सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ली समीक्षा बैठक *नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अभियान को प्रभावी बनाने पर दिया जोर* *-जनभागीदारी बढ़ाने और सेवा गतिविधियों को गति देने की बनाई कार्य योजना* *-सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक बनाने के दिए निर्देश* *पलवल, 15 सितंबर।* ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने की। बैठक में अभियान से जुड़े सभी संबंधित नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों से जिला में टीम भावना के साथ कार्य करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल एवं प्रभावशाली बनाने का आह्वान किया। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत अब तक की गई तैयारियों और गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आगामी कार्यक्रमों को बेहतर समन्वय के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि अभियान से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि का उद्देश्य आमजन को सेवा कार्यों से जोडऩा और समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना होना चाहिए। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं तथा संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। साथ ही, कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी स्तर पर जागरूकता गतिविधियां चलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों और प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित लक्ष्यों को पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाए। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम बलीना, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, नगराधीश प्रीति रावत वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े। बैठक में सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम हरिराम, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 000

- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश को नमन कर प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। "भगवान गणेश केवल विघ्नहर्ता ही नहीं, बल्कि हमें जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। उनके आदर्शों से हमें बुद्धि, विवेक, विनम्रता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।" #Haryana #GaneshUtsav #HaryanaCM #NayabSinghSaini1
- पलवल:बहुचर्चित गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल का बयान आया सामने1
- महिला एवं बाल विभाग पलवल द्वारा पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य और पोष्टिïक आहार को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र रायदासका में गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया गया। आंगनवाड़ी वर्कर बबीता ने बताया कि पोषण माह के दौरान जीरो से लेकर 6 साल के बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान किया जाता है। ताकि उन्हें कुपोषण से बचाया जा सके। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार जैसे हरी सब्जियां,दाल,चावल,दूध,दलिया सहित अन्य खाद्य पदार्थों से बना आहार खिलाया जाता है। उन्होंने बताया कि पोषण माह का उद्देश्य यह है कि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला व माताऐं कुपोषित ना रहे। पोषण पखवाड़े के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी जाती है। बच्चों व महिलाओं को विटामिन,कैल्शियम की टेबलेट भी प्रदान की जाती है। आंगनवाड़ी सेंटर पर ग्रामीणों को पौष्टिक आहार जैसे फल,दूध,दही के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाती है। बाइट : बबीता आंगनवाड़ी वर्कर गांव रायदासका पलवल फाइल नं 2 आंगनवाडी वर्कर कुसुम लता ने बताया कि पोषण माह के दौरान प्रत्येक दिन अलग अलग पौष्टिक आहार बनाया जाता है। यह पौष्टिक आहार गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को दिया जाता है। ताकि उनमें पोषण की कोई कमी ना रहे। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को टीकाकरण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाती है। कुसुम लता आंगनवाड़ी वर्कर गांव रायदासका पलवल फाइल नं 3 आंगनवाड़ी सेंटर पर आने वाली महिला संतरा ने बताया कि आंगनवाड़ी सेंटर पर गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया जाता है। इसके अलावा गोद भराई भी कराई जाती है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की भी जांच की जाती है।4
- पुरानी रंजिश में मेडिकल स्टोर पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी पुरानी रंजिश में मेडिकल स्टोर पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी नूंह। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुन्हाना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में शिकायत के आधार पर पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में एक पक्ष के सलमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं उनके बेटे परवेज आलम को भी चोटें आई हैं । इसके अलावा इस मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष से भी एक युवक को भी चोट आयी है, जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया है । मामले में पुनहाना शहर थाना पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।1
- मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-अध्यापक और कमांडो टीम सड़कों पर उतरे, CM के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन नूंह जिले के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) छात्र, अध्यापक और कमांडो टीम बुधवार को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने पलवल टी पॉइंट से लघु सचिवालय तक मार्च निकाला और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। बता दें कि, इस दौरान समाजसेवी हिदायत कमांडो ने स्थानीय नेता और जिला प्रशासन पर आरोप लगाए। बाद में लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।1
- विधायक आफताब अहमद ने पब्लिक हेल्थ अधिकारियों के साथ की बैठक आमजन की समस्याओं से कराया अवगत, जल्द समाधान के दिए निर्देश नूंह। विधायक आफताब अहमद ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में आमजन को पेयजल, सीवरेज एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया विधायक ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समस्याग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक आफताब अहमद ने पब्लिक हेल्थ अधिकारियों के साथ की बैठक आमजन की समस्याओं से कराया अवगत, जल्द समाधान के दिए निर्देश नूंह। विधायक आफताब अहमद ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में आमजन को पेयजल, सीवरेज एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया और समस्याओं के जल्द समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समस्याग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।1
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान का आग़ाज़ कल अंबाला में नमो मैराथन से होगा। इस दौरान प्रदेश के सांस्कृतिक एवं विकास प्रतीकों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित होगा। कल महेंद्रगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही ₹1.80 लाख तक की पारिवारिक आय वाली महिलाओं के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे। शाम को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर गीता आरती और मेगा ड्रोन शो का आयोजन होगा। #Haryana #SevaSankalpAbhiyan1
- फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल। फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल। क्राइम ब्रांच 85 ने मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को पड़ा। रात में राहगीरों को लुटते थे घायल बदमाश राहुल और सोनू सेक्टर 29 के पुल पर मवई रॉड के किनारे राहगीर को लूटने के लिए खड़े थे पुलिस को सूचना मिली कि राहुल और सोनू दोनों बदमाश पल पर खड़े हैं जिनको पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम पहुंची। बदमाशों के पास देसी कट्टा था क्राइम ब्रांच को देखते ही भागते हुए फायरिंग कर दी क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जवाबी फायरिंग में दोनों पर गोलियां चलाई जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी और घरदबोचा पहुंचा। दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है सुबह 3:30 क्राइम ब्रांच में चाहिए पूरी कार्रवाई। दोनों आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले हैं और कई मामलों में वंचित हैं। बाइक पर थे दोनो सवार बाइक भी कब्जे में क्राइम ब्रांच लिया।2