से बचाव व महिला अपराध/बाल अपराध के विरुद्ध जागरूक किया। कालिका टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर यथासंभव उनका मौके पर समाधान किया। आमजन में पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता का सकारात्मक संदेश गया। इस गश्त अभियान से क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित हुई, जिससे आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई। जोधपुर पुलिस का नवाचार : पैदल गश्त- पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार, समस्त वृत्त सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में सभी थानाधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के भीड़भाड़ व संवेदनशील स्थानों- बस स्टैंड, चौराहे, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, पार्क आदि में संध्याकालीन पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन से संवाद कर क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। गया। पैदल गश्त के दौरान डॉग स्कायड टीम द्वारा भीडभाड संवेदनशील क्षेत्रों को डॉग स्क्वायड द्वारा सर्चिग करवाया पैदल गश्त के दौरान युवाओं तथा आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग, साइबर बुलिंग एवं डिजिटल धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों के बारे में उदाहरण सहित समझाया गया। सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड, ओटीपी गोपनीयता तथा संदिग्ध लिंक से बचने के संबंध में भी उपयोगी जानकारी दी। पैदल गश्त के दौरान युवाओं तथा आमजन को नशा मुक्त जीवन की शपथ भी दिलाई गई तथा सामाजिक सौहार्द भाईचारा बनाए रखने के संबंध में आदि संवाद स्थापित किया गया। आमजन से अपील- यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक गतिविधि, अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की बिक्री अथवा मंदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो, तो तुरंतः नजदीकी पुलिस थाना पुलिस नियंत्रण कक्ष 100/112 व्हाट्सएण नंबर 9530440800 पर सूचित करें।1
- यह राजस्थान का बीकानेर है… लेकिन आज यह शहर सिर्फ एक जगह नहीं, एक चेतावनी है।” जहाँ 400 से ज़्यादा लोग… ना खाना खा रहे हैं… ना पानी पी रहे हैं… सिर्फ इसलिए… ताकि राजस्थान की प्रकृति ज़िंदा रह सके।1
- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना है कि मोदी जी संसद में नहीं आ रहे हैं क्योंकि वे अपनी विफलताओं का सामना नहीं कर पा रहे हैं।राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक परंपराओं को तोड़ दिया है और वे 'वोट चोरी' से सत्ता में बने हुए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा है और कहा है कि वह सरकार के इशारे पर काम कर रहा है।1
- बीकानेर l बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में बीकानेर के शहरी क्षेत्र में भी लोगों का समर्थन दिखाना शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज नत्थूसर गेट के बाहर स्थित बड़ा गणेश जी के मंदिर में सेवा दल के सयोजन मै विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया इस आयोजन के माध्यम से सरकार की सद्बुद्धि के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की गई। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि भगवान विष्णु सृष्टि का पालन करता है और वही सृष्टि में सद्बुद्धि देता है इसलिए आज यज्ञ के माध्यम से भगवान विष्णु से प्रार्थना की गई है कि वह राज्य व केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दे और राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी बढ़ाने की मानसिकता सरकार में बैठे नेताओं पर अधिकारियों में पैदा करें। कमल कल्ला ने कहा कि जब सरकार से और मनुष्यों से उम्मीद समाप्त हो जाती है तब हमारे पास ईश्वर की शरण में जाने के अलावा कोई उपाय नहीं रहता है सरकार से बार-बार निवेदन करने के बाद और ज्ञापन देने के बाद भी जब खेजड़ी की कटाई को रोक नहीं गया और प्रदेश में लाखों की संख्या में खेजड़ी के पेड़ काट दिए गए तब यह आंदोलन सड़कों पर आया और इस राज्य में जो संस्कृति बचाने और संस्कृति संरक्षण के नाम पर सत्ता में आई है उसमें भी राजस्थान की पर्यावरण की सांस्कृतिक प्रतीक खेजड़ी संकट में है, उम्मीद है कि भगवान विष्णु सरकार को सद्बुद्धि देगा और राजस्थान की धरती का श्रंगार खेजड़ी बच पाएगी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अनील व्यास ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है और यह सरकार हिंदू हित और सनातन संस्कृति के नाम पर ही सत्तासीन हुई l ऐसे में जनता को उम्मीद थी कि सरकार सनातन और सांस्कृतिक प्रतीकों के साथ खिलवाड़ नहीं करेगी लेकिन सरकार ने अपने धन्ना सेठों के फायदे के लिए राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी दाव पर लगा दिया जिसे किसी भी सूरत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्नोई समाज के गुमान राम ने गुरु जाम्बेश्वर की शब्द वाणी का वाचन किया औऱ अपनी बात कहते हुए कहा कि राजस्थान के लोगों के लिए खेजड़ी अपनी जान से ज्यादा कीमती है और राजस्थान का इतिहास राय यहां के लोगों ने अपनी जान देकर भी खेजड़ी की रक्षा की है ऐसे में हर कीमत पर खेतड़ी के वृक्ष की रक्षा की जाएगी। इस अवसर पर विश्नोई समाज के बनवारी बिश्नोई, गुमान राम बिश्नोई,मनोज बिश्नोई, सुरजाराम पंचारिया,सोहनलाल उपाध्याय, मगनलाल पाणेचा, चंद्रशेखर राठौर,मनीराम चौधरी वही सेवादल के तेजकरण हर्ष, सुखदेव नाथ,मनोज कल्ला, बसंत व्यास, पाठा महाराज, रत्ना महाराज, गोपाल किराडू, राजाल्डो बोहरा, असलम भाई, बाबू खान सहित सभी सेवा दल औऱ समाज़विदों व परियावर्ण प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई l4
- बालोतरा। कनाना मठ मठाधीश श्री परशुराम जी गिरी जी महाराज ने धर्म प्रेमियों को दिया आमंत्रण।1
- लोहावट के धोलासर गांव में सड़क निर्माण के दौरान विरोध कर रहे कुछ ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस और तहसीलदार के वाहन क्षतिग्रस्त हुए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरएसआरडीसी द्वारा बनाई जा रही सड़क के एक हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।1
- मंगलवार की रात्रि में चोरों ने माहेश्वरी धर्मशाला के पीछे चोरी की वारदात को अंजाम देकर नकदी ओर आभूषण लेकर फरार हो गए1
- खड्डों की कारण टैक्सी पलटी जोधपुर के पावटा क्षेत्र में जा रही ई रिक्शा चालक को रोड पर हुए खड़े का नहीं रहा अंदाजा जिस कारण टैक्सी पलटी खड्डा इतना गहरा था कि टेक्सी वाले का अनुमान सही नही निकला, ओर टेक्सी पलट गई कचहरी रोड़ से पावटा चौराहे के बीच की घटना है आज की घटना1